एक्सप्लोरर

गोरखपुर: मोबाइल चोरी का आरोप लगाकर युवक को पेड़ से बांधकर पीटा, वीडियो वायरल

गोरखपुर के कैम्पियरगंज इलाके में एक युवक की पेड़ से बांधकर पिटाई का मामला सामने आया है. आरोपियों ने उस पर मोबाइल चोरी का आरोप लगाया था.

गोरखपुर. कैम्पियरगंज थानाक्षेत्र के धनहिया गांव में मोबाइल चोरी के आरोप में एक युवक की पेड़ से बांधकर बेरहमी से पिटाई की गई है. युवक की पिटाई का वीडियो वायरल हो गया है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि हाथ में डंडा लिए एक शख्‍स युवक की बेरहमी से पिटाई कर रहा है. जबकि गांव के लोग तमाशबीन बने हुए हैं. इसके साथ ही उस शख्‍स का पिटाई में कुछ और लोग भी साथ दे रहे हैं. वीडियो वायरल होने के बाद प‍ुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है. आरोपियों की तलाश की जा रही है.

मोबाइल चोरी का आरोप
मार खाने वाले युवक पर कुछ लोगों ने मोबाइल चोरी का आरोप लगाया था. वीडियो में शख्स पेड़ से बंधे युवक से बार-बार मोबाइल के बारे में पूछ रहा है. आरोपी शख्स कह रहा है कि मोबाइल उसके पास नहीं है और वो लगातार उनसे छोड़ने की विनती भी कर रहा है. इसके बावजूद पिटाई करने वालों का दिल नहीं पसीज रहा है. वीडियो 20 मई का बताया जा रहा है. 

पीड़ित की पहचान पचमा गांव के मनोज कुमार साहनी के रूप में हुई है. मनोज ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 20 मार्च को वो रिश्‍तेदार को लाने कैम्पियरगंज गया था. वहां पहुंचने पर पता चला कि उसके रिश्‍तेदार घर चले गए हैं. जब वो वापस लौटने लगा तो धनहिया गांव के पास तीन से चार की संख्‍या में मौजूद लोगों ने उसे रोक लिया. उसमें एक महिला भी थी.

उसने पुलिस को बताया कि उन लोगों ने गाली देते हुए उसका मोबाइल ले लिया और चोरी का आरोप लगाते हुए उसे पेड़ में बांधकर लाठी-डंडे से बेरहमी से पीटने लगे. उसे काफी चोटें भी आईं. मोबाइल मांगने पर उन लोगों ने मोबाइल नहीं दिया. इसके बाद वो अचेत हो गया. गांव के कुछ लोगों ने आकर उसकी जान बचाई. इस घटना से वो काफी डर गया. कुछ दिन बाद पता किया तो एक युवक का नाम जय कुमार और महिला का नाम पुरवाही पता चला. उसने प‍ुलिस को बताया कि घटना से संबंधित साक्ष्‍य उसके पास मौजूद है.

आरोपियों की तलाश जारी
पुलिस ने इस मामले में 29 मई को आईपीसी की धारा 323, 504, 506, 342, 406 के तहत मुकदमा दर्ज किया है. एसपी नार्थ मनोज कुमार अवस्‍थी ने बताया कि वीडियो कैम्पियरगंज से संबंधित है. इस मामले में वीडियो के बारे में छानबीन की गई. व‍ीडियो को सही पाया गया है. इस संबंध में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है. आवश्‍यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है. उन्‍होंने बताया कि जल्‍द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

ये भी पढ़ें:

सहारनपुर में हैंडपंप उखाड़े जाने पर सियासी 'गदर', कांग्रेस ने विरोध में दिया धरना, बरजंग दल ने दी ये धमकी

आगरा: सील हुआ पारस अस्पताल, 5 मिनट के मॉक ड्रिल में 22 मरीजों की मौत का दावा, केस दर्ज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मिशन 2027 के लिए हिन्दुत्व के रथ पर सवार होंगे अखिलेश यादव? केशव बोले- कुछ भी कर लें लेकिन...
मिशन 2027 के लिए हिन्दुत्व के रथ पर सवार होंगे अखिलेश यादव? केशव बोले- कुछ भी कर लें लेकिन...
श्रीकृष्ण को मुसलमान बताया तो मौलाना पर भड़के साधु-संत, कहा- जहां भी छिपा होगा, अब उसकी खैर नहीं
श्रीकृष्ण को मुसलमान बताया तो मौलाना पर भड़के साधु-संत, कहा- जहां भी छिपा होगा, अब उसकी खैर नहीं
आजम खान की यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर के नोटिस के बाद भड़के अखिलेश यादव, कर दी RSS का दफ्तर गिराने की मांग!
आजम की यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर के नोटिस के बाद भड़के अखिलेश, कर दी RSS का दफ्तर गिराने की मांग!
यूपी: जमानत में देरी पर हाईकोर्ट का सख्त रुख, यूपी सरकार पर लगाया 50 हजार का जुर्माना
यूपी: जमानत में देरी पर हाईकोर्ट का सख्त रुख, यूपी सरकार पर लगाया 50 हजार का जुर्माना

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दुनिया की कोई ऐसी ताकत नहीं जो होर्मुज हमसे छीन ले...', डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की सीधी चेतावनी
'दुनिया की कोई ऐसी ताकत नहीं जो होर्मुज हमसे छीन ले...', डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की सीधी चेतावनी
आजम खान की यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर के नोटिस के बाद भड़के अखिलेश यादव, कर दी RSS का दफ्तर गिराने की मांग!
आजम की यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर के नोटिस के बाद भड़के अखिलेश, कर दी RSS का दफ्तर गिराने की मांग!
Explained: 4 दिन बाद मानसून सत्र शुरू! कौन-से बिल लाएगी सरकार, किन मुद्दों पर घेरेगा विपक्ष और सदन का अंकगणित क्या?
4 दिन बाद मानसून सत्र! कौन-से बिल लाएगी सरकार, किन मुद्दों पर घेरेगा विपक्ष और सीट गेम क्या?
अक्षय कुमार से नाराज हैं परेश रावल? 'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर लॉन्च पर क्यों नहीं पहुंचे? एक-एक सच बता दिया
अक्षय कुमार से नाराज हैं परेश रावल? 'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर लॉन्च पर क्यों नहीं पहुंचे? एक-एक सच बता दिया
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
US Exit Iraq: 23 साल, हजारों सैनिक और अरबों डॉलर... अब इराक छोड़ रहा है अमेरिका, जानें इसके पीछे की वजह
23 साल, हजारों सैनिक और अरबों डॉलर... अब इराक छोड़ रहा है अमेरिका, जानें इसके पीछे की वजह
'पीएम के पास विदेश घूमने का समय लेकिन...', सोनम वांगचुक के अनशन पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'पीएम के पास विदेश घूमने का समय लेकिन...', सोनम वांगचुक के अनशन पर AIMIM की प्रतिक्रिया
ISRO Scientist Job: ISRO में कैसे मिलती है जॉब, कितनी होती है सैलरी और शिफ्ट टाइमिंग; यहां इस्तीफा देने का क्या है नियम?
ISRO में कैसे मिलती है जॉब, कितनी होती है सैलरी और शिफ्ट टाइमिंग; यहां इस्तीफा देने का क्या है नियम?
Embed widget