एक्सप्लोरर

आगरा: मोबाइल दिलाने के बहाने महिला को बुलाया और उतार दिया मौत के घाट, पुलिस ने किया खुलासा

आगरा में महिला की हत्या की गुत्थी पुलिस ने कुछ ही घंटों में सुलझा ली. मामले का खुलासा करते हुये पुलिस ने कहा कि आरोपी ने महिला से पीछा छुड़ाने के लिये इस हत्याकांड को अंजाम दिया.

आगरा. आगरा के सिकंदरा तिराहे स्थित होटल सिकंदरा गेस्ट हाउस एंड रेस्टोरेंट के कमरे में सोमवार सुबह एक महिला की हत्या हो गई, जिसका खुलासा भी कर दिया गया है. पुलिस ने महिला के हत्यारोपी को पकड़ लिया है. न्यू आगरा के बूढ़ी नगला निवासी लाखन पर हत्या का आरोप लगा है.

मोबाइल के बहाने महिला को बुलाया

पुलिस पूछताछ में पता चला कि हत्यारोपी लाखन महिला प्रीति को मोबाइल दिलाने के बहाने गेस्ट हाउस में ले गया था. यहां उसने फर्जी आईडी देकर कमरा बुक कराया था. कमरे में जाकर महिला का गला दबाया और मरने की पुष्टि करने के लिए उसने बेल्ट से महिला का गला कस दिया.

सोमवार दोपहर करीब तीन बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि सिकंदरा गेस्ट हाउस एंड रेस्टोरेंट में महिला का शव पड़ा है. इस पर थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार फोर्स के साथ पहुंचे. होटल के कमरा नंबर 121 के बेड पर महिला पड़ी हुई थी. उसके कपड़े अस्त व्यस्त थे. महिला की बाईंपुर निवासी प्रीति (38) के रूप में पहचान हुई.

फर्जी आईडी से कमरा लिया

फर्जी आईडी के आधार पर कमरा लेकर हत्याकांड को अंजाम दिया था. गेस्ट हाउस कर्मचारियों ने बताया कि सुबह 9:30 बजे युवक महिला के साथ आया था. उसने कुछ देर के लिए कमरा लेने के लिए कहा. उसने आईडी के रूप में आधार कार्ड दिया, जिस पर संदीप गुप्ता निवासी फुर्सतगंज, रायबरेली लिखा हुआ था. हालांकि कैमरे की रिकॉर्डिंग से पता चला कि वह लाखन है.

तीन बेटों की मां है महिला

जानकारी में पता चला कि प्रीति के तीन बेटे हैं. इनमें एक 18 साल का है, वह इंटर कर चुका है. तीनों पढ़ाई करते हैं. उन्हें पढ़ाने के लिए ही प्रीति काम करती थी. उसकी शादी को 19 साल हो गए हैं. कैलाश मोड़ स्थित एक जूता फैक्टरी में काम करती थी. सुबह बेटा फैक्ट्री पर छोड़कर आया था. और बाद में ये खबर आई. पूछताछ में महिला से पीछा छुड़ाने के लिए हत्या को अंजाम दिया.

ये भी पढ़ें.

एटा: कोरोना काल में ऑनलाइन स्टडी की हकीकत, बिजली नहीं रहती, मोबाइल नेटवर्क रुलाता है, पढ़ें ये रिपोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ा, श्रद्धालुओं से सतर्कता बरतने की अपील
वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ा, श्रद्धालुओं से सतर्कता बरतने की अपील
Bhadohi News: 'बाबा को जल चढ़ाए, लेकिन कानून हाथ में न लें', ADG की कांवड़ियों से अपील
'बाबा को जल चढ़ाए, लेकिन कानून हाथ में न लें', ADG की कांवड़ियों से अपील
अखिलेश को OP राजभर ने दी कव्वाली सीखने की सलाह, कहा- 2027 के बाद...
अखिलेश को OP राजभर ने दी कव्वाली सीखने की सलाह, कहा- 2027 के बाद...
सावन के पहले सोमवार पर उमड़े भक्त, वाराणसी-अयोध्या में बम-बम के जयकारों से गूंजे मंदिर
सावन के पहले सोमवार पर उमड़े भक्त, वाराणसी-अयोध्या में बम-बम के जयकारों से गूंजे मंदिर

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज को लेकर ओमान-ईरान के बीच फाइनल हुई डील, बनेगा नया रास्ता?
होर्मुज को लेकर ओमान-ईरान के बीच फाइनल हुई डील, बनेगा नया रास्ता?
Datia Bypoll Result 2026 Live: शुरुआती रुझानों के बीच ही नरोत्तम मिश्रा ने दे दी बधाई, वोटों की गिनती जारी
Live: दतिया में शुरुआती रुझानों के बीच ही नरोत्तम मिश्रा ने दे दी बधाई, वोटों की गिनती जारी
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
'मैं राक्षस बन गया था, सेट पर शराब पीता था', राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं' शो
राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं'? बोले- 'मैं सेट पर शराब पीता था'
वनडे की 5 सबसे बड़ी साझेदारियां, 11 साल से ये रिकॉर्ड कायम
वनडे की 5 सबसे बड़ी साझेदारियां, 11 साल से ये रिकॉर्ड कायम
Xप्लेन: Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
अखिलेश को OP राजभर ने दी कव्वाली सीखने की सलाह, कहा- 2027 के बाद...
अखिलेश को OP राजभर ने दी कव्वाली सीखने की सलाह, कहा- 2027 के बाद...
World Breastfeeding Week 2026: बच्चे के लिए कितना जरूरी है मां का दूध, इसमें कितना पोषण?
बच्चे के लिए कितना जरूरी है मां का दूध, इसमें कितना पोषण?
Embed widget