एक्सप्लोरर

Azamgarh News: आजमगढ़ में दो लाख रुपये में युवक ने बना दी 'मिनी थार', एक बार की चार्जिंग में 100 KM तक चलेगी

Azamgarh News: आजमगढ़ में रहने वाले प्रवेश मौर्य ने ये अनोखा कारनामा कर दिखाया है. प्रवेश ने महज दो लाख रुपये की लागत से एक मिनी कार बनाई है, जो एक बार चार्ज होने के बाद 100 किलोमीटर तक चल सकेगी.

Azamgarh News: महंगी-महंगी गाड़ियों का शौक किसे नहीं होता, कई बार पैसों की कमी के चलते लोग अपनी मनपसंद कार नहीं खरीद पाते हैं, लेकिन यूपी के आजमगढ़ में एक युवक ने अपने शौक को पूरा करने पैसों की कमी को आड़े नहीं आने दिया. इस युवक ने खुद ही अपनी मनपसंद कार बना डाली, आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन ये सच है कि इस युवक ने खुद ही इलेक्ट्रिक मिनी थार बना ली है. इस मिनी थार को लोग बहुत पसंद कर रहे हैं. 

यूपी के आजमगढ़ में रहने वाले प्रवेश मौर्य ने ये अनोखा कारनामा कर दिखाया है. प्रवेश ने महज दो लाख रुपये की लागत से एक मिनी कार बनाई है, जो एक बार चार्ज होने के बाद 100 किलोमीटर तक चल सकेगी. वहीं 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से सड़क पर फर्राटे भर सकती है. इस कार में चार लोग आसानी से सवारी कर सकते हैं. 

चार महीने में खुद बनाई कार

जनपद आजमगढ़ के कंधरापुर थाना क्षेत्र के भवारनाथ का रहने वाला युवक प्रवेश मौर्य ने बताया कि उसे इस इलेक्ट्रिक कार को बनाने में 4 महीने का समय लगा है. इस कार में चार लोग आसानी से आ सकते हैं. इस गाड़ी की लुक जीप से मिलता है इसलिए लोग अब इसे मिनी थार गाड़ी भी कह रहे हैं. प्रवेश का कहना है कि लोगों को उसकी कार बहुत पसंद आती है. वो जब भी इस कार पर बाहर निकलता है तो उसके साथ फोटो खिंचवाने वालों की लाइन लग जाती है. 

प्रवेश मौर्य ने कहा है कि जिस तरह से युवाओं में थार के प्रति एक चाहत होती है मुझे भी वहीं चाहत थी. मैं थार कार को खरीदना चाहता था, लेकिन उसकी कीमत ज्यादा होने की वजह से मैं थार को खरीद नहीं सकता हूं. इसलिए मैंने सोचा कि जब मैं ये कार खरीद नहीं सकता तो क्यों न अपने हाथ से ही थार को बनाऊं. इसके बाद ही मैंनें काम शुरू कर दिया.

इस कार को मैंने और मेरे भाई ने दिन रात मेहनत करके तैयार किया है. इसमें चार लोग आसानी से बैठकर कहीं भी आज जा सकते हैं. हम चाहते हैं कि यह कार किसानी के लिए भी काम आए. कहीं भी खेत में आसानी से आ जा सके इसके लिए भी हम लगातार काम कर रहे हैं. 

ये भी पढ़ें- UP Politics: राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल होने कोलकाता पहुंचे अखिलेश यादव, 2024 को लेकर बनेगी सियासी रणनीति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड: 8 जिलों में फ्लैश फ्लड का खतरा, हाई अलर्ट जारी
उत्तराखंड: 8 जिलों में फ्लैश फ्लड का खतरा, हाई अलर्ट जारी
हरिद्वार: नदी में फंसीं 2 कारें, पुलिस-SDRF ने किया रेस्क्यू
हरिद्वार: नदी में फंसीं 2 कारें, पुलिस-SDRF ने किया रेस्क्यू
ऊधम सिंह नगर: 20 घंटे तहसील में विजिलेंस टीम को किया 'कैद'
ऊधम सिंह नगर: 20 घंटे तहसील में विजिलेंस टीम को किया 'कैद'
मुलायम सिंह यादव से सीएम योगी तक, इस जिले पर फिर छिड़ी सियासत
मुलायम सिंह यादव से सीएम योगी तक, इस जिले पर फिर छिड़ी सियासत

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget