एक्सप्लोरर

मेरठ पुलिस के ढीले रवैये से परेशान शख्स ने खुद को आग लगाई, हालत गंभीर

मेरठ में पुलिस पर कार्रवाई ना करने का आरोप लगाकर एक व्यक्ति ने खुद को आग लगा ली। गंभीर हालत में व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मेरठ, एबीपी गंगा। मेरठ पुलिस के रवैये से परेशान एक व्यापारी ने खुद को आग लगाकर आत्मदाह की कोशिश की है। गंभीर रूप से जले व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बतादें कि शताब्दी नगर के रहने वाले रणजीत चौहान ने साल 2018 में नवीन मंडी स्थित पंजाब नेशनल बैंक के प्रबंधक पर अपने खाते की गोपनीयता भंग करने का आरोप लगाते हुए थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रणजीत के पुत्र विक्की चौहान का आरोप है कि पिछले काफी समय से उसके पिता मामले में कार्रवाई के लिए थाने के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन पुलिस कोई सुनवाई नहीं कर रही है।

बुधवार रात भी पीड़ित रणजीत थानेदार से मिलने के लिए थाने गया और घंटों इंतजार करता रहा। इस बीच उसने इंस्पेक्टर को कई फोन किए मगर उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की। परेशान रणजीत ने अपनी बाइक से पेट्रोल निकालकर अपने ऊपर डाल लिया और खुद को आग लगा दी। रणजीत बाइक स्टार्ट करके थाने के अंदर ही घुस गया। चीखते-चिल्लाते अधेड़ को जलते देख सड़क पर चल रहे लोगों में हड़कंप मच गया। उधर व्यापारी की हरकत से थाने के पुलिसकर्मियों में अफरा-तफरी मच गई। उन्होंने जैसे-तैसे व्यापारी की आग बुझाते हुए आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया।

घटना की जानकारी के बाद पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिजनों से पूछताछ की। व्यापारी के परिजन पुलिस पर कार्रवाई ना करने का आरोप लगा रहे हैं। वहीं, एसएसपी अजय साहनी का कहना है कि आग लगाने वाले व्यापारी के ऊपर कई लोगों का कर्ज है। उसने जिन धाराओं में बैंक मैनेजर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। नियमानुसार उन्हें आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जा सकता। मगर इसके बावजूद वह पुलिस पर आरोपी बैंक मैनेजर को गिरफ्तार करने का दबाव बना रहा था। फिलहाल, मामले की जांच एसपी सिटी को सौंपते हुए 24 घंटे में रिपोर्ट मांगी गई है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजमगढ़ एयरपोर्ट पर SP चीफ से नहीं मिल सके स्टार प्रचारक, आक्रोश
आजमगढ़ एयरपोर्ट पर SP चीफ से नहीं मिल सके स्टार प्रचारक, आक्रोश
महोबा: CEC के खिलाफ सड़क पर गुलाबी गैंग, बैलेट पेपर से चुनाव की मांग
महोबा: CEC के खिलाफ सड़क पर गुलाबी गैंग, बैलेट पेपर से चुनाव की मांग
'नाम बदलने वाले CM को जनता बदलेगी', जेवर एयरपोर्ट का जिक्र कर अखिलेश का तंज
'नाम बदलने वाले CM को जनता बदलेगी', जेवर एयरपोर्ट का जिक्र कर अखिलेश का तंज
यूपी चुनाव 2027 से पहले खींचतान? PDA सम्मेलन में भिड़े सपा नेता
यूपी चुनाव 2027 से पहले खींचतान? PDA सम्मेलन में भिड़े सपा नेता

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget