एक्सप्लोरर

प्रयागराज में भीषण जाम के बीच धर्मेंद्र यादव बोले- लोगों को शादी का कार्यक्रम रद्द करना पड़ रहा है...

उत्तर प्रदेश स्थित प्रयागराज महाकुंभ में लगे भीषण जाम के बीच समाजवादी पार्टी के सांसद धर्मेंद्र यादव ने दावा किया है कि लोगों को शादी ब्याह का कार्यक्रम रद्द करना पड़ रहा है.

Maha Kumbh 2025: उत्तर प्रदेश स्थित प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान श्रद्धालुओं के आने का क्रम जारी है. इस बीच समाजवादी पार्टी, राज्य की बीजेपी सरकार पर हमलावर है. आजमगढ़ से समाजवादी पार्टी के सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा है कि लोगों को शादी ब्याह का कार्यक्रम तक रद्द करना पड़ रहा है.

सांसद ने कहा कि कुंभ के आयोजन में सरकार फेल हो गई है. लोग गायब हो गए, ट्रैफिक रुका है. लोगों को शादी ब्याह का कार्यक्रम रद्द करना पड़ रहा है, मुझे खुद आज एक शादी में जाना था.

सपा चीफ ने भी उठाए सवाल
इससे पहले समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सरकार से फंसे हुए श्रद्धालुओं के लिए आपातकालीन व्यवस्था करने को कहा.प्रयागराज संगम रेलवे स्टेशन के बाहर अत्यधिक भीड़ होने से स्टेशन बंद कर दिया गया. मेला प्रशासन द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, रविवार शाम आठ बजे तक 1.57 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने संगम में स्नान किया तथा 13 जनवरी से नौ फरवरी तक 43.57 करोड़ से अधिक श्रद्धालु संगम में डुबकी लगा चुके हैं. रायबरेली से आए श्रद्धालु राम कृपाल ने बताया कि लखनऊ-प्रयागराज राजमार्ग पर फाफामऊ से पहले वह पांच घंटे जाम में फंसे रहे और फिर किसी तरह बेला कछार में वाहन खड़ा कर पैदल ही वहां से संगम घाट के लिए निकल पड़े. 

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जाम की स्थिति के संबंध में ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘प्रयागराज महाकुंभ में फंसे करोड़ों श्रद्धालुओं के लिए तुरंत आपातकालीन व्यवस्था की जाए. हर तरफ जाम में भूखे-प्यासे, बेहाल और थके तीर्थयात्रियों को मानवीय दृष्टि से देखा जाए. आम श्रद्धालु क्या इंसान नहीं हैं?’ उन्होंने पोस्ट में कहा, ‘प्रयागराज में प्रवेश के लिए लखनऊ की तरफ 30 किलोमीटर पहले से ही नवाबगंज में जाम, रीवा रोड की तरफ से गौहनिया में 16 किलोमीटर पहले से जाम और वाराणसी की तरफ 12 से 15 किलोमीटर के जाम और ट्रेन के इंजन तक में भीड़ के प्रवेश कर जाने के समाचार हर जगह प्रकाशित हो रहे हैं. जनजीवन दूभर हो गया है.’

अखिलेश ने कहा, ‘उत्तर प्रदेश सरकार असफल हो चुकी है. वह अहंकार से भरे झूठे विज्ञापन में ही दिख रही है, लेकिन सच्चाई जमीन पर नदारद है.’अखिलेश ने 'एक्स' पर एक अन्य पोस्ट में मध्यप्रदेश का एक वीडियो साझा किया, जिसमें पुलिसकर्मी सड़क पर लोगों से भारी ट्रैफिक को देखते हुए प्रयागराज की ओर न जाने की अपील करते नजर आ रहे हैं.  उन्होंने वीडियो साझा करते हुए लिखा, ‘इस पार-उस पार दोनों तरफ है ‘भाजपा सरकार’. एक कहे आओ महाकुंभ, दूसरा कहे न जाओ पार.’ (जैनेंद्र कुमार के इनपुट के साथ)

Maha Kumbh में अफवाह का न हों शिकार, प्रयागराज जंक्शन है चालू, ये रेलवे स्टेशन 14 फरवरी तक रहेगा बंद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी बोले, 'JNU में ऐसे भटके लोग आपको मिलेंगे, वो...'
CM योगी बोले, 'JNU में ऐसे भटके लोग आपको मिलेंगे, वो...'
चाय में जहर मिलाती है पत्नी, कानपुर पुलिस को पति ने दिए सबूत
चाय में जहर मिलाती है पत्नी, कानपुर पुलिस को पति ने दिए सबूत
गोंडा: मगरमच्छ के हमले में घायल मजदूर की मौत, मुआवजे की मांग
गोंडा: मगरमच्छ के हमले में घायल मजदूर की मौत, मुआवजे की मांग
यूपी के इस जिले का बदलेगा नाम, CM योगी का मंच से ऐलान
यूपी के इस जिले का बदलेगा नाम, CM योगी का मंच से ऐलान

वीडियोज

Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?
New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किसान आंदोलन के बीच शिवराज ने CM मोहन यादव को लिखी चिट्ठी, क्या कहा?
किसान आंदोलन के बीच शिवराज ने CM मोहन यादव को लिखी चिट्ठी, क्या कहा?
NEET आंदोलन: रूस में रहने वाले युवक पर भी FIR, गजब है बिहार पुलिस!
NEET आंदोलन: रूस में रहने वाले युवक पर भी FIR, गजब है बिहार पुलिस!
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Embed widget