एक्सप्लोरर

महोबा: जिला अस्पताल में अपर निदेशक ने किया औचक निरीक्षण, बिना सूचना के गायब मिले CMS

UP News: महोबा जिला अस्पताल में मरीजों के इलाज में लापरवाही और अव्यवस्थाओं की शिकायत के बाद अपर निदेशक स्वास्थ्य रेखा रानी ने औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण में सीएमएस बिना सूचना के ड्यूटी से नदारद मिले.

Mahoba News: महोबा जिला अस्पताल में मरीजों के इलाज में की जा रही लापरवाही और अव्यवस्थाओं की शिकायत सदर विधायक द्वारा किए जाने के बाद आज अपर निदेशक स्वास्थ्य रेखा रानी ने जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया. अपर निदेशक के औचक निरीक्षण से तैनात स्वास्थ्य कर्मियों में हड़कंप मच गया. जहां निरीक्षण में बिना सूचना के ही ड्यूटी से सीएमएस खुद नदारद मिले हैं. तो दूसरी तरफ अस्पताल परिसर और वार्डों में गंदगी देख उन्होंने कड़ी फटकार लगाई है. 

यही नहीं आईसीयू वार्ड सहित अन्य वार्डों में एसी बंद देख जांच के निर्देश दिए गए और इस दौरान उन्होंने निरीक्षण में माना कि बुंदेलखंड स्वास्थ्य सेवाओं में पिछड़ा है और चित्रकूट धाम मंडल में स्वास्थ्य कर्मियों की कमी के चलते वर्कलोड बढ़ रहा है. ड्यूटी पर सीएमएस के न मिलने और स्वास्थ्य कर्मियों की लापरवाही को लेकर कार्यवाही के लिए शासन को पत्र लिखा है.

अपर निदेशक ने किया औचक निरीक्षण
राज्य सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए तमाम प्रयास कर रही है. लेकिन महोबा जिला अस्पताल में मरीजों के इलाज में हो रही लापरवाही और बरती जा रही है. अव्यवस्थाओं को लेकर सदर विधायक राकेश गोस्वामी की शिकायत पर आज अपर निदेशक स्वास्थ्य रेखा रानी ने अस्पताल का औचक निरीक्षण किया. उनके निरीक्षण से मौजूद डॉक्टरों और स्टाफ में हड़कंप मच गया. ओपीडी टाइम पर निरीक्षण करने पहुंची जहां पर उन्होंने एक-एक डॉक्टर के केबिन में पहुंचकर न केवल निरीक्षण किया. 

इस दरमियान उन्होंने पाया कि जिला अस्पताल में सबसे अधिक व्यवस्थाएं हैं. जहां मरीजों के इलाज के नाम पर न केवल लापरवाही बरती जा रही हैं बल्कि शासन की मंशा अनुरूप उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध नहीं हो पा रही. यही नहीं जिला अस्पताल में खुद बिना सूचना के ड्यूटी से सीएमएस डॉक्टर पवन अग्रवाल गायब मिले जिस पर उन्होंने नाराजगी जताई है. अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर के ड्यूटी पर ना आने पर उन्होंने शासन को पत्र लिखने की बात कही, जबकि जिला अस्पताल में स्टाफ नर्स, सिस्टर और डॉक्टरों की कमी को लेकर कहा कि बुंदेलखंड स्वास्थ्य सेवाओं में सबसे अधिक पिछड़ा है.

स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी हकीकत को परखा 
स्वास्थ्य कर्मियों की कमी के चलते ही चित्रकूट धाम मंडल में सबसे अधिक वर्कलोड है. जिसको लेकर उन्होंने शासन को पत्र लिखा है. यही नहीं जिला अस्पताल परिसर सहित वार्डो में गंदगी देखकर उन्होंने प्रभारी सीएमएस को जमकर फटकारा. उनके द्वारा ओपीडी से लेकर इमरजेंसी और सभी अनुभागों में निरीक्षण कर अस्पताल में मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी हकीकत को परखा है. एक्सरे कक्ष और दवा वितरण आदि अनुभागों में जाकर मरीजों से पूछताछ की. जहां पाया गया  कि यहां मिलने वाली सुविधाओं में हीला हवाली बरती जा रही है. 

वार्डों में गंदगी के साथ-साथ लगे लगे बैडों में चादर आदि गायब मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई. इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि उन्हें सदर विधायक राकेश गोस्वामी से शिकायतें मिल रही थी कि जिला अस्पताल में आने वाले मरीजों को समुचित इलाज नहीं मिल पा रहा और बाहर की दवाई लिखी जा रही हैं. इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने खुद औचक निरीक्षण किया है. जहां उन्हें अव्यवस्थाएं देखने को मिली है. निरीक्षण में जो भी पाया देखा गया उसे शासन को लिखकर भेजा जायेगा.

ये भी पढ़ें: सुल्तानपुर एनकाउंटर: मंत्री ओम प्रकाश राजभर बोले- 'कार्रवाई से पहले उनसे आधार कार्ड मांगा जाएगा'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आपके ऊपर धांधली का दबाव...', मतगणना से पहले BJP MLC ने की अपील
'आपके ऊपर धांधली का दबाव...', मतगणना से पहले BJP MLC ने की अपील
शिवा शर्मा हत्याकांड में नया मोड़, श्रद्धा दुबे के 3 और मददगारों की तलाश
शिवा शर्मा हत्याकांड में नया मोड़, श्रद्धा दुबे के 3 और मददगारों की तलाश
सीएम योगी ने वाल्मीकि जयंती पर लिखी पाती, कहा- 'श्रीराम को आत्मसात् करें युवा'
सीएम योगी ने वाल्मीकि जयंती पर लिखी पाती, कहा- 'श्रीराम को आत्मसात् करें युवा'
अखिलेश के 'घुसपैठिए' वाले बयान पर बवाल, हरीश रावत बोले- ये बहुत दुर्भाग्यपूर्ण...
अखिलेश के 'घुसपैठिए' वाले बयान पर बवाल, हरीश रावत बोले- ये बहुत दुर्भाग्यपूर्ण...

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सही वक्त पर...' PM मोदी के पिता पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी पर बोले नितिन गडकरी
'सही वक्त पर...' PM मोदी के पिता पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी पर बोले नितिन गडकरी
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब होने पर विवाद, उठाया गया यह कदम
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब, खड़ा हुआ विवाद
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल बोले- बेटी को नहीं देखने देतीं मोबाइल-टीवी
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल ने किया खुलासा
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
घंटों बाद मां से मिला बिछड़ा हाथी का बच्चा, भावुक कर देगा वायरल वीडियो
घंटों बाद मां से मिला बिछड़ा हाथी का बच्चा, भावुक कर देगा वायरल वीडियो
Embed widget