एक्सप्लोरर

सियासत से लेकर अपराध तक, लखनऊ से जुड़ी TOP 10 खबरें, पढ़ें- एक क्लिक पर

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ पर लगा चुनाव आयोग का 72 घंटे का प्रतिबंध खत्म हो गया है। बैन खत्म होते ही एक बार फिर योगी के आक्रामक तेवर चुनावी मैदान में देखने को मिले।

1.

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ पर लगा चुनाव आयोग का 72 घंटे का प्रतिबंध खत्म हो गया है। बैन खत्म होते ही एक बार फिर योगी के आक्रामक तेवर का चुनावी मैदान में देखने को मिले। अपने चुनावी कार्यक्रम की शुरुआत योगी ने संभल से की, जहां जनसभा संबोधित करते हुए योगी ने एसपी-बीएसपी पर जमकर निशाना साधा।

2.

प्रतिबंध समाप्त होते ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संकट मोचन की शरण में पहुंचे। अपने प्रचार अभियान का श्री गणेश मुख्यमंत्री ने हनुमान जयंती के दिन अलीगंज स्थित पुराना हनुमान मंदिर में दर्शन कर किया।

3.

हनुमान जयंती के अवसर पर मंदिर में आए भक्तों ने श्री राम और योगी के नारे लगाए। करीब पांच मिनट यहां रूकने के बाद मुख्यमंत्री अपने काफिले के साथ रवाना हो गए। इस दौरान सीएम के साथ बीजेपी विधायक नीरज बोरा भी मैजूद रहे।

4.

यूपी की सबसे बड़ी सियासी दुश्मनी आज समाप्त होती हुई नजर आई। मुलायम सिंह और मायावती आज एक मंच पर नजर आए। मायावती ने मुलायम सिंह यादव के लिए प्रचार भी किया। मायावती ने कहा कि मुलायम जी ही असली पिछड़े हैं। मौनपुरी में रैली को संबोधित करते हुए मायावती ने ये भी कहा कि बीजेपी अपनी गलत नीतियों से सत्ता से बाहर जाने वाली है। बीजेपी की कोई नाटकबाजी और जुमलेबाजी नहीं चलेगी। इस बार चौकीदारी की नई नाटकबाजी बीजेपी को नहीं बचा पाएगी। अच्छे दिन का चुनावी वादा खोखला साबित हुआ है।

5.

मैनपुरी में मुलायम सिंह ने भी रैली को संबोधित किया। मुलायम ने कहा कि बहुत दिनों के बाद हम और मायावती जी एक मंच पर हैं। यह बहुत खुशी की बात है। हमें एक मंच पर रहना होगा। मुलायम सिंह ने कहा कि आज आपके बीच मायावती जी आई हैं। मैं इनका बहुत सम्मान करता हूं। आज मायावती जी का एहसान है कि वह हमारे बीच आई हैं। हम उनका स्वागत करते हैं। मायावती जी ने हमारी कई बार मदद की है। मुझे जिताने के साथ ही गठबंधन के सभी प्रत्याशियों को जितवाएं।

6.

लखनऊ से सिंगापुर की सीधी उड़ान आगामी दो जुलाई से बंद होने जा रही है। दो जुलाई के बाद का टिकट लेने वालों को एयरलाइंस की ओर से फुल रिफंड का ऑफर भेजा गया है। जेट एयर की लखनऊ से 14 उड़ानें बंद होने के बाद इसे गुरुवार को बड़ा झटका माना जा रहा है।

7.

लखनऊ विश्वविद्यालय में फर्जी डिग्री के रैकेट का मामला। विवि प्रशासन ने अपर मुख्य सचिव उच्च शिक्षा और एसएसपी लखनऊ को लिखा पत्र। मामले की गहन जांच की मांग। मामले की जांच में पूरा सहयोग करने की भी बात कही। विवि के कई कर्मचारियों के साथ ही कुछ अधिकारियों पर भी आ सकती है जांच की आंच।

8.

लखनऊ में मनचले से तंग आकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर खुदकुशी की कोशिश की। गंभीर रूप से घायल छात्रा को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। वहीं मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने राज कुमार यादव नाम के शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी राज कुमार के पिता यूपी पुलिस में दारोगा के पद पर तैनात हैं। बताया जा रहा है कि राजकुमार रोजाना छात्रा को 300 कॉल करता था।

9.

एलडीए ने राजधानी में सौ ऐसे शराब के ठेके और बार चिह्नित किए हैं, जो आवासीय भूखंडों पर चल रहे हैं। इनमें मानकों का खुला उल्लंघन हो रहा है। आबकारी विभाग की ओर से ऐसे ठेकों और बार की सूची प्राधिकरण से मांगी गई थी, जिसके आधार पर एलडीए के अभियंताओं ने इन्हें सूचीबद्ध किया है। अब अगले दो महीनों में इन शराब ठेकों और बार के बंद होने का खतरा मंडरा रहा है।

10.

केजीएमयू में राजधानी समेत दूर-दराज से लोग इलाज कराने आते हैं। यहां धूप, ठंड और बारिश से बचाव व तीमारदारों के ठहरने के लिए रैन बसेरे का निर्माण कराया गया है। करोड़ों की लागत से बने रैन बसेरे का उद्घाटन गृहमंत्री ने किया। बावजूद, लोग धूप में झुलसने को मजबूर हैं।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP प्रोटेस्ट का शामली में भी असर, दिल्ली आने-जाने वाली 13 ट्रेनें रद्द
CJP प्रोटेस्ट का शामली में भी असर, दिल्ली आने-जाने वाली 13 ट्रेनें रद्द
लखनऊः BJP महिला मोर्चा ने कांग्रेस दफ्तर का किया घेराव, राहुल गांधी के खिलाफ हल्ला बोल
लखनऊः BJP महिला मोर्चा ने कांग्रेस दफ्तर का किया घेराव, राहुल गांधी के खिलाफ हल्ला बोल
गोरखपुर में बनेगा 9वां कल्याण मंडपम, मिलेंगी मॉडर्न सुविधाएं
गोरखपुर में बनेगा 9वां कल्याण मंडपम, मिलेंगी मॉडर्न सुविधाएं
लखनऊ: हिरासत में लिए गए NSUI कार्यकर्ता, लोकतंत्र की हत्या का लगाया आरोप
लखनऊ: हिरासत में लिए गए NSUI कार्यकर्ता, लोकतंत्र की हत्या का लगाया आरोप

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दिल्ली में आगजनी की साजिश, भारत की कहानी नहीं जंतर-मंतर', CJP प्रोटेस्ट पर BJP
'दिल्ली में आगजनी की साजिश, भारत की कहानी नहीं जंतर-मंतर', CJP प्रोटेस्ट पर BJP
CJP प्रोटेस्ट: 'अब उन्हें तय करना है कि...', अभिजीत दीपके से ऐसा क्यों बोली दिल्ली पुलिस?
CJP प्रोटेस्ट: 'अब उन्हें तय करना है कि...', अभिजीत दीपके से ऐसा क्यों बोली दिल्ली पुलिस?
साढ़े 9 साल बाद जड़ा शतक, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैट रेनशॉ ने रचा इतिहास
साढ़े 9 साल बाद जड़ा शतक, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैट रेनशॉ ने रचा इतिहास
CJP प्रोटेस्ट के बीच राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- '...फिर शुरू होगी लोकतंत्र की मरम्मत'
CJP प्रोटेस्ट के बीच राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- '...फिर शुरू होगी लोकतंत्र की मरम्मत'
'शेखर टुनाइट' के फिनाले में गेस्ट थे नाना पाटेकर, अब शेखर सुमन ने कैंसिल किया शो, बोले- 'उनकी जगह कोई नहीं ले सकता'
शेखर सुमन ने कैंसिल किया 'शेखर टुनाइट' का फिनाले, नाना पाटेकर थे गेस्ट
CJP के प्रदर्शन पर नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला, बोले- राहुल गांधी के मंसूबे...
CJP के प्रदर्शन पर नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला, बोले- राहुल गांधी के मंसूबे...
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
Rust On Iron Kadhai: लोहे की कढ़ाई में लग रही जंग, जान लें बचाने का तरीका
लोहे की कढ़ाई में लग रही जंग, जान लें बचाने का तरीका
Embed widget