एक्सप्लोरर

Mathura: श्री कृष्ण जन्मभूमि विवाद मामले पर एक घंटे तक दोनों पक्षों ने रखी दलीलें, 20 जनवरी को होगी अगली सुनवाई

Mathura: मथुरा में श्री कृष्ण जन्मस्थान और शाही ईदगाह मस्जिद के बीच 13.37 एकड़ भूमि के स्वामित्व विवाद मामले पर बुधवार को सिविल कोर्ट में सुनवाई हुई, इस मामले की अगली सुनवाई 20 जनवरी को होगी.

Mathura News: मथुरा में श्री कृष्ण जन्मस्थान और शाही ईदगाह मस्जिद के बीच 13.37 एकड़ भूमि के स्वामित्व विवाद मामले पर बुधवार को सिविल जज सीनियर डिवीजन की अदालत में करीब 1 घंटे तक सुनवाई चली. जिसमें दोनों पक्षों की ओर से दलीलें पेश की गई. इस दौरान कोर्ट में श्री कृष्ण जन्मभूमि सेवा संस्थान, श्री कृष्ण जन्मभूमि ट्रस्ट, शाही ईदगाह मस्जिद, सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड और दूसरे पक्षकार कोर्ट में उपस्थित रहे. इस मामले पर अगली सुनवाई 20 जनवरी को होगी. 

दोनों पक्षों ने कोर्ट के सामने रखी दलीलें

बुधवार को सीनियर जज सिविल डिवीजन ज्योति सिंह ने इस पूरे मामले की सुनवाई की, जिसमें दोनों पक्षों की तरफ से अपनी-अपनी दलील पेश की गई. श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष और अधिवक्ता महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि विवादित स्थल की स्थिति बरकरार बनी रहे और उससे किसी भी तरह की छेड़छाड़ ना की जाए इसलिए विवादित स्थल पर कमीशन बैठाकर वास्तविक स्थिति की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी कराई जाए. उन्होंने कोर्ट के सामने आपत्ति रखी कि मुस्लिम पक्ष मस्जिद की दीवारों पर स्थापित हिंदू स्थापत्य कला जैसे शंख, चक्र जैसे सबूतों को मिटाने का प्रयास कर रहा है. साथ ही शाही ईदगाह मस्जिद में नमाज पर रोक लगाने की भी मांग की.

क्या है पूरा मामला?

आपको बता दें श्री कृष्ण जन्मभूमि की 13.37 एकड़ भूमि को मुक्त कराने और शाही ईदगाह मस्जिद को हटाने के लिए कोर्ट में अब तक करीब 10 दावेदार सामने आ चुके हैं. सबसे पहला दावा अधिवक्ता महेंद्र प्रताप सिंह का कोर्ट ने स्वीकार किया था. इस केस को चलते हुए 2 साल से अधिक का समय हो गया है. सुनवाई के दौरान कोर्ट परिसर में संत समाज भी मौजूद रहा. संतों का कहना है कि हिंदू अधिवक्ता दूसरे पक्ष का केस लड़ रहे हैं, इससे वो निराश हैं. कम से कम हिंदू अधिवक्ता श्री कृष्ण जन्मभूमि की खातिर दूसरे पक्ष की सुनवाई से अपने आप को अलग करें.

ये भी पढ़ें-

यूपी में लागू हो सकता है Weekend Curfew, सिनेमाहॉल, मॉल, स्वीमिंग पूल को लेकर भी बढ़ेगी सख्ती

Prayagraj News: बाहुबली अतीक अहमद के परिवार पर और कसा कानूनी शिकंजा, पत्नी ने कहा- अब तो योगी आदित्यनाथ ही...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mirzapur News: यूपी के सर्वोदय विद्यालय का कमाल, मिर्जापुर की 18 छात्राओं ने पास की NEET परीक्षा
यूपी के सर्वोदय विद्यालय का कमाल, मिर्जापुर की 18 छात्राओं ने पास की NEET परीक्षा
योगी सरकार की योजना से बदली शिवम की किस्मत, डेयरी से सालाना 20 लाख की कमाई
योगी सरकार की योजना से बदली शिवम की किस्मत, डेयरी से सालाना 20 लाख की कमाई
यूपी में निर्धारित शेड्यूल से अधिक हो रही बिजली की आपूर्ति, 32673 मेगावाट का नया रिकॉर्ड
यूपी में निर्धारित शेड्यूल से अधिक हो रही बिजली की आपूर्ति, 32673 मेगावाट का नया रिकॉर्ड
वाराणसी में 2 साल का बच्चा कोविड पॉजिटिव, 10 दिन में मिला कोरोना का दूसरा मामला
वाराणसी में 2 साल का बच्चा कोविड पॉजिटिव, 10 दिन में मिला कोरोना का दूसरा मामला

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget