एक्सप्लोरर

Lucknow Weather: लखनऊ में बारिश से अभी नहीं मिलेगी राहत, अब ऑरेंज अलर्ट हुआ जारी, जानें- मौसम का पूरा हाल

Lucknow Rain: मौसम विभाग के अनुसार उत्तरी मध्य प्रदेश के जिलों में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है. इसी वजह से लखनऊ सहित यूपी के कई हिस्सों में गरज और चमक के साथ बारिश हो रही है.

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश से जनजीवन प्रभावित है. मौसम विभाग (IMD) की ओर से बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. राजधानी लखनऊ (Lucknow) में रविवार से ही लगातार बारिश हो रही है. कभी तेज तो कभी रिमझिम बारिश का दौर जारी है. शहर के पॉश इलाके की सड़कों में 2-3 फीट तक पानी भर गया. ज्यादातर कॉलोनियों में पानी घरों में घुस गया. मुख्य सड़कों पर जलभराव के कारण भीषण जाम है. कैब सर्विस का सिस्टम ध्वस्त हो गया है. लोग अपने घरों में कैद हो गए हैं.

लखनऊ में बारिश को देखते हुए जिले के सभी स्कूलों में अवकाश की घोषणा की गई. जिला प्रशासन ने संदेश जारी करते हुए कहा है कि बिजली कड़कने और भारी  बारिश के मद्देनजर लखनऊ में कोई अनावश्यक बाहर खुले में न घूमे. असुरक्षित भवनों और पेड़ो के संपर्क में आने से बचें. जनपदवासियों को अपने घरों में रहने की सलाह दी जाती है. सतर्क रहें, सुरक्षित रहें.

अब मौसम विभाग का क्या है अनुमान?

मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार के बाद बारिश में कुछ कमी आएगी और तापमान बढ़ेगा. मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार अब सोमवार से लखनऊ में बारिश की रफ्तार कम हो सकती है, हालांकि, आस-पास के कई जिलों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश के लिए अलर्ट जारी है. वर्तमान में उत्तरी मध्य प्रदेश के जिलों में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है. इसी वजह से यूपी के कई हिस्सों में गरज और चमक के साथ हल्की से मध्यम बरसात दर्ज हो रही है.

वज्रपात को लेकर इन जिलों में अलर्ट

अतुल कुमार सिंह के मुताबिक 12 सितंबर तक मौसम ऐसा ही रहेगा, 13 से मानसून की सक्रियता में कमी आएगी, पश्चिमी इलाकों में बारिश की तीव्रता घटेगी. मौसम विभाग ने 12 सितंबर के लिए  लखनऊ, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, फतेहपुर, प्रतापगढ़, संत कबीर नगर, बस्ती, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और आस-पास इलाकों में बारिश, गर्जन और वज्रपात होने की संभावना जताई है.

इन जिलों में रेड अलर्ट

गोंडा, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी और आस-पास के इलाकों में बहुत भारी से अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है. इसके लिए इन जगहों पर रेड अलर्ट जारी किया गया है.

यहां के लिए जारी हुआ ऑरेंज अलर्ट

लखनऊ, बस्ती, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, हरदोई और आस-पास इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. यहां ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

कानपुर सहित इन जगहों पर येलो अलर्ट

संत कबीर नगर, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, इटावा, औरैया, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर और आस-पास इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है. इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. वहीं 13 सितंबर को रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर और आस-पास के इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है, जबकि 14 सितंबर को कौशांबी, फतेहपुर, प्रतापगढ़ और आस-पास के इलाकों में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है.

ये भी पढ़ें- Lucknow Rain: लखनऊ में भारी बारिश से हालत खराब, अब रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उठाया बड़ा कदम, पढ़ें लेटेस्ट अपडेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सीट बड़ी चीज नहीं, सरकार बदलनी है', सपा से गठबंधन पर बोले इमरान मसूद
'सीट बड़ी चीज नहीं, सरकार बदलनी है', सपा से गठबंधन पर बोले इमरान मसूद
हत्या मामले में दोषसिद्धि पर रोक, HC से जमानत; अब BJP से चुनाव लड़ने की अटकलें!
हत्या मामले में दोषसिद्धि पर रोक, HC से जमानत; अब BJP से चुनाव लड़ने की अटकलें!
यूपी: त्योहारों से पहले बिजली को लेकर CM योगी का बड़ा फैसला, गांव-शहर तक को फायदा
यूपी: त्योहारों से पहले बिजली को लेकर CM योगी का बड़ा फैसला, गांव-शहर तक को फायदा
यूपी चुनाव 2027: प्रियंका गांधी ने संभाला मोर्चा, सपा से सीटों पर जल्द होगी बात?
यूपी चुनाव 2027: प्रियंका गांधी ने संभाला मोर्चा, सपा से सीटों पर जल्द होगी बात?

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
यूपी चुनाव 2027: प्रियंका गांधी ने संभाला मोर्चा, सपा से सीटों पर जल्द होगी बात?
यूपी चुनाव 2027: प्रियंका गांधी ने संभाला मोर्चा, सपा से सीटों पर जल्द होगी बात?
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
दिल्ली: यमुना कब तक हो जाएगी साफ? मंत्री प्रवेश वर्मा ने बता दी डेडलाइन
दिल्ली: यमुना कब तक हो जाएगी साफ? मंत्री प्रवेश वर्मा ने बता दी डेडलाइन
Embed widget