एक्सप्लोरर

Mahoba News: महोबा में 15 लाख की चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, नेपाल से गुजरात तक होनी थी सप्लाई

Mahoba News: पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी काफ़ी लंबे समय से पुलिस को चकमा देकर तस्करी को अंजाम दे रहे थे. इस गैंग की सरगना एक महिला है.

Mahoba Smugglers Arrest: यूपी के महोबा में पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है जहां पुलिस ने अंतरराज्यीय गिरोह दो चरस तस्करों को गिरफ्तार किया है. इनमें एक महिला और एक पुरुष हैं. पुलिस को इनके पास से 15 लाख रुपये की चरस बरामद हुई है. ये चरस नेपाल से तस्करी करके भारत के अलग-अलग राज्यों में सप्लाई की जानी थी. लेकिन, इससे पहले ही पुलिस ने दोनों आरोपियों को दबोच लिया. 

महोबा में पकड़े गए दोनों तस्कर बिहार के रहने वाले हैं और नेपाल से चरस को मध्यप्रदेश और यूपी के रास्ते गुजरात ले जाने की फिराक में थे. पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है. आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है. 

अंतर्राज्यीय तस्कर गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार
पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी काफ़ी लंबे समय से पुलिस को चकमा देकर तस्करी को अंजाम दे रहे थे. इस गैंग की सरगना एक महिला निर्मला देवी है. जिसके शातिर दिमाग के जरिए नेपाल से 3 किलो वजन की चरस लेकर देश के अन्य राज्यों में सप्लाई की जानी थी. निर्मला बिहार के चंपारन ज़िले की रहने वाली है और अपने साथी बृजेश तिवारी के साथ मिलकर मादक पदार्थों की तस्करी को अंजाम देती थी. 

जानकारी के मुताबिक़ गुरुवार को आरोपी महिला 15 लाख कीमत की तीन किलो चरस लेकर मध्य प्रदेश के रास्ते होते हुए यूपी के महोबा पहुंची थी. महिला की गतिविधियों पर शक होने पर मुखबिर ने पुलिस को सूचना दी, डंके बाद शहर कोतवाली प्रभारी दुर्गविजय सिंह ने नेतृत्व में टीम का गठन किया गया और पुलिस ने चांदों मौजा के पास नाकाबंदी कर दोनों को पकड़ लिया. 

पूछताछ में पता चला कि दोनों लंबे समय से मादक पदार्थों की तस्करी का काम कर रहे हैं और देश के अलग-अलग राज्यों में इसकी तस्करी को अंजाम देते हैं. पुलिस ने दोनों के खिलाफ धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया और उन्हें जेल भेजा गया है. पुलिस के मुताबिक़ पैसा खत्म होने की वजह से दोनों महोबा में ही उतर गए थे. 

UP Politics: ज्ञानवापी-मथुरा पर सीएम योगी के समर्थन में उतरे साधु संत, कहा- 'प्रस्ताव स्वीकार कर लें मुस्लिम'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मसूरी घूमते पैसे खत्म, चोरी का बनाया प्लान, 2 दोस्त गिरफ्तार
मसूरी घूमते पैसे खत्म, चोरी का बनाया प्लान, 2 दोस्त गिरफ्तार
संजीव बालियान के गार्डों पर मारपीट का आरोप, हुआ हंगामा
संजीव बालियान के गार्डों पर मारपीट का आरोप, हुआ हंगामा
घर के बाहर चारपाई पर बैठे परिवार पर चढ़ा ट्रक, 4 लोगों की मौत
घर के बाहर चारपाई पर बैठे परिवार पर चढ़ा ट्रक, 4 लोगों की मौत
प्रयागराज में छात्र डिटेन, अखिलेश बोले- किसके कहने पर हो रही धोखाधड़ी?
प्रयागराज में छात्र डिटेन, अखिलेश बोले- किसके कहने पर हो रही धोखाधड़ी?

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP ने किया कोर्ट जाने का ऐलान, कपिल सिब्बल देंगे ₹1 करोड़
CJP ने किया कोर्ट जाने का ऐलान, कपिल सिब्बल देंगे ₹1 करोड़
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
किसने इन्हें जन्म दिया और…, कंगना का कॉकरोच प्रदर्शनकारियों पर तंज
किसने इन्हें जन्म दिया और…, कंगना का कॉकरोच प्रदर्शनकारियों पर तंज
‘AK-47 का इस्तेमाल, बर्बरता पर गृह मंत्री दें जवाब’, कांग्रेस की मांग
‘AK-47 का इस्तेमाल, बर्बरता पर गृह मंत्री दें जवाब’, कांग्रेस की मांग
Embed widget