एक्सप्लोरर

मथुरा: शादीशुदा प्रेमी ने की प्रेमिका की गला दबाकर हत्या, पुलिस चौकी पहुंचकर कबूला जुर्म

Mathura News:राहुल राजपूत, फतेहपुर सीकरी का निवासी है. कृष्णानगर बाजार में महिलाओं को मेहंदी लगाने का काम करता है. तीन साल पहले उसकी मुलाकात कॉस्मेटिक की दुकान पर काम करने वाली मोनिका से हुई थी.

यूपी के मथुरा में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक युवक ने प्रेमिका की गला दबाकर हत्या कर दी. युवक खुद शादीशुदा था. मामला कृष्णानगर चौकी का है.पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. हत्या के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है.

सीओ सिटी भूषण वर्मा के मुताबिक आरोपी राहुल राजपूत, जो फतेहपुर सीकरी का निवासी है. कृष्णानगर बाजार में महिलाओं को मेहंदी लगाने का काम करता है. करीब तीन साल पहले उसकी मुलाकात कॉस्मेटिक की दुकान पर काम करने वाली 22 वर्षीय मोनिका से हुई थी. दोनों के बीच दोस्ती धीरे-धीरे प्रेम संबंध में बदल गई. दो महीने पहले राहुल ने मोनिका की कॉलोनी में ही एक कमरा किराए पर लिया, जहां दोनों अक्सर मिला करते थे.

मोनिका बहाना बनाकर राहुल से मिलने पहुंची

बुधवार को राहुल ने मोनिका को मिलने के लिए अपने किराए के कमरे पर बुलाया था. मोनिका ने घरवालों से दुकान जाने का बहाना बनाया, लेकिन वह सीधे राहुल के कमरे पर पहुंच गई. वहां दोनों के बीच किसी बात को लेकर तीखा विवाद हो गया. गुस्से में आकर राहुल ने मोनिका का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी. हत्या के बाद उसने कमरे में ताला लगाया और नशे की हालत में कृष्णानगर पुलिस चौकी पहुंचकर अपना जुर्म कबूल किया.

पुलिस की कार्रवाई

राहुल ने जैसे ही पुलिस को बताया तो फ़ोर्स तुरंत मौके पर पहुंची,  कमरे का ताला खोला, जहां मोनिका का शव बरामद हुआ. आरोपी राहुल राजपूत को हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ जारी है. पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि दोनों के बीच विवाद का कारण क्या था और क्या यह हत्या सुनियोजित थी. शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है, और फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भाषा अनेक, भाव एक' के मंत्र के साथ गूंजा ‘सनातनी शंखनाद’
'भाषा अनेक, भाव एक' के मंत्र के साथ गूंजा ‘सनातनी शंखनाद’
BJP के गढ़ काशी में अखिलेश की हुंकार, इन समीकरणों पर सपा का फोकस
BJP के गढ़ काशी में अखिलेश की हुंकार, इन समीकरणों पर सपा का फोकस
यूपी में सुबह-शाम सर्दी का अहसास, दिन में धूप, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
यूपी में सुबह-शाम सर्दी का अहसास, दिन में धूप, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
'आस्था का अपमान करना...', सपा नेता राजकुमार भाटी पर भड़के असीम अरुण
'आस्था का अपमान करना...', सपा नेता राजकुमार भाटी पर भड़के असीम अरुण

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget