एक्सप्लोरर

MahaKumbh 2025: महाकुंभ में होमगार्ड विभाग के 14 हजार जवान होंगे तैनात, 45 करोड़ श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद

UP News:प्रयागराज में इस बार कुंभ की भव्यता और दिव्यता पहले से काफी अच्छी हो रही है. लोगों की सुरक्षा के लिए होमगार्ड विभाग ने 14,100 जवान लगाए हैं. ट्रैफिक मैनेजमेंट के लिए भी खास प्लान बनाया गया है.

Prayagraj News: प्रयागराज में इस बार कुंभ की भव्यता और दिव्यता पहले से काफी अच्छी हो रही है. उत्तर प्रदेश में यह महाकुंभ हो रहा है, इसलिए हम लोग की जिम्मेदारी बनती है कि कि उसकी भव्यता और दिव्यता अच्छे से हो और सभी उसका दर्शन करने आए. क्योंकि शास्त्रों में प्रमाण है की कुंभ में देवताओं का वास होता है. सभी ऋषि मुनि हमारे बहुत ऐसे जो देखने को नहीं मिलते हैं. वह महाकुंभ में देखने को मिलते हैं, उनका आशीर्वाद जनता लेती है  तो इसलिए हम लोग का दायित्व बनता है कि उसकी भव्यता और दिव्यता बनी रहे. इसके साथ ही देश और विदेश के लोग यहां उसको देखने आएंगे . लोगों की सुरक्षा का ध्यान रखते हुए  महाकुंभ में होमगार्ड विभाग ने 14,100 जवान लगाए है.

अलग-अलग राज्य में लोगों को आमंत्रित करने के लिए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य तेलंगाना जा रहे हैं. वहीं बृजेश पाठक महाराष्ट्र जा रहे हैं तो नितिन अग्रवाल और सुरेश खन्ना दिल्ली जा रहे हैं. साथ ही धर्मवीर प्रजापति चंडीगढ़ और पंजाब जा रहे हैं. ऐसे ही अन्य मंत्रियों की जिम्मेदारी भी अलग-अलग राज्यों में लगाई गई है. अलग-अलग प्रदेशों में जाने का कार्यक्रम 15 दिसंबर के पहले खत्म हो जाएगा.  15 दिसंबर के पहले सभी राज्यों में लोगों को आमंत्रित कर दिया जाएगा. विदेश में भी जाने का कार्यक्रम होना है, पर अभी थोड़े समय बाद उसकी जानकारी सार्वजनिक की जाएगी. जिले के सभी सिविल डिफेंस के लोग इसमें काम करेंगे. वहीं होमगार्ड के 14100 लोगों की ड्यूटी लगाई गई है,  इन सभी को 3 जोन में बांटा गया है.

ट्रैफिक मैनेजमेंट के खास प्लान
महाकुंभ में इस बार करीब 45 करोड़ श्रद्धालुओं के प्रयागराज आने की उम्मीद जताई जा रही है. इतनी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न होने पाए, इसके लिए बाकायदा वैज्ञानिक ढंग से ट्रैफिक मैनेजमेंट का अध्ययन किया जा रहा है. महाकुंभ की तैयारी को लेकर तीर्थराज प्रयाग के ब्यूटीफिकेशन का काम भी तेज रफ्तार से चल रहा है.यहां सांस्कृतिक और पर्यावरणीय विविधता दिखाने के लिए पूरा इंतजाम किया जा रहा है.  चौराहों पर जो भी डिजाइन तैयार किया जा रहे हैं, उनमें हॉर्टिकल्चर एनवायरमेंट के मद्देनजर ग्रीन बेल्ट भी तैयार किए जा रहे हैं.

ये भी पढ़ें: 500 साल पहले जो बाबर ने किया, बांग्लादेश और संभल में आज वही हो रहा- CM योगी का हिंसा पर बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांवड़ यात्रा से पहले CM योगी सख्त, ओवररेटिंग- मिलावट और अफवाह पर जीरो टॉलरेंस
कांवड़ यात्रा से पहले CM योगी सख्त, ओवररेटिंग- मिलावट और अफवाह पर जीरो टॉलरेंस
Shamli News: आयुष मलिक धर्मांतरण मामले में चांदनी कुरैशी और पिता को राहत, कोर्ट ने दी जमानत
शामली: आयुष मलिक धर्मांतरण मामले में चांदनी कुरैशी और पिता को राहत, कोर्ट ने दी जमानत
गोंडा: चलती ट्रेन में महिला ने दिया नवजात को जन्म, स्टेशन पर 20 मिनट रुकी रही बिहार संपर्क क्रांति
गोंडा: चलती ट्रेन में महिला ने दिया नवजात को जन्म, स्टेशन पर 20 मिनट रुकी रही बिहार संपर्क क्रांति
'जनता को परेशान किया तो...', बस्ती में प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही की अफसरों को चेतावनी
'जनता को परेशान किया तो...', बस्ती में प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही की अफसरों को चेतावनी

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget