एक्सप्लोरर

Mahua Moitra मामले की रिपोर्ट से बढ़ सकती हैं BSP सांसद की मुश्किलें? स्पीकर ओम बिरला से की ये अपील

लोकसभा की आचार समिति ने अपनी रिपोर्ट में मोइत्रा की निचले सदन से सदस्यता समाप्त करने की सिफारिश की है जिसे सोमवार को लोकसभा में पेश किए जाने की संभावना है.

Danish Ali News: बहुजन समाज पार्टी के सांसद दानिश अली ने शनिवार को दावा किया कि महुआ मोइत्रा के खिलाफ ‘धन के बदले प्रश्न’ से जुड़े आरोप में लोकसभा की आचार समिति की रिपोर्ट में कथित रूप से एक पूरा पैराग्राफ इस समिति की बैठकों में उनके आचरण के बारे में है और उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से इसे हटाने का आग्रह किया.

लोकसभा की आचार समिति ने अपनी रिपोर्ट में मोइत्रा की निचले सदन से सदस्यता समाप्त करने की सिफारिश की है जिसे सोमवार को लोकसभा में पेश किए जाने की संभावना है.

बिरला को लिखे पत्र में आचार समिति के सदस्य अली ने नियमों का हवाला देते हुए कहा कि समिति के अध्यक्ष को उसकी रिपोर्ट में किसी सदस्य या उसके आचरण अथवा समिति की बैठक में सदस्य या सदस्यों द्वारा व्यक्त की गई राय के बारे में समिति की रिपोर्ट में उल्लेख करने का अधिकार नहीं है.

'मेरे बारे में कुछ चौंकाने वाले और पूरी तरह से अनुचित तथ्य शामिल'
बसपा सांसद ने बिरला को लिखे पत्र में कहा, “मैंने देखा है कि आचार समिति की हालिया रिपोर्ट ‘धन के बदले प्रश्न’ में मेरे बारे में कुछ चौंकाने वाले और पूरी तरह से अनुचित तथ्य शामिल हैं. मैं आपका ध्यान इस तथ्य की ओर आकर्षित करना चाहूंगा कि रिपोर्ट में एक पूरा पैराग्राफ है जिसमें कथित तौर पर बैठकों के दौरान मेरे आचरण का जिक्र है....”

उन्होंने कहा, “तथ्य की दृष्टि से और कानून के अनुसार यह आपत्तिजनक पैराग्राफ डालना समिति के माननीय अध्यक्ष के अधिकार क्षेत्र से पूरी तरह बाहर है.” उन्होंने मांग की कि रिपोर्ट को सदन में पेश किए जाने से पहले उनसे संबंधित पैराग्राफ को इससे हटाया जाए.

बिरला को लिखे अपने पत्र को ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए अली ने कहा, “धन के बदले प्रश्न से जुड़े आरोपों की जांच करते समय लोकसभा आचार समिति बैठक के दौरान मेरी आपत्तियों पर टिप्पणी करने के लिए अपनी सीमा से परे चली गयी. ऐसा लगता है कि मुझे निशाना बनाकर यह संदेश दिया जा रहा है कि किसी भी सदस्य को सत्ता पक्ष के खिलाफ नहीं बोलना चाहिए. यह विपक्ष की आवाज का गला घोंटने जैसा है.”

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस के खिलाफ BJP का जोरदार प्रदर्शन, वंदे मातरम के अपमान का आरोप
कांग्रेस के खिलाफ BJP का जोरदार प्रदर्शन, वंदे मातरम के अपमान का आरोप
'CM योगी और शिवपाल यादव में मैच फिक्सिंग', सपा पर भड़के AIMIM नेता
'CM योगी और शिवपाल यादव में मैच फिक्सिंग', सपा पर भड़के AIMIM नेता
रघुराज सिंह के विवादित बोल, कहा- BJP को नहीं चाहिए मुस्लिम वोट
रघुराज सिंह के विवादित बोल, कहा- BJP को नहीं चाहिए मुस्लिम वोट
यूपी के 48 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी के 48 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने दिया अलर्ट

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
IND vs SL: तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
Video: पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
NIOT Recruitment 2026 : 10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
Embed widget