एक्सप्लोरर

Mahoba News: महोबा में 12वीं की छात्रा को अगवा करने की कोशिश, घर के बाहर की फायरिंग, परिजनों से मारपीट

Mahoba News: महोबा में दबंगों ने 12वीं की छात्रा को घर से अगवा करने की कोशिश की, परिजन जब उसे बचाने के लिए भागे तो उनके साथ भी मारपीट की गई, जिसमें पीडिता के दादा बुरी तरह घायल हो गए.

Mahoba News: उत्तर प्रदेश के महोबा में 12वीं की छात्रा को घर से अगवा करने की कोशिश का सनसनीखेज मामला सामने आया है. बाइक सवार दबंगों ने दलित छात्रा के घर पहुंचकर उसे जबरन उठाने की कोशिश की है और फायर किया. छात्रा के परिजन जब उसे बचाने के लिए दौड़े तो उनसे मारपीट की. जिसमें उसके दादा गंभीर रूप से घायल हो गए. 

परिवार का आरोप है कि तहरीर देने के बाद भी स्थानीय पुलिस ने आरोपी दबंगों के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की. जिसके बाद अब पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक से इसकी शिकायत की है और लिखित प्रार्थना पत्र देते हुए आरोपियों पर कानूनी कार्रवाई की मांग की है.

छात्रा को अगवा करने की कोशिश
मामला जनपद के कुलपहाड़ कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक गांव का है. जहां बीते रोज कक्षा 12 में पढ़ने वाली अनुसूचित जाति की नाबालिग लड़की को आधा दर्जन दबंगों ने घर से अगवा करने की कोशिश की है. छात्रा के पिता द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया है कि आरोपी उनके गांव में रहने वाला है जिसका नाम शिवम है. 

तहरीर के मुताबिक शिवम् अपने पांच अन्य साथियों के साथ बाइक पर उनके घर आ गया और जबरन उनकी बेटी को खींचकर ले जाने की कोशिश करने लगा. चीख-पुकार मचाने पर परिजन उसे बचाने दौड़े तो आरोपियों ने हवाई फ़ायरिंग की और उनके साथ भी मारपीट की. जिसके बाद वो पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए.

परिजनों के साथ की मारपीट
इस मारपीट में छात्रा के बुजुर्ग दादा बुरी तरह घायल हो गए हैं. उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पीड़िता के मुताबिक आरोपी उसे पहले भी परेशान करते रहे हैं. जिसके बाद अब उन्होंने उसे घर से अगवा करने की कोशिश की. शिकायत के बाद भी स्थानीय पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की. 

इस मामले पर कुलपहाड़ कोतवाली प्रभारी भास्कर मिश्रा ने कहा कि ऐसी कोई घटना प्रकाश में नहीं आई है. कुछ युवकों ने पुरानी रंजिश के चलते दरवाजे जाकर मारपीट की थी जिस पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है.

Lok Sabha Election 2024: खत्म हुई दरार! पहली बार मिले हाथ, अखिलेश यादव ने बताया था 'चिरकुट', अब हुई ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीएम योगी का फोटो लेकर विरोध करना पड़ा भारी, विधानसभा से सस्पेंड किए गए MLA सचिन यादव
सीएम योगी का फोटो लेकर विरोध करना पड़ा भारी, विधानसभा से सस्पेंड किए गए MLA सचिन यादव
केशव प्रसाद मौर्य के मदरसे वाले बयान पर भड़की AIMIM, आजादी का किया जिक्र
केशव प्रसाद मौर्य के मदरसे वाले बयान पर भड़की AIMIM, आजादी का किया जिक्र
गोरखपुर, बस्ती, बरेली और प्रयागराज के कमिश्नर बदले, यूपी में 13 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर
गोरखपुर, बस्ती, बरेली और प्रयागराज के कमिश्नर बदले, यूपी में 13 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर
अखिलेश के साथ आएंगे चंद्रशेखर आजाद? गठबंधन पर खत्म किया सस्पेंस
अखिलेश के साथ आएंगे चंद्रशेखर आजाद? गठबंधन पर खत्म किया सस्पेंस

वीडियोज

Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल
Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?
Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE
Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
गोरखपुर, बस्ती, बरेली और प्रयागराज के कमिश्नर बदले, यूपी में 13 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर
गोरखपुर, बस्ती, बरेली और प्रयागराज के कमिश्नर बदले, यूपी में 13 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सिर्फ 3 भारतीय लगा सके दोहरा शतक, हैरान कर देगी लिस्ट
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सिर्फ 3 भारतीय लगा सके दोहरा शतक, हैरान कर देगी लिस्ट
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Meta की ग्लोबल टीम को मोदी सरकार ने किया तलब, कहा- 'ये तय करें कि...'
Meta ग्लोबल टीम को सरकार ने किया तलब, PM के पोस्ट का उठेगा मुद्दा?
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
Embed widget