एक्सप्लोरर

मकर संक्रांति के मौके पर गंगा स्नान के लिए हरिद्वार में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, जारी हुआ रूट डायवर्जन प्लान

धर्मनगरी हरिद्वार में 14 जनवरी मकर संक्रांति के मौके पर लाखों श्रद्धालुओं के गंगा स्नान करने की संभावना है. ऐसे में भीड़ से निपटने के लिए और सुरक्षा व सुविधा सुनिश्चित करने के लिए इंतजाम किए हैं.

Haridwar News: हरिद्वार, धर्मनगरी में मकर संक्रांति के अवसर पर मंगलवार, 14 जनवरी को साल का पहला गंगा स्नान होगा. इस पवित्र अवसर पर लाखों श्रद्धालुओं के हरिद्वार पहुंचने की संभावना है. गंगा स्नान की महत्ता को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं. मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. हरिद्वार के एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल ने बताया कि पूरे मेला क्षेत्र को आठ जोन और 28 सेक्टरों में विभाजित किया गया है. प्रत्येक जोन की जिम्मेदारी डिप्टी एसपी स्तर के अधिकारी को सौंपी गई है. श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए 400 जिला पुलिस के जवान, पीएसी की तीन कंपनियां और अन्य जनपदों से आए 1000 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे.

एसएसपी ने बताया कि पूरे मेला क्षेत्र की निगरानी सीसीटीवी कैमरों से की जाएगी. ठंड के मौसम को ध्यान में रखते हुए हरकी पैड़ी और अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर एंबुलेंस की व्यवस्था भी की गई है. पुलिस ने श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने और ट्रैफिक को सुगम बनाए रखने के लिए रूट डायवर्जन प्लान लागू किया है. सोमवार रात से ही भारी वाहनों की हरिद्वार शहर में नो एंट्री होगी. शहर के प्रमुख मार्गों पर पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे, जो ट्रैफिक को सुचारू रूप से संचालित करेंगे.

मकर संक्रांति के मौके पर लाखों श्रद्धालुओं के गंगा स्नान करने की संभावना
हरिद्वार आने वाले श्रद्धालुओं को पार्किंग की कोई समस्या न हो, इसके लिए पार्किंग स्थल चिन्हित किए गए हैं. श्रद्धालुओं को वाहन पार्किंग से स्नान घाट तक पहुंचने के लिए बस और अन्य सार्वजनिक परिवहन की व्यवस्था की गई है. हरिद्वार पुलिस को उम्मीद है कि इस बार भी लाखों की संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए आएंगे. पिछले साल भी बड़ी संख्या में लोगों ने गंगा स्नान किया था. इस बार श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए अतिरिक्त व्यवस्थाएं की गई हैं. पुलिस ने मेला क्षेत्र में असामाजिक तत्वों और किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए सघन निगरानी रखने की तैयारी की है.

श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षा के अलावा मेला क्षेत्र में शुद्ध पेयजल, स्वच्छता और प्राथमिक चिकित्सा की भी व्यवस्था की गई है. घाटों पर सुरक्षा बलों के साथ-साथ गोताखोर भी तैनात रहेंगे, ताकि स्नान के दौरान कोई दुर्घटना न हो. हरकी पैड़ी, जहां सबसे अधिक भीड़ उमड़ती है, वहां पुलिस ने विशेष प्रबंध किए हैं. यहां श्रद्धालुओं के प्रवेश और निकासी के लिए अलग-अलग रास्ते बनाए गए हैं, जिससे भीड़ को व्यवस्थित किया जा सके. हरकी पैड़ी और आसपास के क्षेत्र में पर्याप्त लाइटिंग और साइनेज लगाए गए हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो.

एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल ने अधिकारियों की ब्रीफिंग की
सोमवार, 13 जनवरी को एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की ब्रीफिंग की. इसमें मकर संक्रांति स्नान के दौरान भीड़ प्रबंधन, ट्रैफिक कंट्रोल और आपात स्थिति से निपटने के निर्देश दिए गए. पुलिसकर्मियों को श्रद्धालुओं के साथ विनम्रता से पेश आने और उनकी सहायता करने के निर्देश दिए गए हैं. साथ ही, किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखने और तुरंत कार्रवाई करने की हिदायत दी गई है. हरिद्वार पुलिस ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें. श्रद्धालुओं को घाटों पर संयमित रहने, बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

यह भी पढ़ें- गरीबों महिला को इलाज के लिए पैसा देगी योगी सरकार, CM बोले- अस्पताल से इस्टीमेट मंगवाइए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP TGT आरक्षण विवाद पर आयोग का आया जवाब, आरोपों को बताया निराधार
UP TGT आरक्षण विवाद पर आयोग का आया जवाब, आरोपों को बताया निराधार
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
'सपा पार्टी नहीं, एक परिवार का समूह', मंत्री कपिल देव अग्रवाल का अखिलेश पर निशाना
'सपा पार्टी नहीं, एक परिवार का समूह', मंत्री कपिल देव अग्रवाल का अखिलेश पर निशाना
बस्ती में डॉक्टर ने चुराई थी पैथोलॉजी से अल्ट्रासाउंड मशीन, पुलिस ने दबोचा
बस्ती में डॉक्टर ने चुराई थी पैथोलॉजी से अल्ट्रासाउंड मशीन, पुलिस ने दबोचा

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
Maharashtra MLC Election Result Live: सभी पांच सीटों के नतीजे, कौन मार रहा बाजी? पढ़ें अपडेट
LIVE: महाराष्ट्र MLC चुनाव की पांच सीटों के नतीजे, कौन मार रहा बाजी? पढ़ें अपडेट
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
Gas Stove Safety: गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गेहूं बोने से पहले करें ये 5 काम, बाद में नहीं होगी परेशानी
गेहूं बोने से पहले करें ये 5 काम, बाद में नहीं होगी परेशानी
Embed widget