एक्सप्लोरर

Mainpuri Bypoll: मैनपुरी में सपा में सेंध लगा सकती है BJP, भूपेंद्र चौधरी के इस बयान से बढ़ी हलचल

UP Bypoll: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि रामपुर, खतौली में बीजेपी में कई लोग शामिल हुए. जो हमारे विचार से सहमत होगा उसका बीजेपी में स्वागत करेंगे. ऐसे लोगों की मैनपुरी में भी बड़ी संख्या है. 

Mainpuri By-Election 2022: उत्तर प्रदेश में हो रहे उपचुनाव को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है. बीजेपी रामपुर (Rampur) और खतौली (Khatauli) की तरह अब मैनपुरी (Mainpuri) में भी सपा (SP) में सेंधमारी करने में जुट गई है. जल्द ही मैनपुरी में सपा से जुड़े लोग बीजेपी (BJP) का दामन थाम सकते हैं. बुधवार को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी (Bhupendra Chaudhary) जसंवत नगर जाएंगे और यहां पार्टी पदाधिकारियों और बूथ कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे. भूपेन्द्र चौधरी ने कहा कि हम हर चुनाव को बहुत गंभीरता से लेते हैं. जनता के बीच जाते हैं. पूरी पार्टी चुनाव में लगी है तो मंत्री भी उसका हिस्सा हैं. 

मैनपुरी उपचुनाव पर क्या बोले भूपेन्द्र चौधरी
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी ने मैनपुरी उपचुनाव को लेकर कहा कि हमारी तैयारी पूरी है. पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता इस चुनाव में अपनी भूमिका निभा रहा है. मैं कह सकता हूँ कि हम रामपुर का उप चुनाव जीते हैं. हम आजमगढ़ का उपचुनाव जीते, आजमगढ़ में तो हमारा कोई विधायक तक नहीं था. मैनपुरी में तो दो विधायक हमारे हैं. हमारी पूरी तैयारी है मुख्यमंत्री वहां जाएंगे दोनों डिप्टी सीएम भी वहां जाएंगे और प्रचार करेंगे. 

भूपेन्द्र चौधरी ने अखिलेश यादव और शिवपाल यादव की सुलह पर कहा कि शिवपाल तो समाजवादी पार्टी के विधायक हैं. उनकी पारिवारिक कलह वर्चस्व की लड़ाई रही होगी, तभी अलग हुए होंगे. वो कभी भारतीय जनता पार्टी के नेता या विधायक तो रहें नहीं. उन्हें तो उनका साथ देना ही है लेकिन उनके साथ होने के बावजूद, पूरे यादव परिवार के साथ होने के बाद भी बीजेपी की बड़ी तैयारी है. हम बताएंगे कि 2012 से 17 के बीच उन्होंने क्या किया. गुंडागर्दी, भ्रष्टाचार, अराजकता पूरे प्रदेश को दंगों की आग में झुलसा दिया और  सरकार दंगाईयों के साथ खड़ी थी. 

बीजेपी में शामिल हो सकते हैं सपा के लोग
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हमारे लिए कोई असहज नहीं है. हम सबको साथ लेकर चल रहे हैं. मैनपुरी हो, रामपुर, खतौली हो जो हमारे विचार से सहमत है हमारे साथ चलना चाहते हैं हम सबको साथ लेकर चलेंगे. निश्चित रूप से रामपुर में बड़ी संख्या में सपा के लोग बीजेपी में आए. खतौली में भी आए. हमारी मेंबरशिप ओपन है हम किसी को रोकते नहीं है जो हमारे विचार से सहमत होगा उसका बीजेपी में स्वागत करेंगे. ऐसे लोगों की मैनपुरी में भी बड़ी संख्या है. 

भूपेन्द्र चौधरी ने निकाय चुनाव पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि निकाय चुनाव में देरी नहीं है जो निश्चित समय अवधि है उस निश्चित समय अवधि में चुनाव होंगे. संभवत दिसंबर में चुनाव होने हैं जैसे आयोग चुनाव घोषित करेगा, हमारी पूरी तैयारी है. मुझे इतना पता है कि निकाय चुनाव निश्चित समय पर दिसंबर के आखिर में होंगे. निकाय चुनाव को लेकर हम अलग-अलग मोर्चे पर तैयारी कर सकते हैं. बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मैनपुरी, रामपुर में खतौली में लगे तो वही निकाय चुनाव की तैयारी भी हम बड़े स्तर पर कर रहे हैं. 

ये भी पढ़ें- Watch: मुलायम परिवार में मिट रही दूरियां! अब शिवपाल ने बड़े भाई राम गोपाल यादव के छुए पैर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...यरुशलम में सुपुर्द ए खाक, कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?
मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?
यूपी के इन 3 जिलों के दौरे पर रहेंगे CM योगी, करोड़ों रुपये की परियोजनाओं की देंगे सौगात
यूपी के इन 3 जिलों के दौरे पर रहेंगे CM योगी, करोड़ों रुपये की परियोजनाओं की देंगे सौगात
कांवड़ यात्रा पर CM योगी का बड़ा एक्शन प्लान, कहा- सुरक्षा से समझौता नहीं, अफवाहों पर होगी सख्ती
कांवड़ यात्रा पर CM योगी का बड़ा एक्शन प्लान, कहा- सुरक्षा से समझौता नहीं, अफवाहों पर होगी सख्ती
यूपी में उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत! फिर एक्टिव हुआ मानसून, कई जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत! फिर एक्टिव हुआ मानसून, कई जिलों में बारिश का अलर्ट

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...यरुशलम में सुपुर्द ए खाक, कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?
मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
रोहित शर्मा को ‘अनचाहा’ क्यों बनाया जा रहा? अश्विन ने BCCI और सेलेक्टर्स पर उठाए बड़े सवाल
रोहित शर्मा को ‘अनचाहा’ क्यों बनाया जा रहा? अश्विन ने BCCI और सेलेक्टर्स पर उठाए बड़े सवाल
The Odyssey BO Collection Day 1:'द ओडिसी' की भारत में दमदार शुरुआत, आते ही लूटा बॉक्स ऑफिस, बनी साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड ओपनिंग फिल्म
ओडिसी' की भारत में दमदार शुरुआत, आते ही लूटा बॉक्स ऑफिस, जानें-ओपनिंग डे कलेक्शन
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
Embed widget