एक्सप्लोरर

Bijnor News: पैसों के लेन-देन को लेकर युवक की गर्दन काटकर हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार

Crime News: उत्तर प्रदेश के बिजनौर में पैसे के लेन-देन के चलते एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है. जानकारी के अनुसार मृतक युवक के पड़ोसी ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी.

UP Crime News: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के नगीना थाना क्षेत्र के चमरावाला गांव में पैसे के लेन-देन और पुरानी रंजिश के चलते एक 23 साल के युवक की हत्या का मामला सामने आया है. जानकारी के अनुसार मृतक युवक के पड़ोसी ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर पहले उसकी हत्या कर दी और फिर शव को एक बोरे में डालकर गढ्ढा खोदकर दबा दिया. मृतक की पहचान भूपेंद्र उर्फ बिरजू के रूप में हुई है. पुलिस ने यह जानकारी दी है. घटना के मामले में नगीना थाने के एसएचओ धीरेन्द्र गंगवार ने बताया कि 10 अगस्त को मृतक के पिता धनपाल द्वारा नगीना पुलिस स्टेशन में पुत्र की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी. शिकायतकर्ता ने कहा कि उसका पुत्र 9 अगस्त से उसके घर से बिना किसी सूचना के गायब है. 

एसएचओ के बताया कि पुलिसिया जांच में पता चला कि मृतक को आखिरी बार शेखर,अरविंद और ब्रजेश उर्फ ठकरा नाम के लोगों के साथ देखा गया था. वहीं मृतक के पिता ने भी उसे इन तीनों के साथ आखिरी बार देखा था. पुलिस की प्रारंभिक जांच के दौरान, यह पता चला कि मृतक और शेखर के बीच पैसों को लेकर विवाद चल रहा था. एसएचओ के अनुसार निरंतर पूछताछ पर आरोपियों ने हत्या के मामले में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली. इसके बाद उन्हें कानून की उचित धाराओं के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि एक आरोपी अभी फरार है. आरोपी की निशानदेही पर मृतक के शव को नदी किनारे एक गड्ढे से बरामद किया गया. 

आरोपियों ने कबूला गुनाह

स्थानीय पुलिस ने शव का पंचनामा भरके पोस्टमार्टम के लिए जिला शवगृह भेजा है. एसएचओ ने बताया कि आरोपी शेखर,अरविंद और ब्रजेश उर्फ ठकरा ने जुर्म कबूल कर लिया है. पुलिस की पूछताछ में आरोपी शेखर ने बताया कि पानीपत में एक फैक्टरी में दोनों मजदूरी करते थे. किराए के पैसे को लेकर दोनों के बीच मारपीट हो गई थी. इसी बात को लेकर शेखर मृतक से रंजिश रखता था. वहीं एक साल पहले भूपेंद्र के पिता व आरोपी ब्रजेश के पिता में विवाद हुआ था. विवाद के चलते 7 अगस्त को भूपेंद्र और अरविंद के बीच पहले बहस हुई और बाद में झगड़ा हो गया था।. 

एक आरोपी फरार

इसी बात से परेशान होकर शेखर और अरविंद ने अपने साथियों नौबहार और ब्रजेश उर्फ ठकरा के साथ मिलकर मृतक की हत्या की योजना बनाई थी. बाद में शेखर, नौबहार और ब्रजेश के साथ मिलकर 8 अगस्त को भूपेंद्र की गर्दन काटकर हत्या कर दी और बाद में शव को एक बोरे में डालकर खो नदी के किनारे एक गड्ढे में दबा दिया. एसएचओ ने बताया कि आरोपी शेखर, रविंद और ब्रजेश उर्फ ठकरा को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि एक आरोपी नौबहार अभी है. फरार आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी है. 

ये भी पढ़ें:

Lucknow News: दोस्त, दोस्त ना रहा! युवक ने की साथी की हत्या, पेट्रोल डालकर शव को जलाया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजीपुर के स्कूल में मिड-डे मील के पैसों में गड़बड़ी! प्रिंसिपल पर गंभीर आरोप
गाजीपुर के स्कूल में मिड-डे मील के पैसों में गड़बड़ी! प्रिंसिपल पर गंभीर आरोप
लखनऊ नगर निगम में BJP के बीच सियासी घमासान, दिल्ली तक पहुंचा मामला
लखनऊ नगर निगम में BJP के बीच सियासी घमासान, दिल्ली तक पहुंचा मामला
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर BJP का प्लान, बूथ स्तर से विधायक तक बनेगा रिपोर्ट कार्ड
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर BJP का प्लान, बूथ स्तर से विधायक तक बनेगा रिपोर्ट कार्ड
मेरठ में कांवड़ियों पर CM ने की पुष्पवर्षा तो संगीत सोम बोले- 'साफ संदेश है कि...'
मेरठ में कांवड़ियों पर CM ने की पुष्पवर्षा तो संगीत सोम बोले- 'साफ संदेश है कि...'

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
Embed widget