एक्सप्लोरर

महाकुंभ की बड़ी बातें, कई अनूठे रिकॉर्ड बने, पेंटिंग को गिनीज बुक में मिली जगह

Mahakumbh 2025: महाशिवरात्रि के आखिरी स्नान के साथ ही महाकुंभ का औपचारिक समापन हो गया है, 45 दिनों तक चले इस धार्मिक आयोजन में आस्था के कई रंग देखने को मिले.

Mahakumbh 2025 News: उत्तर प्रदेश स्थित प्रयागराज में बीते 13 जनवरी से शुरू महाकुंभ मेले ने ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाए हैं. आज 26 फरवरी महाशिवरात्री को महाकुंभ का औपचारिक समापन हो गया. 45 दिनों के इस धार्मिक आयोजन में आस्था, आध्यात्म और भव्यता की झलक देखने को मिली. महाकुंभ आयोजन के दौरान अमृत स्नान के मौके पर श्रद्धालु की गजब आस्था देखने को मिली है. महाकुंभ आयोजन के महत्व 11 प्रमुख बिंदुओं पर समझेंगे.

  • महाकुंभ में श्रद्धालुओं की अप्रत्याशित संख्या ने कई अनूठे रिकॉर्ड कायम किए. 13 जनवरी से शुरू हुए महाकुंभ में 66 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु आए. दुनिया में इससे ज्यादा जनसंख्या सिर्फ भारत और चीन की ही है. अंतिम 12 दिन में हर दिन एक करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु महाकुंभ में संगम स्नान के लिए पहुंचे.
  • महाकुंभ में श्रद्धालुओं की संख्या ने जहां इतिहास रचा, वही मौनी अमावस्या पर संगम में हुई भगदड़ और नई दिल्ली में रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ की घटना ने इस महा आयोजन को धूमिल करने का काम किया. संगम में हुई भगदड़ में 30 श्रद्धालुओं की मौत हुई थी जबकि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई घटना में 15 यात्री मौत की नींद सोए.
  • महाकुंभ ने भारत के आध्यात्मिक वैभव की पताका समुचित दुनिया में लहराई. पूरी दुनिया ने भारत के आध्यात्म और सनातन की संस्कृति का लोहा माना. दुनिया के सौ ज्यादा देशों से श्रद्धालु और पर्यटक महाकुंभ पहुंचे.
  • आम लोगों के साथ ही खास लोगों में भी महाकुंभ में संगम स्नान करने की ललक दिखाई दी. राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृह मंत्री रक्षा मंत्री और तमाम राज्यों के गवर्नर व मुख्यमंत्री के साथ ही उद्योग - फिल्म, खेल जगत की तमाम हस्तियों ने भी महाकुंभ पहुंचकर त्रिवेणी की धारा में स्नान किया.
  • प्रयागराज महाकुंभ में कई कीर्तिमान भी बने. गंगा की सफाई और सड़कों की सफाई से लेकर दस हजार लोगों के हाथ की छाप से तैयार की गई अनूठी पेंटिंग को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में जगह दी गई. महाकुंभ में लगातार श्रद्धालुओं की भारी भीड़ आने की वजह से एक ही सड़क पर सैकड़ो शटल बस चलने का कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जा सका.
  • महाकुंभ में संगम के पास गंगा जल के प्रदूषण को लेकर केंद्र और यूपी सरकार की अलग-अलग रिपोर्ट पर खूब कोहराम मचा. हालांकि गंगाजल के प्रदूषित होने के दावों को सिरे से नकारते हुए श्रद्धालुओं की भीड़ ने त्रिवेणी की धारा में आस्था की डुबकी लगाने में कोई हिचक नहीं दिखाई.
  • प्रयागराज महाकुंभ में उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को पंख लगाए. हजारों की संख्या में लोगों को रोजगार मिला. अरबों रुपए का कारोबार हुआ. महाकुंभ की वजह से यूपी की जीडीपी में भी सुधार हुआ है.
  • महाकुंभ का आयोजन वैसे तो हर क्षेत्र में दिव्य और भव्य तरीके से हुआ, लेकिन स्वच्छता और अग्निशमन विभाग यानी फायर डिपार्मेंट के काम पर बेमिसाल रहे. करोड़ों की भीड़ में भी पूरा मेला चमकता हुआ नजर आया, तो पूरे मेला अवधि के दौरान तकरीबन 100 जगहों पर लगी आग को फायर ब्रिगेड ने हर जगह तत्परता से बुझाया. फायर डिपार्टमेंट ने तेजी दिखाते हुए किसी भी घटना में एक भी श्रद्धालु को नुकसान नहीं होने दिया.
  • महाकुंभ ने सनातनियों की एकता और सामाजिक समरसता का बड़ा संदेश दिया. यहां पहुंचे श्रद्धालुओं में ना अमीर गरीब का भेद था, न जाति का, न क्षेत्र का और ना ही बोली वह भाषा का. पूरा भारत यहां एकता के सूत्र में पिरोया हुआ नजर आया.
  • प्रयागराज महाकुंभ अगर अपनी दिव्यता और भव्यता के साथ ही श्रद्धालुओं की रिकॉर्ड तोड़ संख्या की वजह से जाना जाएगा, तो महाकुंभ के आयोजन के चलते देश के तकरीबन एक तिहाई हिस्से में ट्रैफिक जाम और रेलवे स्टेशनों पर मारामारी की नौबत ने भी आस्था के इस सबसे बड़े समागम को चर्चाओं में बनाए रखा. महाकुंभ की वजह से अकेले प्रयागराज या उत्तर प्रदेश नहीं बल्कि देश के कई हिस्सों में जाम लगा. ट्रेनों पर सीट पाने को लेकर देश के हर हिस्से में यात्रियों में मारामारी हुई.
  • प्रयागराज महाकुंभ के सफल आयोजन से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सनातन और हिंदुत्व के सबसे लोकप्रिय चेहरे के तौर पर उभर कर सामने आए. कई किलोमीटर पैदल चलकर संगम पहुंचे 90 फ़ीसदी से ज्यादा श्रद्धालुओं ने योगी सरकार द्वारा महाकुंभ में की गई व्यवस्थाओं की जमकर तारीफ की और सीएम योगी का आभार जताया. श्रद्धालुओं ने कहा भी कि यह सारा कुछ सिर्फ और सिर्फ सीएम योगी आदित्यनाथ की वजह से ही संभव हो सका है.

ये भी पढ़ें: चारधाम यात्रा की तैयारियों में जुटी धामी सरकार, स्वास्थ्य सेवाओं के लिए जारी होगी एडवाइजरी

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Meerut News: शादी के दबाव से बचने के लिए प्रेमी ने की नर्स की हत्या, फर्जी सुसाइड नोट से रची साजिश
मेरठ: शादी के दबाव से बचने के लिए प्रेमी ने की नर्स की हत्या, फर्जी सुसाइड नोट से रची साजिश
UP की किताब में 'अकबर महान' पर विवाद, शिवाजी सेना ने दी आंदोलन की चेतावनी
UP की किताब में 'अकबर महान' पर विवाद, शिवाजी सेना ने दी आंदोलन की चेतावनी
UP Election 2027: बीजेपी का बूथ मिशन शुरू, 4 दिन तक चलेगा चुनावी अभियान
UP Election 2027: बीजेपी का बूथ मिशन शुरू, 4 दिन तक चलेगा चुनावी अभियान
महंत दिनेंद्र दास ने निर्मोही अखाड़ा से हटाए जाने के दावे का किया खंडन, बोले- '19 में से 13 पंच मेरे साथ'
महंत दिनेंद्र दास ने निर्मोही अखाड़ा से हटाए जाने के दावे का किया खंडन, बोले- '19 में से 13 पंच मेरे साथ'

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget