एक्सप्लोरर

Mathura News: बांके बिहारी मंदिर में हुई घटना में तीन घायल डिस्चार्ज, अब प्रशासन अलर्ट, बना रहा ये प्लान

मथुरा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में होने वाली मंगला आरती के समय बड़ी दुर्घटना हो गई. मंदिर के अंदर अत्याधिक भीड़ होने के कारण श्रद्धालुओं का दम घुटने लगा.

Banke Bihari Mandir Stampede: श्री कृष्ण जन्माष्टमी (Krishna Janmashtami) की रात वृंदावन स्थित बांके बिहारी मंदिर (Banke Bihari Mandir) में लगभग 2:00 बजे एक बड़ा हादसा हो गया. इस हादसे में 7 लोग घायल हुए जिनमें से 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोगों का इलाज अस्पताल में चल रहा है और 3 लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया है. दरअसल, यह हादसा श्री कृष्ण जन्माष्टमी की रात तब घटित हुआ जब बांके बिहारी मंदिर में रात 12:00 बजे कृष्ण के जन्म होने के बाद मंगला आरती हर साल में एक बार ही होती है. 

इस मंगला आरती में लाखों की संख्या में श्रद्धालु बांके बिहारी मंदिर पहुंचते हैं. विगत रात्रि लगभग 2:00 बजे जब मंगला आरती मंदिर में हो रही थी तो भीड़ का दबाव इतना बढ़ गया कि मंदिर प्रांगण में मौजूद लोगों की भीड़ के दबाव की वजह से दम घुटने लगा और वहां पर भीड़ असंतुलित हो गई. जिसके बाद एक बड़ा हादसा हो गया. इस हादसे में 2 लोगों की मौत हुई और 5 लोग घायल हुए, जबकि 2 लोगों का इलाज अस्पताल में चल रहा है. 

Petrol-Diesel Price in UP Today: यूपी के प्रमुख शहरों में आज क्या हैं पेट्रोल-डीजल के लेटेस्ट प्राइस, तेल भरवाने से पहले देख लें लिस्ट

इससे पहले भी हो चुकी है घटना
घटना के बाद शासन प्रशासन में हड़कंप मच गया. सभी आला अधिकारी मौके पर रात में ही पहुंच गए. सुबह होते ही आगरा के कमिश्नर अमित गुप्ता ,आईजी नचिकेता झा , एडीजी राजीव कृष्ण के साथ तमाम आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया. इसके साथ ही आगे इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति ना हो इस पर भी मंथन किया गया. चौंकाने वाली बात यह है कि बांके बिहारी मंदिर में घटी घटना कोई पहली घटना नहीं है पहले भी इस तरह की घटना मंदिर में हो चुकी है लेकिन जिले के शासन प्रशासन ने इससे कोई सबक नहीं लिया और यह बड़ी घटना फिर दोबारा हुई. 

आगरा एडीजी ने क्या कहा?
एडीजी आगरा राजीव कृष्ण का कहना है कि बांके बिहारी मंदिर में कल रात में जो हादसा हुआ वो बहुत दुखद हादसा है. इसमें अभी तक कुल दो श्रद्धालुओं की मौत हुई है. दो श्रद्धालुओं हॉस्पिटल में हैं. उनका इलाज चल रहा है और तीन लोग वहां से डिस्चार्ज हो गए हैं. इस प्रकार से कुल सात श्रद्धालु इसमें घायल हुए थे. सभी अधिकारियों के साथ चर्चा हुई है. यहां पर जो गोस्वामी हैं उनके यहां पर पूर्व समिति थी उनके साथ भी चर्चा हुई है. जहां पर श्रद्धालु आते हैं उसकी सीमा है उस सीमा के अंदर श्रद्धालुओं को कैसे रैगुलेट किया जाए जिससे की वो दर्शन भी लोग कर सके और साथ ही साथ इस प्रकार का हादसा न हो. उस पर विस्तृत चर्चा हुई है. जहां तक कल की बात कई सारे फैक्टर एक साथ जुड़ गए अगर पूजा पद्धति का सिक्वेन्स देखें दो नॉर्मली 12 बजे, पैने 12 बजे तक वहां पर दर्शन अलाउड होते हैं. जन्माष्टमी के दिन और उसके बाद दर्शन बंद हो जाते हैं. और करीब 12 बजकर 45-50 मिनट पर उसके बाद पांच मिनट की मंगला आरती होती है. जो साल में एक बार होती है. श्रद्धालुओं की अगर बात की जाए तो सभी श्रद्धालु प्रयास ये करते हैं कि वह मंगला आरती में वो शरीक हों.

उस तरह से श्रद्धालुओं की तरफ से प्रेसर भी होता है और वो दूर दूर से आते हैं. तो उनका आग्रह भी रहता है कि वो उसका दर्शन कर सकें. इन चीजों को देखते हुए और यहां की भौगोलिक स्थिति कैपेसिटी को देखते हुए, अभी डीएम और एसएसपी इसमें यहां की जो समिति है यहां के गोस्वामी है, यहां के श्रद्धालु हैं, सबके साथ मिलकर के एक योजना इस प्रकार से बना रहे हैं कि जिससे की श्रद्धालुओं के आवागमन को रेगुलेट किया जा सके और किसी प्रकार से इस प्रकार की घटना न घटे.

UPSSSC Exam 2022: यूपी फॉरेस्ट गार्ड और वाइल्ड लाइफ गार्ड भर्ती परीक्षा आज, एग्जाम से पहले नोट कर लें ये जरूरी निर्देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी बोले, 'JNU में ऐसे भटके लोग आपको मिलेंगे, वो...'
CM योगी बोले, 'JNU में ऐसे भटके लोग आपको मिलेंगे, वो...'
चाय में जहर मिलाती है पत्नी, कानपुर पुलिस को पति ने दिए सबूत
चाय में जहर मिलाती है पत्नी, कानपुर पुलिस को पति ने दिए सबूत
गोंडा: मगरमच्छ के हमले में घायल मजदूर की मौत, मुआवजे की मांग
गोंडा: मगरमच्छ के हमले में घायल मजदूर की मौत, मुआवजे की मांग
यूपी के इस जिले का बदलेगा नाम, CM योगी का मंच से ऐलान
यूपी के इस जिले का बदलेगा नाम, CM योगी का मंच से ऐलान

वीडियोज

Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?
New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किसान आंदोलन के बीच शिवराज ने CM मोहन यादव को लिखी चिट्ठी, क्या कहा?
किसान आंदोलन के बीच शिवराज ने CM मोहन यादव को लिखी चिट्ठी, क्या कहा?
NEET आंदोलन: रूस में रहने वाले युवक पर भी FIR, गजब है बिहार पुलिस!
NEET आंदोलन: रूस में रहने वाले युवक पर भी FIR, गजब है बिहार पुलिस!
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Embed widget