एक्सप्लोरर

महाकुंभ के श्रद्धालुओं के लिए BSNL ने खोला पिटारा, मुफ्त में मिलेगी ये खास सुविधा

Prayagraj News: संगम नगरी प्रयागराज में आने वाले कुछ महीनों में महाकुंभ मेले की शुरुआत होने वाली है. बीएसएनएल की तरफ से महाकुंभ आने वाले श्रद्धालुओं मुफ्त इंटरनेट की सुविधा मुहैया कराई जाएगी.

Maha Kumbha 2025: संगम नगरी प्रयागराज में तीन महीने बाद आयोजित होने वाले महाकुंभ में श्रद्धालुओं को मुफ्त इंटरनेट सुविधा मिलेगी. मुफ्त इंटरनेट की यह सुविधा भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) की तरफ से मुहैया कराई जाएगी. महाकुंभ को लेकर दूसरे सरकारी विभागों की तरह बीएसएनएल ने भी खास तैयारी की हुई है. आस्था के इस मेले में देश दुनिया से आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर कॉलिंग और इंटरनेट सुविधा मिले इसके लिए अकेले प्रयागराज नहीं, बल्कि दिल्ली और चंडीगढ़ तक तैयारी की जा रही है. महाकुंभ में आने वाले चालीस करोड़ श्रद्धालुओं के जरिए बीएसएनल अपनी ब्रांडिंग कर ग्राहकों की संख्या बढ़ाने की भी तैयारी में है.

बीएसएनल के यूपी ईस्ट जोन के चीफ जनरल मैनेजर एके मिश्रा के मुताबिक, अकेले मेला क्षेत्र में भारत संचार निगम लिमिटेड के पचास से ज्यादा टावर लगाए जाएंगे. इसके अलावा शहर में भी न सिर्फ टावरों की संख्या बढ़ाई जाएगी बल्कि उनकी क्षमता में भी बढ़ोतरी कर इन्हें और हाईटेक किया जाएगा. मेले में चौबीसों घंटे फॉल्ट रिपेयर टीम मौजूद रहेगी. जगह-जगह स्टॉल लगाकर लोगों को सुविधा दी जाएगी और उनकी सहायता भी की जाएगी. 

अलग ड्रेस कोड में होंगे BSNL कर्मचारी
यह पहला मौका होगा जहां बीएसएनएल के सभी कर्मचारी अलग ड्रेस कोड में होंगे. आस्था के इस मेले में सहयोगी कंपनी भारत नेट की फाइबर लाइन बिछाई जाएगी. यहां काम करने वालों को हाई स्पीड इंटरनेट और लीज लाइन की सुविधा दी जाएगी. मेला प्रशासन के साथ बातचीत कर श्रद्धालुओं को कुछ देर के लिए मुफ्त इंटरनेट की सुविधा भी मुहैया कराई जाएगी. यहां आने वाले श्रद्धालु वाई-फाई के जरिए फ्री इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकेंगे. 

चीफ जनरल मैनेजर एके मिश्रा का कहना है कि मेले में बल्क पुश एसएमएस सुविधा मुहैया रहेगी, ताकि किसी आपदा होने या फिर कोई सूचना देने के लिए इसका इस्तेमाल किया जा सके. मेला क्षेत्र में नेटवर्क की एविबिलिटी बढ़ाकर 98 फ़ीसदी की जाएगी. बीएसएनएल के उपभोक्ताओं को मेला क्षेत्र में कॉल ड्रॉप की समस्या का सामना कतई नहीं करना पड़ेगा. वह बेहतर वॉइस क्वालिटी के साथ लोगों से बातचीत कर सकेंगे.

उनके मुताबिक बीएसएनल महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं को हाईटेक सुविधाए मुहैया कराने की तैयारी में है. यहां प्रमुख स्नान पर्वों पर कॉल ट्रैफिक ना हो, इसके लिए नई दिल्ली और चंडीगढ़ के सर्वर की क्षमता भी बढ़ाई जा रही है. महाकुंभ की तैयारियां प्रयागराज से लेकर नई दिल्ली और चंडीगढ़ तक की जा रही है. सभी तैयारियां 31 अक्टूबर तक पूरी कर लिए जाने का लक्ष्य रखा गया है. इस तरह की व्यवस्था की जा रही है ताकि मेले में आने वाले श्रद्धालु बीएसएनल को लेकर अच्छे अनुभव के साथ अपने घरों को वापस लौटे.

वॉइस कॉल करने वाले ग्राहको को मिलेगी बेहतर क्वालिटी
यूपी ईस्ट के चीफ जनरल मैनेजर एके मिश्रा का कहना है कि महाकुंभ के दौरान प्रयागराज में कुछ 2G टावर अलग से लगाए जाएंगे, ताकि सिर्फ बात करने वाले ग्राहक बेहतर और क्लीयर वाइस क्वालिटी से बात कर सके. गंगा और यमुना के गहरे पानी में नाव के जरिए फ्लोटिंग टावर लगाने का प्रयोग किए जाने की भी तैयारी है. एके मिश्रा का दावा है कि निजी टेलीकॉम कंपनियों द्वारा टैरिफ में बढ़ोतरी किए जाने के बाद से पिछले दो महीनों में अकेले यूपी ईस्ट जोन में दस लाख नए ग्राहक बने हैं. इनमें तीन लाख से ज्यादा ग्राहक दूसरी कंपनियों से आए हैं.

ये भी पढ़ें: कानपुर टेस्ट मैच के दौरान स्टेडियम में बांग्लादेश फैन की पिटाई, अब पुलिस ने दी पूरी सफाई

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास
Char Dham Yatra: चारधाम यात्रा पर मौसम की मार! केदारनाथ सबसे अधिक प्रभावित, यात्रियों की संख्या में बड़ी गिरावट
चारधाम यात्रा पर मौसम की मार! केदारनाथ सबसे अधिक प्रभावित, यात्रियों की संख्या में बड़ी गिरावट

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget