एक्सप्लोरर

जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग का अनोखा प्रदर्शन, खून से लिखा पीएम मोदी और CM योगी को पत्र

Mahoba News: तारा पाटकर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सीधा सवाल पूछा कि आखिर क्यों 2021 में तैयार किया गया जनसंख्या नियंत्रण कानून अब तक लागू नहीं किया गया.

विश्व जनसंख्या दिवस पर बुंदेलखंड के सामाजिक संगठन 'बुंदेली समाज' ने एक बार फिर अनोखे अंदाज में सरकार से जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग उठाई. संगठन के संयोजक तारा पाटकर और उनके साथियों ने महोबा के आल्हा चौक स्थित आंबेडकर पार्क में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अपने खून से खत लिखकर जनसंख्या नियंत्रण कानून तत्काल लागू करने की गुहार लगाई.

इस मौके पर तारा पाटकर ने मुख्यमंत्री से सीधा सवाल पूछा कि आखिर क्यों 2021 में तैयार किया गया जनसंख्या नियंत्रण कानून अब तक लागू नहीं किया गया? उन्होंने कहा कि जब दो से अधिक बच्चों वाले परिवारों को सरकारी सुविधाओं से वंचित करने का प्रस्ताव बन चुका है तो उसे लागू करने में देरी क्यों? खून से लिखे गए 11-11 पत्रों में तारा पाटकर ने लिखा कि भारत की जनसंख्या 146 करोड़ पार कर चुकी है और यह विश्व में पहले स्थान पर पहुंच गई है. लेकिन इसके मुकाबले देश का क्षेत्रफल केवल सातवें स्थान पर है.

देश के भविष्य के साथ विश्वासघात

उन्होंने कहा जनसंख्या घनत्व अब 492 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर तक पहुंच गया है. यह स्थिति न सिर्फ संसाधनों पर भारी दबाव डाल रही है बल्कि भावी पीढ़ियों को नारकीय जीवन देने की ओर ले जा रही है. उन्होंने लिखा कि सरकार अगर वोट बैंक के लालच में जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू नहीं कर रही है तो यह देश के भविष्य के साथ विश्वासघात है. यदि अब भी कारगर कदम नहीं उठाए गए तो शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार जैसी तमाम विकास योजनाएं बेकार हो जाएंगी और आने वाली पीढ़ियों को केवल बदहाली ही नसीब होगी.

46वीं बार पीएम मोदी को खून से खत लिखा

वहीं इस दौरान बुंदेली समाज ने एक रिकॉर्ड भी कायम किया. यह 46वीं बार है जब उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को खून से खत लिखा. बुंदेली समाज की मांग साफ है कि जनसंख्या नियंत्रण कानून को जल्द से जल्द लागू किया जाए ताकि देश का संतुलित विकास सुनिश्चित हो सके.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget