एक्सप्लोरर

UP: कथावाचक देवकीनंदन महाराज को मिली जान से मारने की धमकी, सीएम योगी से की एक्शन लेने की अपील

कथावाचक देवकीनंद महाराज को फोन पर किसी ने धमकी दी है. धमकी मिलने के बाद देवकीनंद ने वीडियो जारी कर लोगों से अपील की है कि वे सनातन को बचाने के लिए एकजुट हो जाएं.

UP News: मथुरा (Mathura) के कथावाचक देवकीनंदन महाराज (Devakinandan Maharaj) को जान से मारने की धमकी मिली है. उन्हें यह धमकी तब मिली जब वह महाराष्ट्र के मुंबई में कथावाचन के लिए गए हुए थे. देवकीनंदन महाराज के मुताबिक उन्हें सऊदी अरब के नंबर से कॉल आई और दूसरी तरफ बात कर रहे शख्स ने उन्हें बम से उड़ाने और जिंदा जलाने की धमकी दी. देवकीनंदन महाराज ने इसकी शिकायत दर्ज कराई है. महाराज ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) से लेकर देवेंद्र फडणवीस और यूपी के  सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) से एक्शन लेने की अपील की है. 

देवकीनंदन महाराज नवी मुंबई के खारघर में श्रीमद्भागवत का वाचन कर रहे हैं. उन्हें धमकी मिलने के बाद पुलिस ने पंडाल को छावनी में तब्दील कर दिया है. धमकी भरे कॉल के बाद देवकीनंदन ने वीडियो जारी कर अपने साथ हुई घटना का जिक्र किया. उन्होंने कहा, ' मैं मुंबई में कथावाचन कर रहा था. मैंने सनातन परंपरा निभाने और संस्कृति को जगाने के मुद्दे पर बात की जो कि हम सनातनियों के लिए जरूरी है. इसके बाद हम कुछ लोग आज हुई कथा पर चर्चा कर रहे थे. उसी दौरान सऊदी अरब के नंबर से कॉल आया, पहले मैंने नहीं उठाया क्योंकि मैंने सोचा मेरा व्यक्तिगत नंबर किसी के पास नहीं होता, पता नहीं कौन है, क्यों उठाऊं, फिर साथ बैठे एक व्यक्ति ने कहा कि उठाकर पता कीजिए कौन है. मैंने जैसे ही फोन उठाया, दूसरी तरफ से इतनी गालियां दी गईं, फिर धमकी दी कि मुसलमानों से दूर रहो. मैंने कहा कि मैं तो दूर ही  रहता हूं और केवल अपने संस्कार की बात करता हूं. उसने कहा कि मैं बम से उड़ा दूंगा और चौक पर जिंदा जला दूंगा.' 

सनातन की आवाज चलती रहनी चाहिए - देवकीनंदन

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम, यूपी के सीएम योगी और केंद्रीय गृह मंत्री से सनातन धर्म को बचाने की अपील की. उन्होंने कहा, 'महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस, हमारे राज्य के सीएम योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मैं आग्रह करूंगा कि सनातन की आवाज रुकनी नहीं चलती रहनी चाहिए. वे इसमें संज्ञान लें और जो संभव है वह कार्य करें. सनातनियों से अपील है कि आप सभी एकजुट हो जाइए और सनातन का काम कीजिए. हम किसी को मिटाने के लिए नहीं बल्कि अपनी सुरक्षा और अपने संरस्कार को बचाने के लिए काम करते हैं.'

य़े भी पढ़ें -

UP Politics: 'यूपी का व्यापारी GST से बचे या STF से? अखिलेश यादव ने उठाया व्यापारियों के उत्पीड़न का मुद्दा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
खिलौने वाली बंदूक से हिस्ट्रीशीटर ने की थी लूट, ऐसे हुआ खुलासा
खिलौने वाली बंदूक से हिस्ट्रीशीटर ने की थी लूट, ऐसे हुआ खुलासा
वंदे मातरम् पर BSP चीफ ने कांग्रेस को दिखाया आईना, BJP को भी घेरा
वंदे मातरम् पर BSP चीफ ने कांग्रेस को दिखाया आईना, BJP को भी घेरा
वाराणसी: चीनी के दाम ने बढ़ाई दुकानदारों की चिंता, महंगी हुई मिठाइयां
वाराणसी: चीनी के दाम ने बढ़ाई दुकानदारों की चिंता, महंगी हुई मिठाइयां

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों की बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों की बकाया नहीं देने का आरोप
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
Embed widget