एक्सप्लोरर

UP News: मंत्री पंकज चौधरी ने किया 6.50 करोड़ के विकास कार्यों का उद्घाटन, कहा- जनता की सेवा सरकार की प्राथमिकता

UP News: महराजगंज पहुंचे राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने यहां स्वास्थ्य सेवा से संबंधित 6.50 करोड़ के विकास कार्यों का उद्घाटन किया. उन्होंने कहा लोगों की सेवा एवं सुरक्षा करना सरकार की प्राथमिकता हैं.

Maharajganj News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज पहुंचे केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने यहां स्वास्थ्य सेवा से संबंधित 6.50 करोड़ के विकास कार्यों का उद्घाटन किया. पंकज चौधरी ने कहा कि मोदी-योगी सरकार का लक्ष्य जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराना है. सरकार को जनता के सेहत की चिंता है. उन्होंने कहा कि सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं को लगातार बेहतर करने का प्रयास कर रही है. जिससे समाज के निचले पायदान के व्यक्ति को भी इलाज के लिए दर-दर की ठोकरें न खानी पड़े.

महराजगंज के बार्डर एरिया डेवलपमेंट से ठूठीबारी में 30 शैय्या के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के उद्घाटन समारोह में पंकज चौधरी ने कहा कि महराजगंज समेत प्रदेश के 75 जिलों में स्वास्थ्य सेवाओं के निर्माण एवं विकास कार्यों पर सरकार प्राथमिकता से ध्यान दे रही है. उसी का असर है कि महराजगंज में लगातार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों सहित अन्य स्वास्थ्य सेवा से संबंधित भवनों का निर्माण कराया जा रहा है.

'सेवा एवं सुरक्षा करना सरकार की प्राथमिकता'
मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि लोगों की सेवा एवं सुरक्षा करना सरकार की प्राथमिकता है. सरकार हर क्षेत्र में उच्च स्वास्थ्य सेवाएं देने की ओर अग्रसर है. इसी के मद्देनजर सभी स्वास्थ्य केन्द्रों में अल्ट्रासाउंड मशीन, सहित अन्य लैब मशीन लगवाई जा रही हैं. इस स्वास्थ्य केंद्र के शुरू होने से सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी. सीएम योगी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार और गुणवत्ता को लेकर लगातार प्रयासरत है.

'5 लाख तक मुफ्त इलाज की सुविधा'
मंत्री पंकज ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार ने गरीबों के इलाज के लिए आयुष्मान योजना को धरातल पर उतारा है. जिससे हर गरीब को मुफ्त इलाज मिल सके. आज लाखों परिवार और करोड़ों लोग आयुष्‍मान भारत योजना का लाभ ले रहे हैं. जिससे उन्हें 5 लाख रुपए तक के मुफ्त इलाज की सुविधा सरकारी और निजी अस्पतालों में भी मिल रही है. उन्होंने कहा पहले मामूली स्वास्थ्य सेवाओं के लिए लोगों को कई किलोमीटर जाना पड़ता था. अब वॉकिंग डिस्टेंस पर स्वास्थ्य केन्द्र संचालित हो रहे हैं.
 
6.50 करोड़ के विकास कार्यों का उद्घाटन
मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि महराजगंज लगातार विकास के नए आयाम गढ़ रहा है. सरकारी योजनाओं के तहत यहां लगातार विकास कार्यो के लोकार्पण और उद्धाटन हो रहे हैं. सीएमओ डॉक्टर नीना वर्मा ने बताया कि ओपीडी में रोजाना 75-100 मरीज देखे जा रहे है. सीएमओ ने बताया कि फिलहाल डाक्टर जितेंद्र पटेल और डॉक्टर नीरज की तैनाती सीएचसी पर की गई हैं और यहां स्वास्थ्य सेवा से संबंधित करीब 6.50 करोड़ की लागत से निर्मित भवनों सहित विकास कार्यों का उद्घाटन किया गया.

ये भी पढ़ें: UP Politics: 'मैं अभी इतना कमजोर नहीं हूं', सीबीआई की छापेमारी के बाद सत्यपाल मलिक का जुबानी हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chamoli Tunnel Accident Live: चमोली में निर्माणाधीन टनल में घुसा पानी-मलबा, कई मजदूर फंसे, रेस्क्यू जारी
Live: चमोली में निर्माणाधीन टनल में घुसा पानी-मलबा, कई मजदूर फंसे, रेस्क्यू जारी
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
आजम खान पर एक्शन लेने वाले IAS आंजनेय कुमार को 8वीं बार मिलेगा एक्सटेंशन? चर्चा तेज
आजम खान पर एक्शन लेने वाले IAS आंजनेय कुमार को 8वीं बार मिलेगा एक्सटेंशन? चर्चा तेज
शामली: 12 साल बाद मिला इंसाफ, पवन हत्याकांड में 4 को फांसी
शामली: 12 साल बाद मिला इंसाफ, पवन हत्याकांड में 4 को फांसी

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
Friday OTT Release: 15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Embed widget