एक्सप्लोरर

यूपी विधानसभा उपचुनाव: चुनावी मैदान से हट गईं धनंजय और लकी यादव की पत्नियां, इस वजह से कराया था नामांकन

जौनपुर की मल्हनी विधानसभा सीट से धनंजय सिंह और सपा उम्मीदवार लकी यादव की पत्नियों ने नामांकन कराया था. लेकिन अब उन्होंने अपना नामांकन वापस ले लिया है. ये भी उनकी एक रणनीति थी. पढ़ें ये खबर.

जौनपुर. निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर पर्चा भरने वाली पुष्पा यादव और श्रीकला सिंह ने सोमवार को नाम वापस ले लिया है. पुष्पा यादव समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी लकी यादव की पत्नी हैं, जबकि श्रीकला यादव निर्दलीय प्रत्याशी धनंजय सिंह की पत्नी. इन दोनों ने महज़ इसलिए पर्चा भरा था कि अगर पतियों के नामांकन में कोई समस्या आए तो उनकी जगह पर ये चुनाव लड़ सकें.

अब 21 प्रयत्याशी चुनावी मैदन में

मल्हनी उपचुनाव के लिए कुल 23 लोगों ने पर्चा भरा था. सोमवार को दोनों प्रत्याशियों की नाम वापसी के बाद अब 21 प्रत्याशी ही चुनाव मैदान में हैं. हालांकि इसकी उम्मीद लोगों को पहले से ही थी. जांच के बाद पतियों के नामांकन पत्र वैध घोषित होते ही दोनों महिलाओं ने अपने नाम वापस ले लिये. श्रीकला सिंह ने नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन और पुष्पा यादव ने एक दिन पहले नामांकन पत्र दाखिल किया था.

मल्हनी सीट पर त्रकोणीय मुकाबला

समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी लकी यादव की पत्नी और दिवंगत पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं निवर्तमान मल्हनी विधायक पारसनाथ यादव की बहू पुष्पा यादव नाम वापसी शुरू होते ही अपनी उम्मीदवारी से हट गईं. पुष्पा यादव जिला पंचायत की सदस्य भी हैं. उपचुनाव में निर्दल प्रत्याशी धनंजय सिंह, सपा के लकी यादव और भाजपा के मनोज सिंह में त्रिकोणीय मुकाबला दिख रहा है. हालांकि इस क्षेत्र से दो बार विधायक और सांसद रहे धनंजय सिंह का पलड़ा भारी दिख रहा है. बसपा और कांग्रेस अस्तित्व के लिए लड़ाई लड़ती नज़र आ रही हैं.

ये भी पढ़ें.

मेरठ: आईपीएल में ऑनलाइन लगवाते थे सट्टा, पुलिस ने रंगे हाथों दो सटोरियों को धर दबोचा

प्रयागराज: लाइट एंड साउंड की इस हाईटेक रामलीला ने कोरोना काल में भी जमा रखा है रंग, लगाए गए हैं फिल्मों सरीखे सेट 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन पर भावुक हुईं मायावती, कही ये बात
रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन पर भावुक हुईं मायावती, कही ये बात
रसड़ा से बसपा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, कैंसर से थे पीड़ित
रसड़ा से बसपा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, कैंसर से थे पीड़ित
जल्दी अमीर बनने की चाहत ने पहुंचाया जेल, ठगी केस में पिता-पुत्री गिरफ्तार
जल्दी अमीर बनने की चाहत ने पहुंचाया जेल, ठगी केस में पिता-पुत्री गिरफ्तार
सीतापुर में बच्चों के हक में कौन डाल रहा डाका? मिड-डे मील की गुणवत्ता पर उठे सवाल
सीतापुर में बच्चों के हक में कौन डाल रहा डाका? मिड-डे मील की गुणवत्ता पर उठे सवाल

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget