एक्सप्लोरर

यूपी: कोरोना संक्रमण मुक्त होने वाला पहला जिला बना महोबा, यहां कोविड का एक भी मरीज नहीं

यूपी का महोबा जिला पूरी तरह कोरोना संक्रमण मुक्त हो गया है. महोबा राज्य का पहला जिला है जो कोरोना मुक्त हुआ है. जिले में कोरोना का एक भी एक्टिव मरीज नहीं है.

लखनऊ. यूपी का महोबा जिला पूरी तरह कोरोना मुक्त हो गया है. महोबा में अब एक भी कोरोना संक्रमित मरीज नहीं है. जिले के सभी लोग कोरोना संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं. महोबा में जहां 4 मई को एक्टिव केसों की संख्या एक हजार थी. प्रतिदिन यहां 125 से 150 कोरोना संक्रमण के मामले सामने आते थे. स्वास्थ्यकर्मियों, फ्रंटलाइन वर्कर, निगरानी समितियों, स्थानीय प्रशासन सहित सभी जनपदवासियों के सामूहिक प्रयासों से महज ढाई महीने में एक्टिव केस और कोरोना संक्रमण के नए मामलों की संख्या शून्य हो गई है.

काम आई ट्रिपल टी की रणनीति
महोबा में 'ट्रिपल टी' की रणनीति को अपनाते हुए घर-घर जाकर 363 निगरानी समितियों के 3 हजार सदस्यों ने ट्रेस, टेस्ट और ट्रीट के तहत हर एक पॉजिटिव केस पर लगभग 30 से 40 लोगों की ट्रेसिंग की गई. निगरानी समितियों ने जिले में संक्रमित मरीज मिलने पर उन तक समय से दवाइयां पहुंचाई. वहीं हल्के लक्षण होने पर भी लोगों को 14 दिनों तक आइसोलेट किया गया. इन सभी प्रयासों का परिणाम है कि महोबा में पिछले एक हफ्ते से एक भी नया संक्रमण का मामला सामने नहीं आया. महोबा सबसे पहले ये 'कोरोना संक्रमण मुक्त जिला' बन गया है.

डीएम सत्येन्द्र कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री के सफल नेतृत्व का नतीजा है कि कम समय में सबसे पहले महोबा जिला कोरोना मुक्त हुआ है. सीएम से प्रेरित होकर हम सबने महोबा को कोरोना संक्रमण से मुक्त कराते हुए दूसरों जिलों के सामने एक नजीर पेश की है. उन्होंने बताया कि कोरोना मुक्त जनपद होने के बाद भी जिले में एग्रेसिव टेस्टिंग जारी रखी जाएगी. इसके साथ ही टेस्ट में कोई कमी नहीं की जाएगी. अगले एक हफ्ते तक अगर जिले में संक्रमण का कोई नया केस नहीं मिलता है, तो योगी सरकार कोरोना मुक्त जनपद होने पर पुरस्कृत करेगी.

18 जिलों में कोरोना का नया मामला नहीं
इस बीच, तीन महीने में पहली बार प्रदेश में एक ही दिन में 215 से कम नए पुष्ट मामले सामने आए हैं. इससे पहले इस साल 15 मार्च से पहले राज्य में एक दिन में संक्रमण के 215 से कम ताजा मामले दर्ज किए गए थे. राज्य में केवल 4,163 सक्रिय मामले बचे हैं, जिनमें से लगभग 2,500 होम आइसोलेशन में हैं, जबकि कुल पुष्ट मामलों के मुकाबले सक्रिय मामलों की दर 0 प्रतिशत है. इसी तरह, परीक्षण सकारात्मकता दर 0.09 प्रतिशत है. पिछले 24 घंटों में उत्तर प्रदेश के कम से कम 18 जिलों से कोई नया कोविड मामला सामने नहीं आया है.

लखनऊ को छोड़कर, राज्य के सभी जिलों में 200 से कम सक्रिय मामले हैं. 66 जिलों में 10 या उससे कम नए मामले सामने आए हैं. अतिरिक्त मुख्य सचिव (सूचना) नवनीत सहगल ने कहा कि ऐसे समय में जब कई राज्य हजारों मामले दर्ज कर रहे हैं, यूपी मामलों को कम करने में सक्षम है. हालांकि, गिरावट का मतलब यह नहीं है कि लोग लापरवाही बरतें. महामारी अभी भी सक्रिय है.

ये भी पढ़ें:

यूपी बीजेपी के उपाध्यक्ष एके शर्मा का दावा- सीएम योगी के नेतृत्व में बीजेपी जीतेगी पहले से ज्यादा सीटें

धर्मांतरण मामला: सीएम योगी आदित्यनाथ का सख्त रुख, आरोपियों पर लगेगी रासुका, संपत्ति भी होगी जब्त

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उद्घाटन से पहले कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे की मिट्टी बही, योगी के मंत्री बोले- आप अपने आप सड़क बना लो...
उद्घाटन से पहले कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे की मिट्टी बही, योगी के मंत्री बोले- आप अपने आप सड़क बना लो...
मेरठ के SSP अविनाश पांडेय कौन हैं? थप्पड़ विवाद के बाद आए चर्चा में, विपक्ष ने बताया 'गुंडा'
मेरठ के SSP अविनाश पांडेय कौन हैं? थप्पड़ विवाद के बाद आए चर्चा में, विपक्ष ने बताया 'गुंडा'
'बस्ती में बिजली के तारों पर कपड़े सुखाते थे लोग, सैफई में...' सीएम योगी ने हर्रैया में सपा पर साधा निशाना
'बस्ती में बिजली के तारों पर कपड़े सुखाते थे लोग, सैफई में...' सीएम योगी ने सपा पर साधा निशाना
'यूपी में भी लागू होगा वक्फ संशोधन बिल 2024', दानिश अंसारी के बयान से सियासी हलचल तेज
'यूपी में भी लागू होगा वक्फ संशोधन बिल 2024', दानिश अंसारी के बयान से सियासी हलचल तेज

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Senate Election: अमेरिकी संसद का चुनाव लड़ेंगे शाह, कर दिया ऐलान, भारत से है सीधा कनेक्शन
अमेरिकी संसद का चुनाव लड़ेंगे शाह, कर दिया ऐलान, भारत से है सीधा कनेक्शन
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Ikka Review: शानदार फिल्म है इक्का, Sunny Deol और Akshaye Khanna के फैंस को मजा आ जाएगा
इक्का रिव्यू: शानदार फिल्म है इक्का, सनी देओलऔर अक्षय खन्ना के फैंस को मजा आ जाएगा
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Embed widget