एक्सप्लोरर

दबंगों के खिलाफ नहीं हुई कार्रवाई, परेशान होकर थाने के अंदर पति-पत्नी ने पेट्रोल डालकर खुद को जला डाला

दबंगों के खिलाफ नहीं कार्रवाई हुई, को परेशान होकर मथुरा के थाना सुरीर परिसर में पति-पत्नी ने खुदपर पेट्रोल छिड़ककर जला डाला। आग में जले दंपति अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं।

मथुरा, एबीपी गंगा। मथुरा के थाना सुरीर परिसर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक दंपति ने थाने में ही पेट्रोल डाल अपने को आग के हवाले कर लिया। आग में जले दंपति को अस्पताल में भर्ती है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। इस पूरे मामले पर फिलहाल पुलिस कुछ भी कहने से बच रही है। बताया जा रहा है कि पुलिस के सामने दंपति ने खुद पर पेट्रोल छिड़का और अपने आपक को आग के हवाले कर लिया, लेकिन पीआरवी मौके से भाग खड़ी हुई, जबकि थाने में मौजूद पुलिसकर्मी एक दूसरे का मुंह देखते रहे। दंपति को करीब आंधे घंटे बाद एम्बुलेंस से अस्पताल भिजवाया गया।

बताया जा रहा है कि पीड़ित जुगेंद्र और उनकी पत्‍नी सुरीर के ही रहने वाले हैं। पिछले लंबे वक्त से सुरीर थाने में शिकायत लेकर चक्‍कर काट रहे थे। दरअसल, आरोप है कि गांव के ही दबंग सत्यपाल और उसके साथी न सिर्फ जुगेंद्र के साथ मारपीट करते थे, बल्कि घर मे घुसकर उनकी पत्नी के साथ भी मारपीट और बत्तमीजी की वारदात को अंजाम देते थे। गांव के दबंगों द्वारा उत्पीड़न की शिकायत को लेकर वे लगातार पुलिस से मदद की गुहार लगा रहे थे। थाना इंजार्य दीपक नागर से भी शिकायत की, लेकिन आरोप है कि दीपक नागर नामक दरोगा की आरोपियों से साठगांठ होने के चलते कोई कार्रवाई नहीं होती थी।

इससे परेशान होकर उन्होंने थाने में पेट्रोल डालकर अपने आप को आग के हवाले कर दिया। ये सब देखकर पुलिसवालों के बीच हड़कंप मच गया। थाना सुरीर इंस्पेक्टर 3 दिनों से वीआईपी ड्यूटी में है, जिस कारण चार्ज वहीं के उप निरीक्षक दीपक नागर के पास था। दीपक नागर द्वारा इनकी कोई सुनवाई नहीं की गई, जिससे परेशान होकर दंपति ने थाने में आत्मदाह करने की ठान ली। फिलहाल, पुलिस उसे न्याय तो नहीं दिला पाई, लेकिन अब झुलसे दंपति को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है, जहां वो जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। सुरीर निवासी जोगेंद्र पेशे से मजदूर हैं और काफी लंबे वक्त से गांव के दंबंगों द्वारा उत्पीड़न का शिकार हो रहे हैं।

इस मामले में एबीपी गंगा की खबर का असर हुआ है। जिसके बाद आरोपी दारोगा दीपक नागर को सस्पेंड कर दिया गया है।

जानें पूरा मामला

भट्टे पर मजदूरी करने वाले पीड़ित दंपति जोगेंद्र और उसकी पत्नी चंद्रवती ने बताया कि कुछ दिन पहले पड़ोस में रहने वाले बबलू, सुम्मो, सतपाल और थानसिंह ने उनके मकान पर कब्जा कर लिया। उन्होंने कहा कि उन्होंने इस बारे में पुलिस से गुहार लगाई लेकिन उन्हें कोई मदद नहीं मिली। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शलभ माथुर ने संवाददाताओं को बताया, 'पीड़ित दंपति ने जिस पुलिस उप निरीक्षक दीपक नागर पर उनकी सुनवाई न किए जाने का आरोप लगाया है, उसे तुरंत निलंबित कर उसके आचरण की जांच कराई जाएगी।'

दंपति ने बताया कि पुलिस में शिकायत करने पर कब्जाधारी उनसे रोजाना मारपीट करते थे तथा जान से मार देने की धमकी देते थे। उन्होंने कहा कि और कोई रास्ता न सूझने पर उन्होंने थाना परिसर में आत्मदाह करने का प्रयास किया। पुलिस अधीक्षक माथुर ने बताया कि दंपति ने गत 23 अगस्त को नामजद शिकायत की थी तथा इस मामले में पीड़ित दंपति का डाक्टरी मुआयना भी कराया गया था। उन्होंने कहा कि फिर भी उपलब्ध तथ्यों के आधार पर कार्रवाई क्यों नहीं की गई, यह भी जांच का विषय है।

घटना के बाद से आरोपी फरार 

एसएसपी ने बताया, 'आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर उनकी तलाश की जा रही है।' गंभीर रूप से जल चुके पति-पत्नी को जिला अस्पताल ले जाया गया। एसएसपी के अनुसार, पीड़ित दंपती को अब नयति मेडिसिटी मल्टी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में स्थानांतरित किया गया है और यदि जरूरत पड़ी तो उससे भी बेहतर अस्पताल में उनका इलाज कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें:

जन्मदिन के एक दिन बाद बिजली के तार की चपेट में आने से छात्र की मौत

भाजपा के पूर्व विधायक के बेटे पर लगा पत्नी की हत्या का आरोप, पुलिस बोली- होगी कार्रवाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अखिलेश विकल्प नहीं संकल्प...', सपा दफ्तर के बाहर लगा पोस्टर
'अखिलेश विकल्प नहीं संकल्प...', सपा दफ्तर के बाहर लगा पोस्टर
पप्पू यादव पर चप्पल फेंकने वाले आरोपियों का स्वागत, अखिलेश बोले- 'BJP में अपराधियों की...'
पप्पू यादव पर चप्पल फेंकने वाले आरोपियों का स्वागत, अखिलेश बोले- 'BJP में अपराधियों की...'
अखिलेश यादव के PDA में पी से पंडित पर भड़कीं मायावती, सपा को बताया गिरगिट
अखिलेश यादव के PDA में पी से पंडित पर भड़कीं मायावती, सपा को बताया गिरगिट
उत्तराखंड में नकली उत्पादों पर धामी सरकार बड़ा एक्शन, एनालॉग प्रोडक्ट्स पर रोक
उत्तराखंड में नकली उत्पादों पर धामी सरकार बड़ा एक्शन, एनालॉग प्रोडक्ट्स पर रोक

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
Blood Pressure Diet: आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
Embed widget