एक्सप्लोरर

Mathura News: मथुरा में पिता ने संदिग्ध हालत में शादीशुदा बेटी को शव को जलाया, चिता के पास मिला ऐसा सामान

Mathura News: पुलिस के मुताबिक सुसराल में विवाद के बाद बेटी पिता के घर में ही रह रही थी, इस दौरान उसका गांव के ही एक युवक से प्रेम प्रसंग शुरू हो गया. ये बात पिता को कतई पसंद नहीं थी.

Mathura Crime News: यूपी के मथुरा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक विवाहिता ने पिता की डांट से नाराज होकर जहर खाकर अपनी जान दे दी. बेटी की मौत के बाद पिता ने आनन-फानन में उसे खेत में बने बिटोरे के पास जला कर उसका अंतिम संस्कार कर दिया. गांववालों ने जब बिटोरे में आग देखी तो पुलिस को सूचना दी. जिसके बाद पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंच गई. इस बीच इलाके में लोग लगातार इस बात को लेकर चर्चा करते रहे कि पिता ने अपनी बेटी को जिंदा जलाया है. 

 पिता द्वारा बेटी जलाने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गहनता से घटनास्थल का मुआयना किया. पुलिस को चिता के पास से एक लेडीज चप्पल और पेट्रोल की केन भी मिली है. इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. वहीं दूसरी तरफ मामले की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया. फॉरेंसिक टीम ने लकड़ी से कुरेद-कुरेदकर घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किए. पुलिस इस मामले में आगे की जांच में जुट गई है. 

पिता डांट से नाराज बेटी ने खाया जहर

दरअसल मथुरा के बरसाना थाना क्षेत्र के गांव में रहने वाली 25 साल की विवाहिता की पांच साल पहले हाईवे क्षेत्र के एक गांव में हुई थी. शादी के कुछ दिन बाद ही ससुराल पक्ष से उसका मनमुटाव हो गया, जिसके बाद युवती अपने पिता के घर आ गई. तब से वो अपने मायके में ही रह रही थी, इस बीच युवती का गांव के ही एक युवक से प्रेम प्रसंग शुरू हो गया. पिता को ये बात बिलकुल भी पसंद नहीं थी. 

सोमवार की शाम को युवती अचानक घर से गायब हो गई. कई घंटों तक जब उसका कोई अता-पता नहीं चला तो पिता ने उसे तलाशने की कोशिश की, जिसके बाद युवती अपने प्रेमी के साथ मिली. पिता को इस बात पर गुस्सा आ गया और उन्होंने बेटी को बुरी तरह फटकार लगाई. पिता की डांट से युवती आहत हो गई और उसने घर जाकर जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जान देने की कोशिश की. पुलिस के मुताबिक जब युवती की तबीयत बिगड़ने लगी तो परिजन उसे अस्पताल लेकर गए, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया. 

मामले की जांच में जुटी पुलिस 

बेटी की मौत के बाद पिता बुरी तरह घबरा गया, जिसके बाद उसने आनन-फानन में बिना किसी को कुछ बताए खेत में ही बिटोरे के पास बेटी का दाह संस्कार कर दिया. गांववालों ने जब बिटोरे से आग की लपटे उठते देखी तो पुलिस को इसकी सूचना दी. घटना की खबर मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक बरसाना प्रमोद पवार घटना स्थल पर पहुंच गए, जिसके बाद उन्होंने वहां का मुआयना किया. पुलिस को घटना स्थल से एक लेडीज चप्पल और पेट्रोल की केन भी बरामद हुई है. पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है. 

ये भी पढ़ें- मुजफ्फरनगर दंगा: BJP के पूर्व विधायक समेत 27 के खिलाफ आरोप तय, 21 जून को होगी अगली सुनवाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देर आए, दुरुस्त आए...', धर्मेद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले BJP के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी
'देर आए, दुरुस्त आए...', धर्मेद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले BJP के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी
'चाचा-भतीजे की जोड़ी भ्रष्टाचार में थी लिप्त', आगरा में सपा पर जमकर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ
'चाचा-भतीजे की जोड़ी भ्रष्टाचार में थी लिप्त', आगरा में सपा पर जमकर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ
यूपी पुलिस के एनकाउंटर में 50000 का इनामी बदमाश विपुल उर्फ 'खूनी' ढेर, 38 से अधिक मुकदमों का था आरोपी
यूपी पुलिस के एनकाउंटर में 50000 का इनामी बदमाश विपुल उर्फ 'खूनी' ढेर, 38 से अधिक मुकदमों का था आरोपी
CM योगी का सपा पर हमला, कहा- 'जनता का पैसा राष्ट्रनायकों के लिए, आक्रमणकारियों के लिए नहीं'
CM योगी का सपा पर हमला, कहा- 'जनता का पैसा राष्ट्रनायकों के लिए, आक्रमणकारियों के लिए नहीं'

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: क्या प्रशांत किशोर को सम्राट चौधरी चुभते हैं? बिहार सीएम पर पीके का बड़ा खुलासा
Exclusive: क्या प्रशांत किशोर को सम्राट चौधरी चुभते हैं? बिहार सीएम पर पीके का बड़ा खुलासा
36 दिन के आंदोलन का अंत, अब कानूनी जंग की शुरुआत! छात्रों पर लाठी चलाने वालों पर CJP का बड़ा ऐलान
36 दिन के आंदोलन का अंत, अब कानूनी जंग! छात्रों पर लाठी चलाने वालों पर CJP का बड़ा ऐलान
IND vs ZIM 3rd T20 Playing 11: बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, ZIM के खिलाफ तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'चाचा-भतीजे की जोड़ी भ्रष्टाचार में थी लिप्त', आगरा में सपा पर जमकर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ
'चाचा-भतीजे की जोड़ी भ्रष्टाचार में थी लिप्त', आगरा में सपा पर जमकर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
Birth Order And Intelligence: एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
Embed widget