एक्सप्लोरर

महाशिवरात्रि को लेकर काशी विश्वनाथ मंदिर में क्या है तैयारी? श्रद्धालुओं से की ये अपील

Maha Shivratri 2025: वाराणसी में महाशिवरात्रि पर्व के दौरान 32 घंटे तक अनवरत बाबा काशी विश्वनाथ का कपाट खुला रहेगा. इस दिन परिसर में स्थित सभी विग्रह का महारुद्राभिषेक होगा.

UP News: श्री काशी विश्वनाथ धाम में महाशिवरात्रि को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है, अनुष्ठान भी शुरू हो चुका है. इस बार परिसर में महाकुंभ की महाशिवरात्रि थीम पर आधारित उत्सव जैसा माहौल होगा. काशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्व भूषण मिश्रा ने एबीपी न्यूज से बातचीत में बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी काशी विश्वनाथ मंदिर में धूमधाम से महाशिवरात्रि मनाया जाएगा. इस बार प्रयागराज महाकुंभ का भी अवसर है, इसलिए 26 फरवरी को महाकुंभ की महाशिवरात्रि जैसा उत्सव परिसर में होगा.

विश्व भूषण मिश्रा ने ABP न्यूज से बातचीत में  मंदिर प्रशासन की तैयारी के बारे में बताया कि महाकुंभ के दौरान भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए महाशिवरात्रि पर्व पर तकरीबन 15 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है. श्रद्धालुओं की धूप से छाव, मेडिकल सुविधा, पानी, सुलभ दर्शन को लेकर हमेशा की तरह तैयारी पूरी हैं. इसके अलावा प्रयागराज कुंभ से आने वाले साधु नागा लोग के काशी विश्वनाथ मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व पर प्रवेश के दौरान आम श्रद्धालुओं के लिए प्रवेश वर्जित रहेगा. तकरीबन 3 से 4 घंटे तक की इस अवधि में सिर्फ साधु नागा संत ही मंदिर में प्रवेश करेंगे. 

वहीं उन्होंने कहा दर्शन के बाद सामान्य रूप से आम श्रद्धालुओं का मंदिर में प्रवेश हो सकेगा. इसके साथ ही महाशिवरात्रि पर्व के दौरान 32 घंटे तक अनवरत बाबा काशी विश्वनाथ का कपाट खुला रहेगा. इस दिन परिसर में स्थित सभी विग्रह का महारुद्राभिषेक होगा.

खाली पेट, बिना खाए ना पहुंचें मंदिर

मंदिर प्रशासन की तरफ से विश्व भूषण मिश्रा ने दिव्यांगजनों और बच्चों से अपील करते हुए कहा कि महाकुंभ के अवसर को ध्यान में रखते हुए इस बार भारी संख्या में श्रद्धालुओं के महाशिवरात्रि पर काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचने का अनुमान है. इसलिए अगर संभव हो तो काशी विश्वनाथ धाम के ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से ही महाशिवरात्रि पर्व पर दर्शन करें. इसके अलावा आने वाले आम श्रद्धालुओं से भी अपील करते हुए कहा है कि अवसर बहुत बड़ा है. इसलिए आपको लाइन में 5 से 6 घंटे भी काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करने में लग सकते हैं, भारी भीड़ होगी. इसलिए खाली पेट दर्शन करने के लिए न पहुंचें, अपने स्वास्थ्य को भी प्राथमिकता दें.

योगी सरकार के बजट पर तमतमाए अखिलेश के चाचा शिवपाल यादव, सपा नेता ने जमकर सुनाई खरी-खरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget