एक्सप्लोरर

अवैध संबंधों के शक में शख्स ने ली पत्नी की जान, पांच साल के बच्चे ने खोला ये राज

मेरठ के लिसाड़ी थाना क्षेत्र में एक शख्स ने अवैध संबंधों के शक के चलते अपनी पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

मेरठ, भाषा। अवैध संबंधों के शक के चलते एक शख्स ने अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। घटना थाना लिसाड़ी गेट इलाके की है। खबर के मुताबिक, मंगलवार रात एक व्यक्ति ने अवैध संबंधों के संदेह में अपनी पत्नी को मार डाला और फिर खुद को भी घायल कर लिया। बुधवार की सुबह लोगों को घटना की जानकारी मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर अस्पताल में भर्ती कराया।

पुलिस क्षेत्राधिकारी कोतवाली दिनेश चन्द्र शुक्ला ने पीटीआई-भाषा को बताया कि मृतका तब्बसुम (30 साल) और गिरफ्तार किये गये आरोपी अकरम (35 साल) के चार बच्चे हैं। उन्होंने आरोपी के बयान के आधार पर बताया कि अकरम मजदूरी करता है। अकरम को शक था कि उसकी पत्नी का उसके साथ ही काम करने वाले पड़ोसी युवक इमरान के साथ अवैध संबंध है। इस बात पर दोनों में अक्सर विवाद होता था।

आरोपी ने पुलिस को बताया कि कल रात जब वह घर लौटा तो तबस्सुम घर पर नहीं थी। कुछ देर बाद वह पड़ोसी इमरान के घर से आई जिसके बाद उनके बीच फिर विवाद हुआ। गुस्से में आरोपी ने पत्नी के दुपट्टे से उसका गला घोंट दिया। अधिकारी के अनुसार, वारदात से ध्यान हटाने के लिए आरोपी ने अपने गले पर भी चाकू से वार किए। उनके पांच साल के बच्चे ने पुलिस के पूछने पर सब कुछ बता दिया। यह बच्चा वारदात के समय मौजूद था।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'यह पैसों की नहीं, आस्था की लूट', राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम
'यह पैसों की नहीं, आस्था की लूट', राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम
कुशीनगर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने सपा पर बोला बड़ा हमला, कहा- युवाओं का रोजगार खा गए
कुशीनगर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने सपा पर बोला बड़ा हमला, कहा- युवाओं का रोजगार खा गए
नोएडा: खुले नाले में गिरकर युवक की मौत, फिर कटघरे में प्राधिकरण; पहले भी हो चुका है हादसा
नोएडा: खुले नाले में गिरकर युवक की मौत, फिर कटघरे में प्राधिकरण; पहले भी हो चुका है हादसा
राम मंदिर में CEO पद के लिए तय हुआ क्राइटेरिया, ये होनी चाहिए योग्यता; 18 जुलाई तक करें आवेदन
राम मंदिर में CEO पद के लिए तय हुआ क्राइटेरिया, ये होनी चाहिए योग्यता; 18 जुलाई तक करें आवेदन

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
1605 दिन की बादशाहत खतरे में, अगर आज हारी टीम इंडिया तो छिन जाएगा नंबर-1 का ताज
1605 दिन की बादशाहत खतरे में, अगर आज हारी टीम इंडिया तो छिन जाएगा नंबर-1 का ताज
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Embed widget