एक्सप्लोरर

Ayodhya News: मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार अयोध्या आ रहे हैं एकनाथ शिंदे, सीएम योगी से भी होगी मुलाकात

UP News: शिवसेना सेक्रेटरी भाऊ साहब चौधरी ने कहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे अयोध्या आ रहे हैं, वो इससे पहले भी आ चुके हैं, लेकिन मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार अयोध्या पहुंच रहे हैं.

Ayodhya News: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बनने के बाद एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde)  की यह पहली अयोध्या यात्रा है, हालांकि वह इसके पहले मंत्री रहते और विधायक रहते हुए अयोध्या आ चुके हैं. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से भी मुलाकात कर अयोध्या में महाराष्ट्र भवन के लिए जमीन आवंटित करने की बात करेंगे. इस तरह जहां शिवसेना उत्तर भारतीयों को एकनाथ शिंदे के अयोध्या कार्यक्रम के दौरान आमंत्रित और महाराष्ट्र भवन की बात कर रही है और 2024 में रामलला के भव्य मंदिर में विराजमान होने के समय फिर से आने की बात कर रही है इससे कई संदेश एक साथ सामने आ रहे हैं. 

मंत्री रहते हुए एकनाथ शिंदे अयोध्या आए थे और इस बार मुख्यमंत्री होने के बाद आ रहे हैं, लेकिन दोनों के निहितार्थ अलग-अलग है और तैयारी ऐसी है कि उनके आने के पहले ही अयोध्या होर्डिंग, बैनर और झंडों से सज गई है और उस पर हिंदुत्व और भगवाधारी सरकार होने के स्लोगन भी लिखे हुए हैं. 

सीएम बनने के बाद पहली बार आ रहे अयोध्या
शिवसेना सेक्रेटरी भाऊ साहब चौधरी ने कहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे अयोध्या आ रहे हैं, वो इससे पहले भी आ चुके हैं. लेकिन मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार अयोध्या पहुंच रहे हैं, उनके स्वागत के लिए झंडे लगाए गए हैं और बैनर लगे हुए है. शिवसेना से जुड़े लोग यह साफ तौर पर संकेत दे रहे हैं कि बाला साहब ठाकरे ने जो हिंदुत्व की विचारधारा दी थी पिछले 5 से 6 महीनों में जो सरकार बनी है, वह उसी हिंदुत्व के लिए काम कर रही है.

शिवसेना सेक्रेटरी भाऊ साहब चौधरी ने कहा कि इतना ही नहीं महाराष्ट्र के लोगों को भी एकनाथ शिंदे की अयोध्या यात्रा में आमंत्रित किया गया है जिसमें बड़ी संख्या उत्तर भारतीयों की भी है. हमारे महाराष्ट्र से सभी नेता और पार्टी लीडर एक एक करके पहुंच रहे है और मुंबई से नासिक से थाना से 7 अप्रैल को मुंबई से अयोध्या के लिए ट्रेन वहां से आ रही है और 8 तारीख की सुबह तक सभी लोग आने वाले हैं.

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री जब यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलेंगे तो खासतौर पर दो संदेश देने की कोशिश होगी. पहली हिंदुत्ववादी नेता के रूप में बड़ी पहचान रखने वाले योगी आदित्यनाथ से मुलाकात अपने आप में एक बड़ा संकेत है, तो महाराष्ट्र के लोगों के लिए अयोध्या में महाराष्ट्र भवन बनाने के लिए जमीन का आवंटन दूसरा बड़ा संकेत है.

इस तरह महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे सरकार संकेतों में महाराष्ट्र के लोगों के लिए बड़े संदेश देने वाली है. भाऊ साहब चौधरी ने कहा कि मंदिर का निर्माण कार्य चल रहा है, वह मंदिर के निर्माण कार्य को भी देखने वाले हैं. महाराष्ट्र भवन पर भी बात की जाएगी.

यह भी पढ़ें:-

UP Politics: कौशांबी में सीएम योगी बोले- पाकिस्तान में पड़े रोटी के लाले, भारत 80 करोड़ लोगों को फ्री में दे रहा राशन 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोरखपुर: जनता दर्शन में CM योगी ने सुनी फरियाद, भू-माफियाओं और दबंगों पर कार्रवाई के निर्देश
गोरखपुर: जनता दर्शन में CM योगी ने सुनी फरियाद, भू-माफियाओं और दबंगों पर कार्रवाई के निर्देश
मेरठ ललिता गौतम हत्याकांड: थिरोट गांव भारी संख्या में पुलिस बल तैनात, बाहरी लोगों की एंट्री पर रोक
मेरठ ललिता गौतम हत्याकांड: थिरोट गांव भारी संख्या में पुलिस बल तैनात, बाहरी लोगों की एंट्री पर रोक
Ram Mandir: राम मंदिर से जुड़े स्मारकों और भवनों का काम कब तक होगा पूरा? नृपेंद्र मिश्रा ने बताई फाइनल डेट
राम मंदिर से जुड़े स्मारकों और भवनों का काम कब तक होगा पूरा? नृपेंद्र मिश्रा ने बताई फाइनल डेट
अयोध्या पहुंचे नृपेंद्र मिश्रा का छलका दर्द, कहा- चोरी की घटना राम मंदिर पर एक कलंक है
अयोध्या पहुंचे नृपेंद्र मिश्रा का छलका दर्द, कहा- चोरी की घटना राम मंदिर पर एक कलंक है

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
अयोध्या पहुंचे नृपेंद्र मिश्रा का छलका दर्द, कहा- चोरी की घटना राम मंदिर पर एक कलंक है
अयोध्या पहुंचे नृपेंद्र मिश्रा का छलका दर्द, कहा- चोरी की घटना राम मंदिर पर एक कलंक है
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
IND vs ENG: No-1 का ताज बचाने उतरेगी टीम इंडिया, 5वें T20 से पहले वैभव सूर्यवंशी को इंग्लिश खिलाड़ी से मिली वार्निंग
No-1 का ताज बचाने उतरेगी टीम इंडिया, 5वें T20 से पहले वैभव सूर्यवंशी को इंग्लिश खिलाड़ी से मिली वार्निंग
Lenin OTT Release: थिएट्रिकल रन के बाद ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी अखिल अक्किनेनी की 'लेनिन', जानें- पूरी डिटेल्स
थिएट्रिकल रन के बाद ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी 'लेनिन', जानें- पूरी डिटेल्स
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', पाकिस्तान में हिजबुल कमांडर ने कैमरे पर कबूला सच
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', हिजबुल कमांडर का कबूलनामा
एकनाथ शिंदे ने यूं दिया था ऑपरेशन टाइगर को अंजाम! सामने आई पहली तस्वीर
एकनाथ शिंदे ने यूं दिया था ऑपरेशन टाइगर को अंजाम! सामने आई पहली तस्वीर
भारत आ रही 500 KM से ज्यादा रेंज वाली प्लग-इन हाइब्रिड कार, जानिए क्या होगी खासियत?
भारत आ रही 500 KM से ज्यादा रेंज वाली प्लग-इन हाइब्रिड कार, जानिए क्या होगी खासियत?
Embed widget