एक्सप्लोरर

Mahoba News: दारोगा पर आरोप- घर में घुस कर की बदसलूकी, शिक्षक ने लगाई फांसी

Mahoba News: महोबा में दरोगा के अपमान से आहत होकर विद्यालय संचालक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. आत्महत्या से पहले परिजनों को मैसेज भेजकर शराब ठेका संचालक और दरोगा पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है.

Mahoba News: महोबा में विद्यालय संचालक के घर में घुसकर दरोगा द्वारा अपमानित करने से आहत होकर युवक ने खेत में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया. दरअसल आपको बता दें कि पूरा मामला जनपद के श्रीनगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत अतरारमाफ़ गांव का है. जहां पेशे से विद्यालय संचालक राजेन्द्र प्रताप सिंह के घर में घुसकर श्रीनगर कोतवाली में तैनात दरोगा देवेंद्र पांडेय ने अभद्रता कर दी .जिससे आहत पीड़ित खेत में लगे बबूल के पेड़ पर फांसी के फंदे में झूल गया. 


मृतक के बड़े भाई ब्रजेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि बीते रोज़ उसका छोटा भाई राजेंद्र बाईक से जा रहा था. तभी शराब ठेका संचालक करन राजपूत ने सरेआम लोगो के सामने उसे अपमानित कर दिया इसी बात को लेकर दोनो के बीच विवाद हुआ था. मगर किसी को नही पता था कि यह मामलू विवाद उसके भाई की मौत का कारण बन जायेगा. आरोप है कि शराब ठेका संचालक ने झूठी शिकायत कोतवाली के दरोगा से कर मारपीट और लूट का आरोप लगाया था. जिस पर दरोगा देवेंद्र पांडेय मृतक के घर आकर धमकी और परिवार के सामने अभद्रता कर अपमानित कर डाला. पत्नी और परिवार के सामने खुद को अपमानित देख मृतक अध्यापक  के सब्र का बांध टूट गया और आहत होकर खेत में जाकर फांसी के फंदे से लटक कर अपनी जान दे दी.

आत्महत्या से पहले पत्नी को किया मैसेज

मृतक ने आत्महत्या से पहले पत्नी और परिवार को मैसेज कर शराब ठेका संचालक करन राजपूत और दरोगा देवेंद्र पांडेय के कारण आत्माहत्या की बात कही है. इस मामले में शिकायत के बाद पुलिस का रवैया ठीक न होते देखे परिवार ने जमकर हंगामा किया. तहकीकात में शराब ठेका संचालक सहित दरोगा के कारण आत्महत्या किए जाने की शिकायत पर भी पुलिस ने दरोगा के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं किया. जिससे परिवार के लोगों में खासा आक्रोश नजर आया. युवक के आत्महत्या किए जाने से परिवार में कोहराम मचा है. सूचना पर एएसपी सत्यम सहित जिले के चार थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई. जहां परिजनों की मांग पर दरोगा पर कार्यवाही का आश्वासन दिया गया तब कहीं जाकर परिवार के लोग शांत हुए है.


पुलिस अधीक्षक ने दिए जांच के निद्रेश

मृतक ने आत्महत्या से पहले पत्नी और परिवार को मैसेज कर शराब ठेका संचालक करन राजपूत और दरोगा देवेंद्र पांडेय के कारण आत्माहत्या की बात कही थी. पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराकर आगे की कार्यवाही की जा रही है. इस मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक अपर्णा गुप्ता ने बताया कि परिजनों द्वारा दरोगा देवेंन्द्र का नाम सामने आने पर तत्काल उसे लाइन हाजिर कर दिया गया है और उक्त मामले की जांच के निर्देश दिए है. गुण दोष के आधार पर जो भी जांच में सामने आएगा उसके तहत आगे कार्यवाही की जायेगी.

ये भी पढ़ें: Auraiya News: औरेया में लापता बच्चे का शव पेड़ से लटका मिला, मां के डांटने पर घर से निकला था गुस्से में

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार ने खोले कमाई के रास्ते, पूजा कॉम्बो पैक बना रहीं महिलाएं
योगी सरकार ने खोले कमाई के रास्ते, पूजा कॉम्बो पैक बना रहीं महिलाएं
योगी सरकार का ग्राम प्रहरियों को तोहफा, सैलरी बढ़कर हुई 3500 रुपये
योगी सरकार का ग्राम प्रहरियों को तोहफा, सैलरी बढ़कर हुई 3500 रुपये
यूपी के स्कूलों में ई-वेस्ट प्रबंधन अभियान, बच्चों को किया जाएगा जागरूक
यूपी के स्कूलों में ई-वेस्ट प्रबंधन अभियान, बच्चों को किया जाएगा जागरूक
योगी सरकार का मेधावी छात्रों को तोहफा, JEE-NEET की मिलेगी मुफ्त कोचिंग
योगी सरकार का मेधावी छात्रों को तोहफा, JEE-NEET की मिलेगी मुफ्त कोचिंग

वीडियोज

एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'
विपक्ष की चाय पर चर्चा...आम आदमी का बढ़ेगा खर्चा? सटीक विश्लेषण
Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
वैभव सूर्यवंशी को खिलाने की हुई मांग, गौतम गंभीर के 'करीबी' ने बताया प्लान
वैभव सूर्यवंशी को खिलाने की हुई मांग, गौतम गंभीर के 'करीबी' ने बताया प्लान
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget