एक्सप्लोरर

मुजफ्फरनगर में तीन तलाक देने पर पति गिरफ्तार, चार अन्य के खिलाफ भी केस दर्ज

मुजफ्फरनगर में तीन तलाक देने के आरोप में पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने परिवार के चार अन्य सदस्यों के खिलाफ भी केस दर्ज किया है।

मुजफ्फरनगर, एबीपी गंगा। मुजफ्फरनगर जिले में पत्नी को तीन तलाक देने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति आस मोहम्मद के परिवार के चार अन्य सदस्यों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। उन पर पीड़िता के साथ मारपीट करने का आरोप है।

अधिकारियों ने बताया कि महिला के मुताबिक उसका पति, उसके पति का भाई, सास, ससुर और एक अन्य रिश्तेदार उसके घर आए और उन्होंने उसकी पिटाई की। इसके बाद आस मोहम्मद ने पीड़िता को तीन तलाक दे दिया। पुलिस के अनुसार तीन तलाक की घटना 17 अगस्त को नई मंडी इलाके में हुई और आस मोहम्मद को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। मोहम्मद पर मुस्लिम महिला (विवाह अधिकार संरक्षण) अधिनियम-2019 के तहत धाराएं लगाई गई हैं।

पुलिस ने बताया कि ऐसा ही एक और मामला चापर थाने के खामपुर गांव में भी सामने आया है। वहां एक व्यक्ति के खिलाफ शुक्रवार को तीन तलाक का मुकदमा दर्ज किया गया। गिरफ्तार किए गए व्यक्ति और उसकी बहन पर महिला को पीटने के संबंध में भी मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है। उन्होंने बताया कि दंपति की शादी सात पहले हुई थी, लेकिन कुछ महीने से महिला अपने मायके रह रही थी।

गौरतलब है कि एक साथ तीन तलाक या तलाक-ए-बिद्दत को आपराधिक बनाने का कानून कुछ हफ्ते पहले ही प्रभाव में आया है। इसके मुताबिक तीन तलाक अमान्य और अवैध है। साथ ही तीन तलाक देने पर पति के लिए तीन साल की सजा का प्रावधान किया गया है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास
Char Dham Yatra: चारधाम यात्रा पर मौसम की मार! केदारनाथ सबसे अधिक प्रभावित, यात्रियों की संख्या में बड़ी गिरावट
चारधाम यात्रा पर मौसम की मार! केदारनाथ सबसे अधिक प्रभावित, यात्रियों की संख्या में बड़ी गिरावट

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget