एक्सप्लोरर

महाकुंभ के लिए तीन दिन चलेंगी वंदे भारत स्पेशल ट्रेन, श्रद्धालु करा सकेंगे बुकिंग, देखें- शेड्यूल

Vande Bharat Special Train: उत्तर रेलवे ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 15, 16 और 17 फरवरी को नयी दिल्ली और वाराणसी के बीच प्रयागराज के रास्ते से वंदे भारत की स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान किया है. 

Vande Bharat Special Train: यूपी के प्रयागराज में वीकेंड पर महाकुंभ में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए भारतीय रेल की ओर से विशेष प्रावधान किए गए हैं जिसके तहत आज से अगले तीन दिन तक प्रयागराज के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाई जाएगी. उत्तर रेलवे ने महाकुंभ मेले में जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 15, 16 और 17 फरवरी को नयी दिल्ली और वाराणसी के बीच प्रयागराज के रास्ते से वंदे भारत की स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान किया है. 

उत्तर रेलवे ने शुक्रवार को इस संबंध में बयान जारी करते हुए कहा कि वंदे भारत विशेष ट्रेन संख्या 02252 नयी दिल्ली से सुबह 5.30 बजे प्रस्थान करेगी और दोपहर 12.00 बजे प्रयागराज होते हुए 2.20 बजे वाराणसी पहुंचेगी. ये ट्रेन नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से रवाना होगी और 15 फरवरी से तीन फेरे लगाएगी. ऐसे में दिल्ली से महाकुंभ जाने वाले श्रद्धालु इस ट्रेन में अपना रिजर्वेशन करवा सकते हैं.  

महाकुंभ के लिए चलेंगी वंदे भारत स्पेशल ट्रेन
उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि वापसी में ट्रेन संख्या 02251 वाराणसी से दोपहर 3.15 बजे चलेगी और शाम 5.20 बजे प्रयागराज होते हुए रात को 11.50 बजे नयी दिल्ली पहुंचेगी. अधिकारियों के मुताबिक, रेलवे ने वीकेंड के दिनों शनिवार और रविवार को महाकुंभ मेले में भारी भीड़ उमड़ने की संभावना को देखते हुए यह फैसला लिया है. 

इस ट्रेन के चलने से दिल्ली से महाकुंभ जाने वाले श्रद्धालुओं का लाभ होगा. वो भी ऐसे समय में जब प्रयागराज में अगले दो दिन तक नो व्हीकल ज़ोन घोषित किया गया है. दरअसल पिछले वीकेंड पर देखा गया था कि माघ पूर्णिमा के स्नान से पहले ही प्रयागराज में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी थी, जिसके बाद ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई थी. यही नहीं भीड़ की वजह से प्रयागराज व आसपास के जिलों में लंबा जाम लग गया था, जिससे लोगों को काफी परेशानी हुई. वहीं श्रद्धालुओं का कई किमी दूर पैदल चलना पड़ा था.  

प्रयागराज महाकुंभ क्षेत्र में 15-16 फरवरी को नो व्हीकल जोन घोषित, वीकेंड पर भीड़ को देखते हुए फैसला 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोरखपुर: BJP MLC के बागी तेवर, सपा प्रत्याशी के समर्थन में पहुंचे
गोरखपुर: BJP MLC के बागी तेवर, सपा प्रत्याशी के समर्थन में पहुंचे
PET परीक्षा को लेकर एक्शन में हापुड़ प्रशासन, डीएम-एसपी ने लिया जायजा
PET परीक्षा को लेकर एक्शन में हापुड़ प्रशासन, डीएम-एसपी ने लिया जायजा
काशी के शिल्पकार की कलाकृति PM मोदी और CM योगी को होगी समर्पित
काशी के शिल्पकार की कलाकृति PM मोदी और CM योगी को होगी समर्पित
फॉरेंसिक जांच में AI की भूमिका बढ़ी, मानवीय निगरानी जरूरी
फॉरेंसिक जांच में AI की भूमिका बढ़ी, मानवीय निगरानी जरूरी

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
Embed widget