एक्सप्लोरर

Mahoba News: सरकारी अस्पताल के बेड पर कुत्ते कर रहे आराम, मरीजों को नहीं मिलता इलाज

UP News: महोबा से स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवारी सामने आई है. जिला अस्पताल में मरीजों के लिए रखे गए बेड पर कुत्ते आराम कर रहे हैं. लेकिन कोई इन्हें भगाने की कोशिश नहीं करता.

Mahoba News: महोबा में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बड़ी लापरवाही सामने आई है. यहां के जिला अस्पताल में मरीजों को इलाज नसीब नहीं हो पाता और यहां कुत्ते बेड पर आराम फरमा रहे हैं. सरकारी अस्पताल के बेड में एक कुत्ते के आराम करने का फोटो इंटरनेट पर वायरल है. वहीं अस्पताल में कुत्तों की धमा-चौकड़ी मरीजों और परिजनों के लिए खतरा बने हुए है. इस मामले में अब अधिकारियों ने कार्रवाई की बात कही है.  

यूपी के कई शहरों से आवारा कुत्तों के काटने के मामले सामने आ चुके हैं, जिससे महोबा के सरकारी महकमा सबक नहीं ले रहा. अस्पताल के वार्डों में अक्सर आवारा कुत्ते नजर आते हैं. यही नहीं वार्डों के बेड पर आराम करते कुत्तों का वीडियो भी वायरल हुआ है. अस्पताल के पीआईसीयू वार्ड के बेड पर एक कुत्ता बड़े आराम से सो रहा था.

बढ़ रहा संक्रमण का खतरा 
बच्चों के लिए बनाए गए इस वार्ड में संक्रमित आवारा कुत्ते के बेड में आराम करने का वीडियो मरीजों के तीमारदारों ने बनाकर वायरल कर दिया. अपनी भतीजी का इलाज कराने आया युवराज अर्पण ने बताया कि अस्पताल के पीआईसीयू वार्ड में वह अपनी भतीजी को लेकर पहुंचा था, लेकिन वहां बेड पर कुत्ते को देख हैरत में पड़ गया. जिस वार्ड में मासूम बच्चों का इलाज किया जाता है वहां संक्रमित कुत्तों की आवाजाही के चलते संक्रमण फैलने का भी डर बना रहता है.

भगाने पर भी नहीं भागा कुत्ता
कई बार भगाने के बाद भी यहां आवारा कुत्तों का बिस्तर पर बैठना जारी है. उपचार करने आ रहे फार्मासिस्ट नर्स कैसे देखते रहते हैं, लेकिन कोई उसे भगाता नहीं है. यही नहीं जिला अस्पताल परिसर में भी कुत्तों का जमघट साफ तौर पर देखने को मिलता है जबकि यूपी के कई शहरों में कुत्तों के हमले से कई लोग घायल हो चुके हैं लेकिन जिम्मेदार इस पर कोई ध्यान नहीं दे रहे. वार्डों के बेड पर बैठे कुत्तों को लेकर सीएमएस डॉक्टर पवन अग्रवाल से सवाल किए गए तो उन्होंने इस पर संबंधित अधिकारियों को नोटिस देकर जांच और कार्यवाही की बात कही है.

ये भी पढे़ं: Basti News: बस्ती में स्कूल के पास शराब ठेके से लोग परेशान, टीचर्स के साथ करते हैं अश्लील हरकतें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलीगढ़: कुत्ते के भौंकने पर गुस्साया शख्स, लाइसेंसी रिवॉल्वर से मारी गोली
अलीगढ़: कुत्ते के भौंकने पर गुस्साया शख्स, लाइसेंसी रिवॉल्वर से मारी गोली
यूपी में करते हैं गो पालन तो योगी सरकार की इस योजना से होगी बंपर कमाई, जानें- कैसे?
यूपी में करते हैं गो पालन तो योगी सरकार की इस योजना से होगी बंपर कमाई, जानें- कैसे?
योगी सरकार ने यूपी वालों को दिया 15 अगस्त का तोहफा, सभी 75 जिलों में लागू होगी योजना
योगी सरकार ने यूपी वालों को दिया 15 अगस्त का तोहफा, सभी 75 जिलों में लागू होगी योजना
आकाश आनंद ने अखिलेश और राहुल को कहा 'अंकल', भड़की सपा बोली- फिर निकाले जाएंगे
आकाश आनंद ने अखिलेश और राहुल को कहा 'अंकल', भड़की सपा बोली- फिर निकाले जाएंगे

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget