एक्सप्लोरर

महाकुंभ 2025: अंतिम हफ्ते में स्नान के लिए 1200 अतिरिक्त बसों की व्यवस्था, सरकार ने दिए ये निर्देश

उत्तर प्रदेश सरकार ने महाकुंभ के सुचारू आयोजन के लिए कई स्तरों पर तैयारियां की हैं. बसों की संख्या बढ़ाने के अलावा, सुरक्षा, स्वच्छता और आपातकालीन सेवाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है.

Mahakumbh 2025: महाकुंभ के अंतिम चरण में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने 1200 अतिरिक्त बसों की व्यवस्था करने का फैसला किया है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश से ये बसें प्रयागराज में संचालित की जाएंगी ताकि दूरदराज से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो. सरकार का लक्ष्य है कि महाकुंभ के दौरान आने वाले सभी श्रद्धालुओं को सुगम यात्रा और बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध कराई जाए.

उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने जानकारी दी कि महाशिवरात्रि स्नान और 20 से 28 फरवरी 2025 के बीच श्रद्धालुओं की अधिक संख्या को देखते हुए 1200 अतिरिक्त बसें रिजर्व में रखी गई हैं. इसके अलावा, संगम क्षेत्र में 750 शटल बसें भी चलाई जा रही हैं, ताकि श्रद्धालुओं को कुंभ क्षेत्र में आने-जाने में कोई परेशानी न हो. 

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ड्यूटी का सख्ती से निर्धारण किया जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि सभी अधिकारी और कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी निभाएं, जिससे बसों का सुचारू संचालन हो सके. सरकार ने श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बसों का क्षेत्रवार आवंटन किया है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, मेरठ, गाजियाबाद, बरेली, मुरादाबाद और अलीगढ़ से प्रयागराज के लिए प्रति दिन 25 बसों का संचालन सुनिश्चित किया जाएगा. इससे पूर्वांचल के जिलों से आने वाले यात्रियों की भीड़ को संतुलित किया जा सकेगा.

महाशिवरात्रि और होली से पहले सीएम योगी का सख्त निर्देश, कहा- 'अराजकता नहीं होगी बर्दाश्त'

क्या दिए गए निर्देश
इसके अलावा प्रयागराज, वाराणसी, आजमगढ़, चित्रकूट, अयोध्या और देवीपाटन क्षेत्रों की बसों को अधिकतम 300 किलोमीटर के दायरे में ही संचालित करने का निर्देश दिया गया है. इससे आवश्यकता पड़ने पर इन बसों को तुरंत महाकुंभ क्षेत्र में भेजा जा सकेगा. महाकुंभ दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन माना जाता है, जहां करोड़ों श्रद्धालु गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के संगम में स्नान करने के लिए पहुंचते हैं. 2025 में होने वाला महाकुंभ ऐतिहासिक होने वाला है, क्योंकि इस बार रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना है.

उत्तर प्रदेश सरकार ने महाकुंभ के सुचारू आयोजन के लिए कई स्तरों पर तैयारियां की हैं. बसों की संख्या बढ़ाने के अलावा, सुरक्षा, स्वच्छता और आपातकालीन सेवाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. सरकार का प्रयास है कि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और वे इस आध्यात्मिक आयोजन का पूरा लाभ उठा सकें.

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर उठे सवाल, साक्षी महाराज ने क्या कहा?
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर उठे सवाल, साक्षी महाराज ने क्या कहा?
फतेहपुर में छात्रों का प्रदर्शन लाया रंग, स्कूल को मिला RO प्लांट
फतेहपुर में छात्रों का प्रदर्शन लाया रंग, स्कूल को मिला RO प्लांट
हरिद्वार: फ्लाईओवर के नीचे लोहे का गार्डर गिरा, 2 कांवड़ियों की मौत
हरिद्वार: फ्लाईओवर के नीचे लोहे का गार्डर गिरा, 2 कांवड़ियों की मौत
सृष्टि कंडारी केस: पुलिस का एक्शन, पति और ननद गिरफ्तार
सृष्टि कंडारी केस: पुलिस का एक्शन, पति और ननद गिरफ्तार

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
क्राइम-थ्रिलर से कॉमेडी तक, वीकेंड पर फ्री में देख डालिए प्राइम वीडियो की टॉप 7 सीरीज, देखिए लिस्ट
क्राइम-थ्रिलर से कॉमेडी तक, वीकेंड पर फ्री में देख डालिए प्राइम वीडियो की टॉप 7 सीरीज, देखिए लिस्ट
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
Embed widget