एक्सप्लोरर

Maha Kumbh 2025: महाकुंभ में 'संगम' की पवित्रता के लिए दिन-रात काम में जुटा है ये संगठन

Maha Kumbh 2025: प्रयागराज में जारी महाकुंभ में लोगों के हुजूम के बावजूद घाटों पर जल की पवित्रता बनाए रखने के लिए लगातार सफाई अभियान चलाया जा रहा है. 

Maha Kumbh 2025: प्रयागराज में संगम तट पर लगने वाला महाकुंभ अब अपने अंतिम पड़ाव पर है. महाकुंभ शुरू होने के करीब दो महीने बाद भी घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जारी है. संगम के घाटों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान, ध्यान और पूजा-अर्चना कर रहे हैं. ऐसे में एक संगठन है, जो 'संगम' की पवित्रता के लिए दिन-रात काम में जुटा है. इस संगठन की ओर से जल की पवित्रता बनाए रखने के लिए लगातार सफाई अभियान चलाया जा रहा है.

इस संगठन का नाम है  मातृभूमि अखंड भारत ट्रस्ट. इस ट्रस्ट की ओर से निरंतर गंगा नदी के जल को निर्मल और अवल बनाने के लिए काम किया जा रहा है. ट्रस्ट की टीम के सदस्य जल की पवित्रता बनाए रखने के लिए सभी घाटों पर जा जाकर साफ सफाई का कार्य कर रहे हैं. इतना ही नहीं ट्रस्ट के सदस्य सीधे संवाद के माध्यम से और पोस्टर्स के माध्यम से जन जागरूकता अभियान भी चला रहे हैं. 

ट्रस्ट लोगों से कर रहा है खास अपील

  • नदी में अपशिष्ट पदार्थ और गन्दगी ना डालें.
  • शौच मुक्त भारत बनाना है, खुले में शौच न करें.
  • राष्ट्रीय धरोहर गंगा के विषय में जन जागरूकता फैलाएं.
  • नदी के किनारे मिट्टी कटान को रोकने के लिए वृक्षारोपण करें.
  • जलीय जीवों को बचाने के लिए जलीय जीव संरक्षण जागरूकता प्रदान करना.

दरअसल मातृभूमि अखण्ड भारत ट्रस्ट एक गैर सरकारी ट्रस्ट है. इस ट्रस्ट का काम गंगा और यमुना समेत देश की अन्य पवित्र नदियों को संरक्षण देना है. यह ट्रस्ट घाटों के सौंदर्यकरण और स्वच्छता को बढ़ावा देता है.

महाकुंभ में गंगा जल की शुद्धता को लेकर यूपी सरकार का दावा, बताया- कैसी है पानी की गुणवत्ता?

दिल्ली में भी यमुना की सफाई शुरू

बता दें कि दिल्ली में भी यमुना नदी की सफाई का काम शुरू हो गया है. सफाई के लिए ट्रैश स्कीमर, वीड हार्वेस्टर और ड्रेज यूटिलिटी क्राफ्ट जैसी आधुनिक मशीनों का इस्तेमाल किया जा रहा है. यह कदम यमुना नदी के पुनरुद्धार कोशिशों के तहत उठाया जा रहा है, ताकि यमुना के जल की गुणवत्ता में सुधार हो सके. साथ ही जल प्रदूषण पर भी काबू पाया जा सके.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
प्रयागराज: SRN अस्पताल का नाम बदलने की मांग, धरना जारी
प्रयागराज: SRN अस्पताल का नाम बदलने की मांग, धरना जारी
अयोध्या में कल से सावन झूला मेला, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
अयोध्या में कल से सावन झूला मेला, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget