एक्सप्लोरर

UP News: नर्सिंग-पैरामेडिकल छात्रों के लिए खुलेंगे रोजगार के द्वार, CM योगी आज करेंगे मिशन निरामया अभियान का शुभारंभ

Lucknow News: मिशन का मकसद नर्सिंग-पैरामेडिकल छात्र-छात्राओं को प्लेसमेंट दिलाना, करियर काउंसिलिंग में मदद करना है. कार्यक्रम संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट के कन्वेन्शन सेंटर में होगा.

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश में नर्सिंग और पैरामेडिकल स्टाफ को रोजगार के लिए भटकना नहीं पड़ेगा. समय की मांग को देखते हुए नर्सिंग और पैरामेडिकल के प्रशिक्षण में बदलाव भी होंगे. यह मुमकिन होगा मिशन निरामया: अभियान से. अभियान के तहत नर्सिंग और पैरामेडिकल संस्थानों के इंफ्रास्ट्रक्चर को भी मजबूत बनाने पर जोर होगा. उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने शुक्रवार को बताया कि, मरीजों को बेहतर इलाज मुहैया कराने में नर्सिंग और पैरामेडिकल स्टाफ की अहम भूमिका होती है. मरीजों के पास ज्यादा समय नर्सिंग व पैरामेडिकल स्टाफ का गुजरता है. मरीजों को बेहतर देखभाल के लिए नर्सिंग व पैरामेडिकल की पढ़ाई की गुणवत्ता पर और अधिक ध्यान देने की जरूरत है. छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण प्लेसमेंट दिलाने और करियर काउंसिलिंग के लिहाज से मिशन निरामया अभियान मील का पत्थर साबित होगा. 

मानकों पर कसे जाएंगे संस्थान
मिशन निरामया अभियान के तहत भविष्य की जरूरतों के मद्देनजर नर्सिंग व पैरामेडिकल प्रशिक्षण में बदलाव किए जाएंगे. उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने बताया कि नर्सिंग व पैरामेडिकल संस्थानों को मानकों पर कसा जाएगा. शिक्षकों की संख्या का भी समय-समय पर सत्यापन होगा. परीक्षाओं में कक्ष निरीक्षक दूसरे संस्थान से होंगे. परीक्षाओं की सुचिता बरकरार रखने के लिए केंद्रों में सीसीटीवी भी लगाए जाएंगे. उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में मानकों के खिलाफ चलने वाले नर्सिंग व पैरामेडिकल स्टाफ को किसी भी दशा में स्वीकार नहीं किया जाएगा. जो संस्थान मानक नहीं पूरे करेंगे उन्हें मान्यता नहीं दी जाएगी.

Mulayam Singh Yadav Health Update: मुलायम सिंह यादव से मिलने पहुंचे भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद, कुछ यूं बंधाया अखिलेश का ढांढस

प्रमुख तथ्य-
-अभियान में बेहतर प्रशिक्षण के साथ सेवायोजन पर जोर होगा.
-सरकारी और निजी क्षेत्र के प्रतिष्ठित संस्थान से संवाद स्थापित किया जाएं ताकि अन्य नर्सिंग व पैरामेडिकल संस्थानों का मार्गदर्शन हो सके. नीति तय करने में मदद ली जा सकती है.
-छात्र-छात्राओं को प्रैक्टिकल जानकारी देने की व्यवस्था पर पूरा जोर होगा.
-माध्यमिक स्कूलों में पढ़ रहे छात्रों को नर्सिंग व पैरामेडिकल कोर्सेज की अहमियत बताई जाएगी ताकि इन कोर्स के प्रति छात्र-छात्राओं का रूझान बढ़े.
-डिजिटल प्लेटफार्म बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा.

सीएम करेंगे निरामया अभियान का शुभारंभ
सीएम योगी आदित्यनाथ शनिवार को मिशन निरामया अभियान का शुभारंभ करेंगे. मिशन का मकसद नर्सिंग और पैरामेडिकल छात्र-छात्राओं को प्लेसमेंट दिलाना है. उनकी करियर काउंसिलिंग में मदद करना है. कार्यक्रम संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट के कन्वेन्शन सेंटर में पूर्वाह्न 9.30 बजे होगा. इस मौके पर उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक और राज्यमंत्री चिकित्सा शिक्षा, चिकित्सा व स्वास्थ्य, परिवार कल्याण मयंकेश्वर शरण सिंह, मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र, प्रमुख सचिव, चिकित्सा शिक्षा, आलोक कुमार मौजूद रहेंगे.

Kanpur Dehat Road Accident: कानपुर देहात में भीषण सड़क हादसा, ट्रैवल बस पलटने से 6 यात्री गंभीर घायल, तीन दर्जन लोग अब भी फंसे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुलायम सिंह यादव से सीएम योगी तक, इस जिले पर फिर छिड़ी सियासत
मुलायम सिंह यादव से सीएम योगी तक, इस जिले पर फिर छिड़ी सियासत
बाराबंकी: CNG पंप पर लाइन को लेकर बवाल, दरोगा पर मारपीट का आरोप
बाराबंकी: CNG पंप पर लाइन को लेकर बवाल, दरोगा पर मारपीट का आरोप
सपा के गढ़ में गरजे CM योगी, 'अब यूपी में सब कुछ चंगा है'
सपा के गढ़ में गरजे CM योगी, 'अब यूपी में सब कुछ चंगा है'
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जाली पासपोर्ट मामले में गैंगस्टर छोटा राजन को 7 साल की सजा, CBI कोर्ट का फैसला
जाली पासपोर्ट मामले में गैंगस्टर छोटा राजन को 7 साल की सजा, CBI कोर्ट का फैसला
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
पूर्वी नेपाल में भड़की हिंसा, भारत से सटे 3 जिलों में कर्फ्यू. 1 की मौत
पूर्वी नेपाल में भड़की हिंसा, भारत से सटे 3 जिलों में कर्फ्यू. 1 की मौत
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
Embed widget