एक्सप्लोरर

जयंत चौधरी ने बीजेपी को घेरा, बोले- किसानों को लेकर संवेदनशील नहीं है सरकार 

जयंत चौधरी ने कहा कि अगर सरकार को किसानों की चिंता होती तो अब तक हल निकल चुका होता. उन्होंने कहा कि कहा कि कानून तो है, व्यवस्था कहीं भी नहीं है.

Jayant Chaudhary Mathura Visit: राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी आज मथुरा पहुंचे. यहां उन्होंने अपनी पार्टी के नेता योगेश नोहवार से मुलाकात की. योगेश नोहवार कुछ दिन पूर्व ही जेल से रिहा हुए थे. पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जयंत चौधरी का भव्य स्वागत किया. इस दौरान जयंत चौधरी ने बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा. 

मोदी जी कभी गलत नहीं कर सकते
मीडिया से रूबरू होते हुए जयंत चौधरी ने कहा कि ''आज भी जेवर टोल पर जो किसान धरने पर बैठे थे, मैं उनके पास बैठकर आ रहा हूं, किसानों ने अपनी संसद भी चलाई. 8 महीनों से किसान धरने पर बैठे हैं. 600 से अधिक किसान शहीद भी हुए, परंतु सरकार संसद में कहती है कि इस आंदोलन में किसी भी किसान की जान नहीं गई है.'' उन्होंने कहा कि जैसे सरकार कहती है कि ऑक्सीजन की कमी से उत्तर प्रदेश में कोई नहीं मरा है, अगर सरकार को किसानों की चिंता होती तो अब तक हल निकल चुका होता. सरकार के लोगों की जिद है कि, मोदी जी कभी गलत नहीं कर सकते. अपनी गलती मान नहीं सकते, पीछे हट नहीं सकते, जनता के आगे झुक नहीं सकते. 

कानून तो है, व्यवस्था कहीं भी नहीं है
खेलकूद के पुरस्कार के नाम बदलाव को लेकर जयंत चौधरी ने कहा कि ध्यानचंद हिटलर के आगे भी कभी नहीं झुके. उन्होंने कभी सेल्यूट तक नहीं मारा, ऐसी शख्सियत को सम्मान देना चाहिए. कानून व्यवस्था को लेकर उन्होंने कहा कि कहा कि कानून तो है, व्यवस्था कहीं भी नहीं है. हमारे क्षेत्र के लोगों ने बहुत पीड़ा सहन की है. हमारे परिवार के सदस्य योगेश नोहवार बैठे हैं, आज भी हमें न्याय की प्रणाली पर पूरा विश्वास है, देर सवेरे न्याय जरूर मिलेगा. साजिश के तहत मांट विधानसभा में निर्दोष लोगों को फंसाया गया है. 75 साल से ऊपर के बुजुर्गों को सरकार कह रही है कि वो लोग उपद्रवी हैं. 

दो नारों के साथ आगे बढ़ेंगे
जयंत चौधरी ने कहा कि हमने नया संगठन बनाया है. संगठन में दो नारों के साथ हम आगे बढ़ेंगे. हमारा पहला नारा है भाईचारा जिंदाबाद. इसका मतलब है कि चौधरी चरण सिंह जी के साथ हर जाति का आदमी चला करता था, आज फिर वक्त आ गया है, कि हम लोग जुड़ें. दूसरा नारा है न्याय यात्रा. हाथरस कांड के पीड़ित परिवार का दुख बांटने के लिए मैं गया था, पीड़ित परिवार के साथ सब की भावनाएं जुड़ी थी. पीड़ित परिवार ने क्या-क्या सहन नहीं किया. पीड़ित परिवार से जो सरकार ने वादे किए गए थे, सरकार ने उन्हें आज तक पूरा नहीं किया है. इन्हीं मुद्दों को लेकर न्याय यात्रा निकाली जाएगी.

ये भी पढ़ें: 

UP: मुजफ्फरनगर में गाना बजाने को लेकर दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प, छह घायल

गाजियाबाद: डासना देवी मंदिर के साधु पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आरक्षण सुधार की मांग को अखिलेश यादव ने बताया साजिश, बोले- 'इसे खत्म करने की...'
आरक्षण सुधार की मांग को अखिलेश यादव ने बताया साजिश, बोले- 'इसे खत्म करने की...'
मुजफ्फरनगर: सरकारी स्कूल में ‘रील वाली मैडम’! अब शिक्षा विभाग में सख्त
मुजफ्फरनगर: सरकारी स्कूल में ‘रील वाली मैडम’! अब शिक्षा विभाग में सख्त
CM धामी बोले- सनातन संस्कृति के पुनर्जागरण का स्वर्णिम काल
CM धामी बोले- सनातन संस्कृति के पुनर्जागरण का स्वर्णिम काल
NCR में प्रदूषण रोकने का प्लान तैयार, योगी सरकार ने इन पर कसा शिकंजा
NCR में प्रदूषण रोकने का प्लान तैयार, योगी सरकार ने इन पर कसा शिकंजा

वीडियोज

यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज
Pawan Singh पहली पत्नी Neelam को याद कर रो पड़े, बोले- ‘दरवाजा खोला तो दुनिया खत्म थी’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
आरक्षण सुधार की मांग को अखिलेश यादव ने बताया साजिश, बोले- 'इसे खत्म करने की...'
आरक्षण सुधार की मांग को अखिलेश यादव ने बताया साजिश, बोले- 'इसे खत्म करने की...'
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
Embed widget