एक्सप्लोरर

यूपी: मुजफ्फरनगर में युवक ने झूठ बोलकर की शादी तो पत्नी चली गई मायके, गोली मारने पहुंचा ससुराल और फिर...

मुजफ्फरनगर में एक युवक ने झूठ बोलकर शादी कर ली. उसकी पोल खुली तो पत्नी नाराज होकर मायके चली गई. युवक पत्नी को मारने के इरादे से ससुराल पहुंचा और पत्नी पर गोली चला दी.

मुजफ्फरनगर, एबीपी गंगा। यहां शिवनगर में एक युवक ने पारिवारिक विवाद में अपनी पत्नी पर फायरिंग कर दी. फायरिंग में युवक की पत्नी तो बच गई लेकिन गोली युवक की सास को जा लगी. घायल महिला को तुरंत अस्पताल ले जाया गया. जहां से उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया. जानकारी के मुताबिक युवक का अपनी पत्नी के साथ काफी समय से विवाद चल रहा है. मंगलवार को वह अपने साथियों के साथ ससुराल पहुंचा था. यहीं पर उसने घटना को अंजाम दिया.

बताया जा रहा है कि सहारनपुर के एक गांव का परिवार मोहल्ला शिवनगर में रहता है. इसी परिवार की युवती की शादी उत्तराखण्ड के थाना झबरेड़ा क्षेत्र निवासी राहुल नाम के युवक से हुई थी. जानकारी के अनुसार शादी के समय आरोपी राहुल ने खुद के पास 80 बीघा जमीन होना बताया था. मगर शादी होने के बाद राहुल के के इस झूठ का पर्दाफाश हो गया. कहना है कि उसके पास जमीन नहीं मिली. जिसके बाद राहुल और उसकी पत्नी में विवाद रहने लगा.

धीरे-धीरे विवाद बढ़ता गया और उसकी पत्नी नेहा शिव नगर में अपने परिवार के पास आकर रहने लगी. पीड़िता ने अपने पति के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज करवाया. हालांकि, आरोप है कि अभी तक पुलिस की ओर से उस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई है.

मंगलवार को आरोपी राहुल अपने कई साथियों के साथ ससुराल पहुंचा. जहां उसने अपनी पत्नी को जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी. जिससे उसकी पत्नी तो बाल-बाल बच गई मगर आरोपी की सास को गोली जा लगी. जिससे वह गोली लगते ही गिर पड़ी. वहीं, आरोपी अपने साथियों के साथ मौके से फरार हो गया. इस दौरान आरोपी की मोटरसाइकिल भी मौके पर ही छूट गई. परिजनों द्वारा महिला को घायल अवस्था में इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया. जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत को गंभीर देखते हुए मेरठ रेफर कर दिया. वहीं घटना की सूचना मिलते ही सीओ धनंजय मिश्रा व थाना नई मंडी कोतवाली प्रभारी योगेश शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. जिन्होंने पीड़िता से पूछताछ की और मामले की छानबीन शुरू कर दी.

ये भी पढ़ेंः

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'डिप्टी CM डिलीवरी बॉय...', LPG-पेट्रोल की जमाखोरी का जिक्र कर अखिलेश यादव का केशव प्रसाद मौर्य पर तंज
'डिप्टी CM डिलीवरी बॉय...', LPG-पेट्रोल की जमाखोरी का जिक्र कर अखिलेश यादव का केशव प्रसाद मौर्य पर तंज
हमें नहीं चाहिए ऐसे पैसे..., मैनपुरी में महिला के खाते में आए 10 करोड़ रुपये, परिवार है परेशान
हमें नहीं चाहिए ऐसे पैसे..., मैनपुरी में महिला के खाते में आए 10 करोड़ रुपये, परिवार है परेशान
32 जिले...140 विधानसभा सीट, अखिलेश यादव की विशाल रैली आज, दादरी में भरेंगे चुनावी हुंकार
32 जिले...140 विधानसभा सीट, अखिलेश यादव की विशाल रैली आज, दादरी में भरेंगे चुनावी हुंकार
सरकारी कर्मचारी की इलाज के दौरान मौत पर वारिस भी कर सकेंगे खर्चे का दावा, कोर्ट का फैसला
सरकारी कर्मचारी की इलाज के दौरान मौत पर वारिस भी कर सकेंगे खर्चे का दावा, कोर्ट का फैसला

वीडियोज

Sansani: 'हूती की इंट्री' से इजरायल में खलबली ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
Gujrat News: धमाके से सिहर उठा पूरा इलाका, सिलेंडर फटने से हड़कंप! | Fire News | Rajkot News
Chitra Tripathi: लगातार हमले, फिर भी नहीं झुका ईरान | Iran US Israel War | Trump | Janhit
Iran Israel War: ईरान का बड़ा पलटवार, 24 घंटे में ताबड़तोड़ हमले | Mojtaba | America | Trump
Sandeep Charudhary: 29वें दिन भी जारी है जंग, दुनिया पर संकट भारी! | Seedha Sawal | World War 3

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या ईरान में होगा ग्राउंड ऑपरेशन? अमेरिका ने भेजे 3500 सैनिक, घातक होने वाला है युद्ध
क्या ईरान में होगा ग्राउंड ऑपरेशन? अमेरिका ने भेजे 3500 सैनिक, घातक होने वाला है युद्ध
Maharashtra News: 8वीं पास 'साइबर किंगपिन' गिरफ्तार, 2 साल में खड़ा किया करोड़ों का साम्राज्य, 10 राज्यों में था फैला जाल
8वीं पास 'साइबर किंगपिन' गिरफ्तार, 2 साल में खड़ा किया करोड़ों का साम्राज्य, 10 राज्यों में था फैला जाल
IPL 2026: विराट कोहली ने दी फ्लाइंग किस तो शर्माने लगीं अनुष्का शर्मा, वायरल वीडियो
IPL 2026: विराट कोहली ने दी फ्लाइंग किस तो शर्माने लगीं अनुष्का शर्मा, वायरल वीडियो
32 जिले...140 विधानसभा सीट, अखिलेश यादव की विशाल रैली आज, दादरी में भरेंगे चुनावी हुंकार
32 जिले...140 विधानसभा सीट, अखिलेश यादव की विशाल रैली आज, दादरी में भरेंगे चुनावी हुंकार
RCB vs SRH 1st Innings Highlights: पहले ईशान किशन, फिर अनिकेत वर्मा ने बेंगलुरु को धोया; लड़खड़ाने का बाद भी बनाए 201 रन
पहले ईशान किशन, फिर अनिकेत वर्मा ने बेंगलुरु को धोया; लड़खड़ाने का बाद भी बनाए 201 रन
Israel US Iran War Live: जंग के बीच पाकिस्तान का नया दावा, कहा- होर्मुज से 20 और जहाजों के निकालने पर सहमत हुआ ईरान
LIVE: जंग के बीच पाकिस्तान का नया दावा, कहा- होर्मुज से 20 और जहाजों के निकालने पर सहमत हुआ ईरान
Maharashtra Board: महाराष्ट्र बोर्ड का बड़ा फैसला, मार्कशीट और सर्टिफिकेट अब मिलेंगे एक साथ
महाराष्ट्र बोर्ड का बड़ा फैसला, मार्कशीट और सर्टिफिकेट अब मिलेंगे एक साथ
Chest Pain Causes: सीने का हर दर्द हार्ट अटैक नहीं होता, डॉक्टरों ने बताए फेफड़े और पेट से जुड़े कारण
सीने का हर दर्द हार्ट अटैक नहीं होता, डॉक्टरों ने बताए फेफड़े और पेट से जुड़े कारण
Embed widget