एक्सप्लोरर

दिल्ली से आगरा जा रही कई ट्रेनों पर मथुरा जंक्शन के पास पथराव, पकड़े गए नाबालिग समेत दो लड़के

Mathura Railway Station: उत्तर प्रदेश के मथुरा में दिल्ली से आगरा जा रही कई ट्रेनों पर पथराव का मामला सामने आया था, जिसमें पुलिस ने एक नाबालिग समेत दो लड़कों को पकड़ा है.

Mathura Railway Station News: उत्तर प्रदेश के मथुरा जंक्शन के पास कई ट्रेनों पर पथराव करने का मामला सामने आया था, इस मामले में बुधवार को एक नाबालिग समेत दो लोगों को पकड़ा गया है. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. आरोप है कि इन्होंने मंगलवार की रात को दिल्ली से आगरा की ओर जाने वाली कई ट्रेनों पर पथराव किया. ये पथराव मथुरा जंक्शन से रवाना होने के बाद किया गया.

अधिकारियों ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार रात रेलवे नियंत्रण कक्ष से रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) को सूचना मिली कि दिल्ली से आगरा की ओर जाने वाली कई ट्रेनों पर मथुरा जंक्शन स्टेशन से रवाना होने के बाद पथराव किया गया है. 

मथुरा जंक्शन के पास ट्रेनों पर किया पथराव
आरपीएफ कोतवाली प्रभारी अवधेश गोस्वामी ने बताया कि रात को मथुरा जंक्शन से आगरा की ओर जाने वाली कोटा-पटना एक्सप्रेस, हजरत निजामुद्दीन- हुजूर साहिब नांदेड़ व दुरंतो एक्सप्रेस पर पथराव किया गया. ट्रेनों पर पथराव होने की वजह से यात्री काफी डर गए थे.  उन्होंने कहा, “यात्रियों ने इस घटना की सूचना रेलवे नियंत्रण कक्ष को दी और वहां से हमें सूचित किया गया.” पथराव की जानकारी मिलने के बाद इस मामले जांच शुरू की गई. आरपीएफ ने पटरियों के आसपास लोगों से पूछताछ की.

अधिकारी ने कहा कि पहले तो रात में ही जब मथुरा जंक्शन पर पटरियों के आसपास गश्त की गई, लेकिन कोई संदिग्ध नहीं मिला. लेकिन, जब बुधवार सुबह दोबारा पटरियों के पास गश्त की जा रही थी तो एक नाबालिग सहित दो लड़के मिले जिन्हें पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया गया. गोस्वामी ने दावा किया कि उन्होंने ट्रेनों पर पथराव करने की बात स्वीकार की और यह भी बताया कि उनका एक और साथी इसमें शामिल था. उन्होंने कहा कि तीसरे शख्स की तलाश शुरू कर दी गई है. 

यूपी के सभी 75 जिलों में ई रिक्शा, ओला-उबर चलाने वालों के लिए नए नियम! करने होंगे 2 जरूरी काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलीगढ़ में सपा नेता की गिरफ्तारी पर बवाल, अपनों पर ही आरोप
अलीगढ़ में सपा नेता की गिरफ्तारी पर बवाल, अपनों पर ही आरोप
अलीगढ़ में पड़ोसी ने किशोर के साथ किया कुकर्म, POCSO में FIR दर्ज
अलीगढ़ में पड़ोसी ने किशोर के साथ किया कुकर्म, POCSO में FIR दर्ज
'मेरे खिलाफ बहुत बड़ा षड्यंत्र था', वृंदावन में बोले बृजभूषण शरण सिंह
'मेरे खिलाफ बहुत बड़ा षड्यंत्र था', वृंदावन में बोले बृजभूषण शरण सिंह
'जिनके पुरखों ने अंग्रेजों से माफी...', केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर बोले अरशद मदनी
'जिनके पुरखों ने अंग्रेजों से माफी...', केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर बोले अरशद मदनी

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
'जिनके पुरखों ने अंग्रेजों से माफी...', केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर बोले अरशद मदनी
'जिनके पुरखों ने अंग्रेजों से माफी...', केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर बोले अरशद मदनी
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
शेख हसीना की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर बांग्लादेश को आपत्ति, भारत ने दिया ये जवाब
शेख हसीना की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर बांग्लादेश को आपत्ति, भारत ने दिया ये जवाब
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
Embed widget