एक्सप्लोरर

UP Rain: जान जोखिम में डालकर 'स्कूल चले हम', महोबा में पानी से भरे चेकडैम को पार करने को मजबूर छात्र

UP News: यूपी के महोबा में बारिश के कारण कई चेकडैम उफान पर बह रहे हैं. इस बीच छात्र-छात्राएं अपनी जान जोखिम में डालकर स्कूल जाने के लिए इन चेकडैम को पार करने को मजबूर हैं.

Mahoba News: उत्तर प्रदेश के महोबा में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण जिले में छात्र-छात्राएं जान जोखिम में डालकर स्कूल जाने के लिए मजबूर हैं. यहां बारिश के कारण नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने से चेकडैम पानी से लबालब हो गए हैं. ऐसे में नौनिहाल अनहोनी के खौफ के बीच स्कूल जाने के लिए इन्हें पार करने को मजबूर हो रहे हैं. गांव में प्राथमिक शिक्षा के बाद आगे पढ़ने के लिए शिक्षा की कोई व्यवस्था न होने के चलते छात्रों को मजबूरन गांव से बाहर जाना पड़ता है. ऐसे में रास्ते में पड़ने वाला चैकडेम उनके लिए परेशानी का कारण बना हुआ है.

दरअसल, यह पूरा मामला जनपद के कुलपहाड़ तहसील अंतर्गत आने वाले खैरारी गांव का है. जहां बारिश के दिनों में गांव का चेकडैम पानी से लबालब हो जाता है और इस चेकडैम से होकर पढ़ने के लिए स्कूली बच्चे दूसरे गांव जाते हैं. जान जोखिम में डालकर रोजाना पढ़ने के लिए स्कूल जाने वाले नौनिहालों के लिए गांव में प्राथमिक शिक्षा के बाद आगे की पढ़ाई के लिए कोई व्यवस्था नहीं है.

पानी से लबालब हुए चेकडैम

महोबा में बीते दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के चलते जगह-जगह जल भराव और पानी से लबालब चेकडैम स्कूली बच्चों और ग्रामीणों के लिए मुसीबत का कारण बने हुए हैं. इसी बारिश के चलते कुलपहाड़ तहसील के खैरारी गांव का चेकडैम पानी से लबालब हो गया, जबकि इसी रास्ते से रोजाना बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे पढ़ने के लिए निकलते हैं, जिनके लिए स्कूल जाना अपनी जिंदगी को खतरे में डालने से कम नजर नहीं आ रहा है.

जान जोखिम में डाल चेकडैम पर कर रहे छात्र

गांव से स्कूल जा रहे छात्र-छात्राओं का कहना है कि उन्हें रोजाना स्कूल बैग लेकर इसी पानी से भरे चेकडैम से गुजरना पड़ता है. फिलहाल जान हथेली में लेकर शिक्षा ग्रहण करने जा रहे नौनिहालों के चेहरे पर डर साफ दिखाई पड़ता है. चेकडैम में पानी के तेज बहाव के बावजूद भी यह स्कूली बच्चे यहां से निकलने के लिए मजबूर हैं. गांव से तकरीबन 70 बच्चे रोजाना जान जोखिम में डालकर स्कूल जा रहे हैं.

शिकायतों के बाद भी ध्यान नहीं दे रहे प्रशासनिक अधिकारी

जानकारी के अनुसार गांव के मुख्य मार्ग की लंबी दूरी और दुर्लभ रास्ते के कारण जल्दी स्कूल पहुंचने के लिए बच्चे इसी चेकडैम से होकर निकल रहे हैं. फिलहाल ऐसे में स्कूल पहुंचने के लिए बच्चों को खतरे से दो-चार होना पड़ रहा है. खैरारी गांव के ग्रामीणों ने कई बार इस समस्या को प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के सामने रखा है. फिलहाल अभी तक इस समस्या का निदान नहीं हो पा रहा.

इसे भी पढ़ें:

UP News: राहुल गांधी के बयान पर काशी के संत समाज में आक्रोश, कहा- 'सनातन धर्म का हो रहा अपमान'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास
Char Dham Yatra: चारधाम यात्रा पर मौसम की मार! केदारनाथ सबसे अधिक प्रभावित, यात्रियों की संख्या में बड़ी गिरावट
चारधाम यात्रा पर मौसम की मार! केदारनाथ सबसे अधिक प्रभावित, यात्रियों की संख्या में बड़ी गिरावट

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget