एक्सप्लोरर

Mahakumbh 2025: महाकुंभ में मुस्तैद रहेगी जल पुलिस,  श्रद्धालुओं लिए बनाया जा रहा त्रिस्तरीय सुरक्षा चक्र

UP News: योगी सरकार महाकुंभ 2025 की तैयारियों को लेकर युद्ध स्तर पर जुटी है, हर परिस्थिति से निपटने के लिए सरकार ने सारी व्यवस्थाएं पूरी कर ली है.जल पुलिस के लिहाज से थ्री लेयर सुरक्षा चक्र बनाया गया.

Mahakumbha 2025: महाकुंभ 2025 को सनातन धर्म का सबसे बड़ा आयोजन बनाने के लिए प्रतिबद्ध योगी सरकार हर आपात स्थिति से निपटने की तैयारी कर रही है. दुनिया के सबसे बड़े सांस्कृतिक कार्यक्रम में 45 करोड़ लोगों के संगम स्नान का पूरा प्लान तैयार कर लिया गया है. इसके लिए जल पुलिस के लिहाज से थ्री लेयर सुरक्षा चक्र बनाया गया है जिसमें बाकायदा एक-एक श्रद्धालु पर फोकस किया जाएगा. 

वीआईपी मूवमेंट वाले किला घाट पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं. यहां पर स्पेशल फोर्स की तैनाती की जा रही है, जिससे देश-विदेश से आने वाले एक भी श्रद्धालु को किसी प्रकार की दिक्कत न होने पाए. यही नहीं, सरस्वती घाट से लेकर संगम घाट तक कड़ी सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए जा रहे है. यहां डीप बैरिकेडिंग की जा रही है. इसके अलावा घाट पर चौतरफा जाल लगाने का काम अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है. 

'एक-एक बोट की जांच की जा रही'
किला थाना की जल पुलिस के प्रभारी जनार्दन प्रसाद साहनी ने बताया कि महाकुंभ से पहले ही एक-एक बोट की जांच की जा रही है. इसके लिए टेस्टर बोट की व्यवस्था की गई है. सबसे पहले टेस्टर बोट किसी भी बोट की जांच करेगी. पूरी तरह से संतुष्टि मिलने के बाद ही पानी में कोई बोट उतारी जाएगी. संगम नोज से किलाघाट तक सुरक्षा का व्यापक इंतजाम किया जा रहा है. इसके लिए पीएसी, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ के जवान मिलकर श्रद्धालुओं की हिफाजत में तैनात रहेंगे.

जनार्दन प्रसाद साहनी ने बताया कि महाकुंभ के दौरान स्नान करने के बाद श्रद्धालुओं के बाहर निकलने में किसी भी प्रकार की दिक्कत ना आने पाए, इसके लिए भी विशेष प्रबंध किए गए हैं. नाव पर एक विशेष प्रकार की लाल पट्टी लगाई जाएगी, जो पर्यटकों को सतर्क करेगी.

महाकुंभ के दौरान देश विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा में कोई भी परेशानी न होने पाए, इसके विशेष इंतजाम किए गए हैं. यहां संगम में स्नान करने वाले लोगों की निगहबानी के लिए पुलिस का झंडा लगी नाव 24 घंटे तैनात रहेगी. किसी भी खतरे का अंदाजा होते ही पलक झपकते सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचेंगे.

श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर सीएम योगी ने दिए निर्देश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अफसरों को स्पष्ट निर्देश है कि महाकुंभ में आने वाले एक भी श्रद्धालु को किसी प्रकार की असुविधा न होने पाए. इस लिहाज से एक-एक घाट को बाकायदा जांचने के बाद ही उसे श्रद्धालुओं के लिए खोला जाएगा. अरैल, झूसी, फाफामऊ व सोमेश्वर घाट पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं. रसूलाबाद से किला घाट और ककहरा घाट तक स्नानार्थियों के लिए हर तरह के वाजिब इंतजाम किए जा रहे हैं.

जल पुलिस ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किया है. इसके तहत थ्री लेयर सुरक्षा चक्र बनाया गया है. पहली टीम क्राउड मैनेजमेंट के लिए घाट के बाहर तैनात रहेगी. वहां अत्यधिक भीड़ होने पर श्रद्धालुओं को अलग-अलग रास्ते से डायवर्ट किया जाएगा. दूसरा सुरक्षा चक्र स्नान के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए नाव पर तैनात रहेगा. इसके साथ ही कोई भी सुविधा होने पर तत्काल जरूरतमंद लोगों तक आसानी से फोर्स पहुंच जाएगी. तीसरा सुरक्षा चक्र स्नान करने के बाद श्रद्धालुओं को सुरक्षित बाहर जाने में मदद के लिए तैनात रहेगी.

ये भी पढ़ें: संभल पर बोले अखिलेश यादव- सर्वे टीम के साथ थे बीजेपी के नेता, सांसद पर लगाए झूठे मुकदमे

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलीगढ़ में 2022 में बीजेपी की जीत, 2024 में सपा ने पलटा खेल; जानिए 2027 का पूरा गणित
अलीगढ़ में 2022 में बीजेपी की जीत, 2024 में सपा ने पलटा खेल; जानिए 2027 का पूरा गणित
महोबा: फसल बर्बाद, 2 लाख का कर्ज और पत्नी की बीमारी, तंग आकर किसान ने लगाई फांसी
महोबा: फसल बर्बाद, 2 लाख का कर्ज और पत्नी की बीमारी, तंग आकर किसान ने लगाई फांसी
कोल में 1.40 लाख मुस्लिम, 75 हजार ब्राह्मण वोट, 2027 में किसके साथ जाएगा ये बड़ा वोटबैंक?
कोल में 1.40 लाख मुस्लिम, 75 हजार ब्राह्मण वोट, 2027 में किसके साथ जाएगा ये बड़ा वोटबैंक?
छर्रा सीट में BJP की लगातार 2 जीत, सपा सिर्फ एक बार; 2027 से पहले समझिए सीट का पूरा इतिहास
छर्रा सीट में BJP की लगातार 2 जीत, सपा सिर्फ एक बार; 2027 से पहले समझिए सीट का पूरा इतिहास

वीडियोज

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ Congress ने बनाया बड़ा प्लान!
ज्ञानेश कुमार को लेकर बीजेपी की क्या रणनीति
AI SILVER CONNECTION: सोना तो बस नाम का है! असली खेल चांदी में, AI से जुड़ा बड़ा राज |ABPLIVE
Man Atisundar:😱Radhya के खिलाफ हुआ परिवार और Pratham! Antara का खौफनाक प्लान हुआ कामयाब! #sbs
Bollywood News: Paris Fashion Week में ऐश्वर्या का रॉयल अवतार, फिर लुक पर क्यों उठे सवाल? (29.09.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमारा टारगेट चुनाव आयोग', इंडिया गठबंधन की बैठक से पहले गरजीं ममता बनर्जी
'हमारा टारगेट चुनाव आयोग', इंडिया गठबंधन की बैठक से पहले गरजीं ममता बनर्जी
शिंदे गुट का निशाना, 'उद्धव-राज ठाकरे बहुत जल्द दीपके को अपना...'
शिंदे गुट का निशाना, 'उद्धव-राज ठाकरे बहुत जल्द दीपके को अपना...'
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
नेशनल रिकॉर्ड के साथ रिले टीम ने जीता पदक, बारिश में दौड़ लगाकर रचा इतिहास
नेशनल रिकॉर्ड के साथ रिले टीम ने जीता पदक, बारिश में दौड़ लगाकर रचा इतिहास
'तारिक रहमान भारत की यात्रा तब करेंगे जब...', बांग्लादेश का बड़ा बयान
'तारिक रहमान भारत की यात्रा तब करेंगे जब...', बांग्लादेश का बड़ा बयान
'संवैधानिक व्यवस्था को तार-तार करने...', स्मृति ईरानी ने साधा कांग्रेस पर निशाना
'संवैधानिक व्यवस्था को तार-तार करने...', स्मृति ईरानी ने साधा कांग्रेस पर निशाना
दिल्ली में ठंड का नया रिकॉर्ड: 21°C पर पहुंचा पारा, 25 साल में दूसरी बार हुआ ऐसा
दिल्ली में ठंड का नया रिकॉर्ड: 21°C पर पहुंचा पारा, 25 साल में दूसरी बार हुआ ऐसा
Gemini से Flipkart Shopping का नया तरीका, सीधे दिखेगा Buy Button
Gemini से Flipkart Shopping का नया तरीका, सीधे दिखेगा Buy Button
Embed widget