एक्सप्लोरर

यूपी के इस शहर में बूंद-बूंद पानी को मोहताज हैं ग्रामीण, गीत गाकर बयां किया अपना दर्द

UP News: शेखूनगर के रहवासी भीषण जल संकट से जूझ रहे हैं. ग्रामीणों का कहना है कि पानी की समस्या को लेकर कई बार अधिकारियों से शिकायत की गई लेकिन स्थिति जस की तस है.

Mahoba News: उत्तर प्रदेश का महोबा शहर भीषण जल संकट के जूझ रहा है. शेखूनगर मोहल्ले के रहवासी इन दिनों एक-एक बूंद पानी के लिए तरस  है. यहां की करीब चार हजार आबादी की हर सुबह अब सूरज की रोशनी के लिए बल्कि पानी के लिए चिंतित होती है. बीते चार वर्षों से लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं, मगर न सरकार सुन रही है, न जिम्मेदार जाग रहे हैं. गर्मियों में यह संकट नासूर बन चुका है. तपती दोपहरी में महिलाएं सिर पर बाल्टी, डब्बा और ड्रम उठाकर एक-एक किलोमीटर दूर पानी भरने जाती हैं. कई बार खाली बर्तन लिए लौट आती हैं.

बुजुर्गों की आंखों में अब उम्मीद नहीं, थकान झलकती है. बच्चों का बचपन पानी की लाइन में गुजर रहा है, स्कूल का बस्ता अब पानी के डिब्बे से बदल चुका है. शेखूनगर इलाका ऊंचाई पर बसा है, इसलिए यहां सप्लाई का पानी नहीं पहुंच पाता. पतली पाइपलाइन बीते तीन महीने से सूखी पड़ी है, हैंडपंप दम तोड़ चुके हैं. पानी के टैंकर आते हैं, लेकिन दो बाल्टी पाने को झगड़े और मारपीट तक हो जाती है. कई महिलाएं अब अपने दर्द को बुंदेली लोकगीतों में ढालकर गा रही हैं, शायद किसी संवेदना की कानों तक पहुंचे.

शिकायते करके थक चुके मोहल्लेवासी
हर घर नल से जल योजना इस मोहल्ले में सिर्फ कागजों में है. मोहल्ले के लोग शिकायतें करके थक चुके हैं, लेकिन समाधान नहीं मिला. सभासद आनंद श्रीवास भी मानते हैं कि यहां पानी के लिए कोई ठोस व्यवस्था नहीं है. पानी की समस्या से कई वर्षों से होने के बाद भी लोग इससे आज भी जूझ रहे है.

अब शेखूनगर के लोग एक ही मांग कर रहे हैं कि कम से कम जीने भर को पानी तो दो. एक स्थायी टंकी बने, और जब तक वह नहीं बने, रोज पर्याप्त और साफ पानी के टैंकर भेजे जाएं. क्योंकि पानी अब सिर्फ जरूरत नहीं, एक जंग बन चुका है. जो टैंकर नगर पालिका भेजता है वो न केवल अपर्याप्त है बल्कि गंदा पानी भी आ रहा है. 

आखिर समाप्त होगी ग्रामीणों की समस्या
बहरहाल, चार साल से लगातार पानी की समस्या झेल रहे शेखूनगर के लोग अब भी उम्मीद लगाए बैठे हैं कि कोई आएगा, सुनेगा और इस पीड़ा का अंत करेगा. सवाल सिर्फ पानी का नहीं, जीवन और सम्मान से जीने के अधिकार का है. देखना ये है कि जिम्मेदार कब जागेंगे और कब ये सूखा मोहल्ला पानी की एक बूँद को तरसना छोड़ पाएगा.

ये भी पढ़ें: यूपी के गन्ना किसानों के लिए बड़ी खबर, सरकार ने लाभकारी मूल्य बढ़ाया, जानें- अब कितने रुपये क्विंटल?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया: मंदिर में बहस के बाद पुराने सेवक की मौत! परिजनों का गंभीर आरोप
दतिया: मंदिर में बहस के बाद पुराने सेवक की मौत! परिजनों का गंभीर आरोप
'बिजनौर से अगर हराकर न भेजा तो...', अखिलेश के बाद चंद्रशेखर आजाद का CM योगी को चैलेंज
'बिजनौर से अगर हराकर न भेजा तो...', अखिलेश के बाद चंद्रशेखर आजाद का CM योगी को चैलेंज
लखनऊ यूनिवर्सिटी में ABVP का प्रदर्शन, CJP के खिलाफ जमकर नारेबाजी
लखनऊ यूनिवर्सिटी में ABVP का प्रदर्शन, CJP के खिलाफ जमकर नारेबाजी
नवरात्र पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को CM योगी का तोहफा, मानदेय बढ़ाया
नवरात्र पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को CM योगी का तोहफा, मानदेय बढ़ाया

वीडियोज

Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora
Kolkata Durga Pandal Stampede: दुर्गा पंडाल में मौत की भगदड़! | Bengal | Suvendu Adhikari | Breaking
Mahadangal: 'तख्तापलट' की आस...अराजकता का प्रयास? Abhijeet Dipke | Neha Bora | CJP | Rahul Gandhi
France Protest 2026 | Breaking News: यूरोप के सुलगे देश...सड़कों पर 'आक्रोश' | Europe | ABP News
Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें
किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें
Embed widget