एक्सप्लोरर

महोबा: अंतरराज्यीय बदमाश सोनू की पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तारी, गल्ला व्यापारी से लूट के मामले का खुलासा

Mahoba News:सोनू गंज गांव के पास एक बंद पड़े क्रशर प्लांट की बिल्डिंग में छिपा हुआ है.सूचना मिलते ही कबरई थाना प्रभारी सत्यवेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे.जहां पुलिस से उनकी मुठभेड़ हो गयी.

महोबा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. यहां आठ दिन पहले 20 जुलाई को कबरई कस्बे स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास गल्ला व्यापारी और आटा चक्की संचालक राम किशोर साहू को गोली मारकर घायल कर रुपए से भरी गोलक लूटने वाले अंतरराज्यीय बदमाश से पुलिस की मुठभेड़ हो गई. इस दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया.

गिरफ्त में आए बदमाश की पहचान मध्यप्रदेश के छतरपुर जनपद स्थित थाना जुझारनगर, ग्राम धवारी निवासी 20 वर्षीय सोनू पुत्र ब्रजपाल के रूप में हुई है. घटना के दिन सीसीटीवी फुटेज में सोनू भागता हुआ दिखाई दिया था, जिसके आधार पर पुलिस उसकी तलाश में जुट गई. मुखबिर से सूचना मिली कि सोनू गंज गांव के पास एक बंद पड़े क्रशर प्लांट की बिल्डिंग में छिपा हुआ है.

सूचना मिलते ही कबरई थाना प्रभारी सत्यवेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस को देखते ही सोनू ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी कार्रवाई की और उसके पैर में गोली लगी. घायल सोनू को तत्काल पकड़कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

आपराधिक इतिहास और अन्य साथी

पुलिस अधीक्षक प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि पूछताछ में खुलासा हुआ है कि सोनू दिल्ली, भोपाल, बल्लभगढ़ सहित विभिन्न शहरों में वारदातें करता रहा है और हर वारदात के बाद स्थान बदलकर खुद को छिपा लेता है. उसके दो अन्य साथी भी इस लूट में शामिल थे, जिनमें से एक हिस्ट्रीशीटर है. पुलिस उनका भी पता लगा रही है और जल्द गिरफ्तारी की बात कह रही है. एसपी प्रबल प्रताप सिंह ने इस कार्रवाई को जिले में बड़ी कामयाबी बताया और कहा कि पुलिस अब सोनू के आपराधिक इतिहास को खंगालने में जुटी है और उससे अन्य वारदातों के बारे में भी जानकारी हासिल की जा रही है.

पुलिस की सक्रियता

इस संयुक्त कार्रवाई को, जिसमें एसओजी और कबरई पुलिस शामिल थी, जिले में बड़ी कामयाबी माना जा रहा है. इस कार्रवाई से क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता और तत्परता की सराहना हो रही है. स्थानीय लोगों ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई की प्रशंसा की है और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
बारिश की चुनौती के बीच आस्था बनी ताकत! बदरीनाथ धाम में दर्शन के लिए लंबी कतारें
बारिश की चुनौती के बीच आस्था बनी ताकत! बदरीनाथ धाम में दर्शन के लिए लंबी कतारें
हरिद्वार में बढ़ा गंगा का जलस्तर, प्रशासन ने श्रद्धालुओं को किया अलर्ट
हरिद्वार में बढ़ा गंगा का जलस्तर, प्रशासन ने श्रद्धालुओं को किया अलर्ट
अमरोहा में निर्माणाधीन भवन का लेंटर गिरा, 3 मजदूरों की मौत, 6 घायल
अमरोहा में निर्माणाधीन भवन का लेंटर गिरा, 3 मजदूरों की मौत, 6 घायल

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget