एक्सप्लोरर

Mathura News: अखिलेश यादव का बीजेपी पर बड़ा हमला, कहा- 'लोगों को लड़ाकर करना चाहते हैं राजनीति'

Akhilesh Yadav News: सपा अध्यक्ष ने कहा कि अभी कोई बाजार नहीं बचा हुआ है, जहां पर व्यापारी के यहां जीएसटी का छापा नहीं पड़ा होगा. यह कैसा जीएसटी का कानून बनाया, जिसमें इतने संशोधन करने पड़े हैं.

Mathura News: यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) अपनी पत्नी डिंपल यादव (Dimple Yadav) के साथ वृंदावन पहुंचे. यहां पहुंचकर दोनों ने बांके बिहारी मंदिर में पूजा-अर्चना कर ठाकुर बांके बिहारी जी का आशीर्वाद लिया. इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का जो रास्ता है, वह लोगों के सपने पूरे नहीं करता है. लोगों के सपने तोड़ता है. 

सपा अध्यक्ष ने कहा कि अभी कोई बाजार नहीं बचा हुआ है, जहां पर व्यापारी के यहां जीएसटी का छापा नहीं पड़ा होगा. यह कैसा जीएसटी का कानून बनाया, जिसमें इतने संशोधन करने पड़े हैं. व्यापारियों का भी बीजेपी से भरोसा उठता जा रहा है.

'नफरत करके राजनीति करना चाहते हैं'
अखिलेश यादव ने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी का रास्ता अलग है, वह नफरत करके राजनीति करना चाहते हैं. वह लोगों को लड़ाकर राजनीति करना चाहते हैं, वह कुछ लोगों को अमीर बनाना चाहते हैं और सबको गरीब बनाना चाहते हैं, जब इन्हें वोट चाहिए था, उस समय रिफाइंड और चावल दे रहे थे और गेहूं दे रहे थे. वोट मिल गया तो सब साफ कर दिया.

इसी के साथ उन्होंने कहा कि जिन्होंने नौजवानों को नौकरी देने का सपना दिखाया था, आज वो नौजवान नौकरी के लिए भटक रहा है. उसकी नाराजगी आपने अभी मैनपुरी में देखी होगी, आपने खतौली में नाराजगी देखी होगी. रामपुर में तो उन्होंने बेईमानी की है, इसलिए उन्होंने अधिकारियों को लगाकर वोट नहीं डालने दिया.

अखिलेश यादव ने आगे कहा कि खराब लोग हमेशा धरती पर रहे हैं और उनका अंत होता है. मायावती के फिक्सिंग वाले बयान पर कहा कि मायावती क्या कह रही हैं मैं उस पर कुछ नहीं कहना चाहता हूं. बहुजन समाज पार्टी को सब लोग समझते हैं, अंबेडकर जी और काशीराम जी का जो सपना था वो उस रास्ते से भटक गई हैं. उनके सिद्धांतों पर चलने वाले लोग बहुजन समाज पार्टी को छोड़ देंगे. 

शिवपाल यादव को लेकर उन्होंने कहा कि चाचा-भतीजा साथ रहेंगे, उन्होंने कहा कि वह साथ रहेंगे और आने वाले समय में साथ-साथ दिखेंगे. निकाय चुनाव में समाजवादी पार्टी जिम्मेदारी से चुनाव लड़ेगी, जहां-जहां भारतीय जनता पार्टी के मेयर हैं वहीं पर डेंगू है.चाचा की जिम्मेदारी पर कहा कि चाचा को अच्छी जिम्मेदारी दी जाएगी.

यह भी पढ़ें:-

UP Politics: AIMIM और ओवैसी को यूपी में लगेगा बड़ा झटका, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता बीएसपी में होंगे शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार का गोवंश संरक्षण अभियान तेज, 39721 हेक्टेयर गोचर भूमि अतिक्रमण मुक्त, हरदोई नंबर-1
योगी सरकार का गोवंश संरक्षण अभियान तेज, 39721 हेक्टेयर गोचर भूमि अतिक्रमण मुक्त, हरदोई नंबर-1
गोंडा में पूर्व BSP नेता के घर पर चला बुलडोजर, तालाब की जमीन से हटाया अवैध कब्जा
गोंडा में पूर्व BSP नेता के घर पर चला बुलडोजर, तालाब की जमीन से हटाया अवैध कब्जा
अलीगढ़ में आजाद समाज पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन पर एक्शन, अभद्र नारेबाजी के आरोप में FIR
अलीगढ़ में आजाद समाज पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन पर एक्शन, अभद्र नारेबाजी के आरोप में FIR
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, राज्य आंदोलनकारी कोटे में 751 पदों पर नियुक्ति पर लगी रोक
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, राज्य आंदोलनकारी कोटे में 751 पदों पर नियुक्ति पर लगी रोक

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget