एक्सप्लोरर

कश्मीरी गर्लफ्रेंड से झगड़े के बाद सिपाही के बेटे ने फांसी लगाकर दी जान

बरेली में 21 वर्षीय छात्र ने कश्मीरी गर्लफ्रेंड से लड़ाई के बाद अपनी जान दे दी। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।

बरेली, एबीपी गंगा। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के डेलापीर इलाके में एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। खुदकुशी की वजह कश्मीरी गर्लफ्रेंड से हुआ मामूली झगड़ा बताया जा रहा है। मृतक का नाम पंकज सिंह (21) था और वो बुलंदशहर का रहने वाला था। पंकज सिंह अपने परिवार के साथ डेलापीर पुलिस चौकी के पीछे रहता था। पंकज जिस घर में रहता था उसी घर में किराये पर पहली मंजिल पर दो कश्मीरी लड़कियां रहती है और यही रहकर पढ़ाई करती हैं।

एक ही मकान में रहने की वजह से पंकज के कश्मीरी छात्रा से प्रेम संबंध हो गए। शुक्रवार रात किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि पंकज ने फंदा डालकर अपनी जान दे दी। पंकज खुदकुशी का पता उस वक्त लगा जब उसकी प्रेमिका ने खिड़की से झांककर कमरे में देखा। पंकज की ऐसी हालत देखकर उसकी प्रेमिका चीख पड़ी। युवती ने मामले की जानकारी पड़ोसियों को दी। पंकज के परिवार को भी मामले की सूचना दी गई। बतादें कि घटना के वक्त पंकज के परिजन बुलंदशहर गए हुए थे। मामले की जानकारी मिलने के बाद वे भी तुरंत बरेली आ गए।

वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुट गई है। इस मामले में एसपी सिटी अभिनंदन सिंह का कहना है की पंकज के पिता प्रताप सिंह विसारतगंज थाने में यूपी 100 में तैनात हैं। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजमगढ़ एयरपोर्ट पर SP चीफ से नहीं मिल सके स्टार प्रचारक, आक्रोश
आजमगढ़ एयरपोर्ट पर SP चीफ से नहीं मिल सके स्टार प्रचारक, आक्रोश
महोबा: CEC के खिलाफ सड़क पर गुलाबी गैंग, बैलेट पेपर से चुनाव की मांग
महोबा: CEC के खिलाफ सड़क पर गुलाबी गैंग, बैलेट पेपर से चुनाव की मांग
'नाम बदलने वाले CM को जनता बदलेगी', जेवर एयरपोर्ट का जिक्र कर अखिलेश का तंज
'नाम बदलने वाले CM को जनता बदलेगी', जेवर एयरपोर्ट का जिक्र कर अखिलेश का तंज
यूपी चुनाव 2027 से पहले खींचतान? PDA सम्मेलन में भिड़े सपा नेता
यूपी चुनाव 2027 से पहले खींचतान? PDA सम्मेलन में भिड़े सपा नेता

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget