एक्सप्लोरर

लॉकडाउन में अनोखा निकाहः लड़का सऊदी में, लड़की मुंबई में, मेरठ में पढ़ा गया

लॉकडाउन में लोग बाहर निकल नहीं पा रहे हैं लेकिन यहां अनोखे तरीके से निकाह संपन्न हुआ।

मेरठ, एबीपी गंगा। कोरोना वायरस संक्रमण रोकने के लिए लॉकडाउन में लोगों की आवाजाही नहीं हो पा रही। ऐसे में तय कुछ शादियां तो टाल दी गई, लेकिन कुछ शादियां लॉकडाउन में भी अनूठे तरीके से हो रही हैं। कुछ ऐसी ही शादी यहां देखने को मिली। दरअसल, मेरठ से मुंबई बारात नहीं जा सकी। दूल्हा सऊदी अरब में है और दुल्हन मुंबई में थी। रविवार को शाहपीर गेट इलाके में पूर्वा अब्दुल वाली गली में मोबाइल पर कॉल कनेक्ट की गई। नायब शहरकाजी जैनुर राशिद्दीन सिद्दीकी ने निकाह पढ़ाया।

पूर्वा अब्दुल वाली गली में नदीम अहमद सिद्दीकी रहते हैं। उनका बेटा वसीम अहमद सऊदी अरब में एक शॉपिंग मॉल में पांच सालों से असिस्टेंट मैनेजर है। जिसकी मुंबई में मीर रोड पर रहने वाली सैय्यद वसी रजा की बेटी सैय्यद आफरीन बानो से शादी तय हुई। शादी की तारीख रविवार यानि 19 अप्रैल तय हुई थी। लॉक डाउन के कारण वसीम अहमद मेरठ नहीं आ सका।

इसके चलते नदीम अहमद बेटे के साथ बारात लेकर मुंबई नहीं जा सके। फिर तय हुआ कि मोबाइल पर कॉल कनेक्ट करके वाइस कॉलिंग के जरिए निकाह की रस्म करा ली जाए। अत: रविवार को मेरठ में नदीम अहमद सिद्दीकी के आवास पर नायब शहर काजी जैनुर राशिद्दीन सिद्दीकी पहुंचे। यहां पांच लोग मौजूद रहे।

फोन पर एक तरफ सऊदी अरब में वसीम अहमद तथा दूसरी ओर मुंबई में सैय्यद वसी रजा को कनेक्ट किया। तीनों स्थानों पर बातें शुरू हुई। नायब शहर काजी ने पहले मुंबई में लड़की पक्ष के लोगों और फिर सऊदी अरब में लड़के से बात की। फिर उन्होंने निकाह पढ़ाया। इस दौरान मोबाइल ऑन रहे। निकाह पढ़ाने के साथ ही दुआ कराई गई। इस दौरान सभी ने एक-दूसरे को बधाई दी। इस दौरान सैय्यद जमाल अहमद, हाजी अनवार अहमद, आफाक इम्तियाज, अब्दुल सत्तार आदि मौजूद रहे।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सपा सांसद डिंपल यादव बोलीं- गृह मंत्री सदन में बयान क्यों नहीं दे रहे?
सपा सांसद डिंपल यादव बोलीं- गृह मंत्री सदन में बयान क्यों नहीं दे रहे?
ब्राह्मण सम्मेलन में अखिलेश यादव का PDA दांव, मिशन-27 का आगाज
ब्राह्मण सम्मेलन में अखिलेश यादव का PDA दांव, मिशन-27 का आगाज
2027 के चुनाव से पहले इन राजनीतिक दलों की मान्यता रद्द, EC का फैसला
2027 के चुनाव से पहले इन राजनीतिक दलों की मान्यता रद्द, EC का फैसला
अखिलेश ने अयोध्या से घोषित किया प्रत्याशी, पवन पांडेय के नाम का ऐलान
अखिलेश ने अयोध्या से घोषित किया प्रत्याशी, पवन पांडेय के नाम का ऐलान

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ताबड़तोड़ हमलों के बीच सीजफायर के लिए गिड़गिड़ा रहा था पाक, ऑपरेशन Sindoor पर खुलासा
ताबड़तोड़ हमलों के बीच सीजफायर के लिए गिड़गिड़ा रहा था पाक, ऑपरेशन Sindoor पर खुलासा
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
'एक्टिंग को मिस नहीं किया', 'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, सेट पर 'टॉर्चर' को लेकर कहा ये
'एक्टिंग को मिस नहीं किया', 'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, सेट पर 'टॉर्चर' को लेकर कहा ये
बंगाल: उगाही के आरोप में BJP के 22 कार्यकर्ता सस्पेंड, 250 को शो कॉज नोटिस
बंगाल: उगाही के आरोप में BJP के 22 कार्यकर्ता सस्पेंड, 250 को शो कॉज नोटिस
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
Embed widget