एक्सप्लोरर

Lunar Eclipse: प्रयागराज में इस दिन दिखाई देगा खगोलीय नजारा, पूर्ण चंद्र ग्रहण के साथ दिखेगा 'ब्लड मून'

Lunar Eclipse Time in Prayagraj: यूपी के प्रयागराज में सितम्बर महीने में ब्लड मून यानी पूरा चांद देखने को मिलेगा. यह ग्रहण लगभग 8 बजकर 58 मिनट से शुरू होगा.

प्रयागराज में इस साल का सबसे बड़ा खगोलीय नजारा 7 से 8 सितंबर की रात को दिखाई देगा, जब पूर्ण चंद्र ग्रहण यानी ब्लड मून देखने को मिलेगा. यह ग्रहण रात 8 बजकर 58 मिनट पर शुरू होगा और 1 बजकर 25 मिनट तक चलेगा. सबसे खास पल रात 11 बजे से 12 बजकर 22 मिनट के बीच होगा, जब चंद्रमा पूरी तरह पृथ्वी की छाया में होगा और लालिमा लिए चमकता दिखाई देगा. 

इस दौरान चंद्रमा का रंग तांबे या गहरे लाल जैसा नजर आएगा, जिसे आम भाषा में ब्लड मून कहा जाता है. प्रयागराज के लोग इसे खुले आसमान के नीचे आसानी से देख सकेंगे, बशर्ते मौसम साफ हो. चंद्र ग्रहण को नंगी आंखों से देखना पूरी तरह सुरक्षित है, जबकि दूरबीन या टेलीस्कोप से इसकी खूबसूरती और भी ज्यादा स्पष्ट दिखाई देगी.

चंद्रग्रहण पर वैज्ञानिकों क्या कहना है?

 वैज्ञानिकों का कहना है कि यह घटना इसलिए होती है क्योंकि पृथ्वी के वातावरण से गुजरती हुई सूर्य की किरणें नीला रंग सोख लेती हैं और लाल रंग चंद्रमा तक पहुंचता है. लगभग 82 मिनट तक चलने वाला यह पूर्ण ग्रहण प्रयागराजवासियों के लिए एक दुर्लभ और रोमांचक अनुभव होगा.

खगोलविदों ने दी यह जानकारी 

खगोलविदों के अनुसार, इस बार का ग्रहण विशेष इसलिए भी है क्योंकि इसकी अवधि लंबी है और यह पूरे भारत में साफ-साफ नजर आएगा. इस घटना को देखने के लिए प्रयागराज और आस-पास के इलाकों के लोग पहले से ही उत्साहित हैं.

चंद्रग्रहण धार्मिक दृष्टिकोण से भी है अहम

 धार्मिक दृष्टिकोण से भी चंद्र ग्रहण का महत्व माना जाता है, कई लोग इस दौरान पूजा-पाठ और मंत्रोच्चारण में समय बिताते हैं. वहीं वैज्ञानिक इसे एक अद्भुत खगोलीय अवसर के रूप में देखते हैं, जब चंद्रमा की सतह और वातावरणीय प्रभावों का बारीकी से अध्ययन किया जा सकता है. 

ज्योतिषियों का क्या मानना है?

स्थानीय ज्योतिषियों का मानना है कि ग्रहण के समय लोगों को संयम और ध्यान रखना चाहिए तथा ग्रहण समाप्त होने के बाद स्नान और दान का महत्व बताया गया है. कुल मिलाकर यह ब्लड मून प्रयागराज की रात को और भी यादगार बना देगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में 9 IPS अफसरों के तबादले, SP केके बिश्नोई को बिजनौर की कमान
यूपी में 9 IPS अफसरों के तबादले, SP केके बिश्नोई को बिजनौर की कमान
नोएडा सेक्टर-126 में बनेगी आकर्षक मॉडल रोड, जानें कितना आएगा खर्च
नोएडा सेक्टर-126 में बनेगी आकर्षक मॉडल रोड, जानें कितना आएगा खर्च
यूपी में मानसून का तांडव, आज इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
यूपी में मानसून का तांडव, आज इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
Aaj Ka Panchang 21 August 2026: आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
Embed widget