एक्सप्लोरर

रायबरेली: प्रेम प्रसंग में दोस्त बन गया कातिल, पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर केस में किया बड़ा खुलासा

रायबरेली में पुलिस ने एक ब्लाइंड मर्डर केस में बड़ा खुलासा किया है. इसके तहत दोस्त ने अपने ही दोस्त की जान ले ली. इसकी वजह बना प्रेम प्रसंग का मामला. पढ़ें सनसनीखेज मर्डर की ये खबर.

रायबरेली. बीते सात अक्टूबर को हुए ब्लाइंड मर्डर केस का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है. प्रेम प्रसंग में सहयोग ना देने पर युवक की हत्या कर दी गई थी. ट्यूबवेल पर सो रहे युवक की हत्या के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैली थी. लेकिन एसओजी टीम ने ब्लाइंड मर्डर का खुलासा करते हुए आरोपी युवक को जेल भेज दिया. मामला सलोन थाना क्षेत्र के इमलिहा गांव का है.

दोस्त ही निकला कातिल

सलोन थाना क्षेत्र के इमलिहा गांव के रहने वाले राम मनोहर की हत्या कर दी गई थी. पुलिस इसे ब्लाइंड मर्डर ही मान रही थी लेकिन एसओजी टीम ने सर्विलांस की मदद से घेराबंदी करके हत्यारे युवक को गिरफ्तार कर लिया. हत्यारा कोई और नहीं बल्कि राम मनोहर का अपना मित्र सुबोध कुमार ही है. उसने ही राम मनोहर की ट्यूबवेल पर सोते हुए हत्या की थी.

इस वजह से बना हत्यारा

सुबोध कुमार का राम मनोहर के गांव इमलिहा की रहने वाली एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था, सुबोध बार-बार राम मनोहर पर दबाव डालता था कि उसकी शादी उस लड़की से करवा दो. सुबोध कुमार के बार-बार दबाव डालने पर भी जब राम मनोहर ने हामी नहीं भरी. तब अंदर ही अंदर से वह राम मनोहर से रंजिश रखने लगा और उसे सबक सिखाने की योजना बना डाली.

बीते 7 अक्टूबर को राम मनोहर व सुबोध दोनों ने एक साथ खाना खाया, फिर राम मनोहर अपनी ट्यूबवेल पर सोने चला गया जबकि सुबोध जय गुरुदेव आश्रम रथनपुर चला गया. लेकिन सुबोध के मन में उससे बदला लेने की बात चल रही थी और वह रात्रि में आश्रम से उठ कर ट्यूबवेल पर गया और लोहे की सुम्मी से ताबड़तोड़ वार कर दिया. जिससे राम मनोहर की मौके पर ही मौत हो गई. ट्यूबवेल पर सो रहे युवक की हत्या का खुलासा सलोन पुलिस के लिए चुनौती बन गया था लेकिन एसओजी टीम के साथ सलोन पुलिस ने पाच दिन के अंदर घटना का खुलासा कर हत्यारे को जेल भेजा.

जिले के एएसपी विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि सलोन थाना क्षेत्र के इमलिहा में एक युवक राम मनोहर की हत्या कर दी गई थी. जिसमें उसकी पत्नी ने अपने भतीजे पर जायदाद के लालच में हत्या करने का आरोप लगाया था लेकिन सलोन पुलिस की टीम ने सर्विलांस का सहारा लेकर जांच की तो उसमें सुबोध नाम के व्यक्ति ने हत्या की है, ऐसा सामने आया. सुबोध को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

ये भी पढ़ें.

 कानपुर: भाजपा सांसद सत्यदेव पचौरी का विवादित बयान, बोले 'मुसलमान खुद सौंप दें काशी और मथुरा की जमीन'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget