एक्सप्लोरर

लखनऊ से पकड़ गये आतंकियों का कानपुर कनेक्शन, चमनगंज से खरीदा था असलहा

लखनऊ से पकड़े गये आतंकियों का कानपुर कनेक्शन सामने आया था. पकड़े गये आतंकियों से मिली जानकारी के मुताबिक कानपुर के चमनगंज इलाके से असलहा खरीदा गया था.

कानपुर: अलकायदा समर्थित गज़वातुल हिंद के आतंकवादियों को लखनऊ से पकड़ने के बाद उनका कानपुर कनेक्शन सामने आया था. आतंकी मिनहाज और मुशीर के साथ पूछताछ के दौरान यह बात सामने निकल कर के आई थी कि कानपुर के चमनगंज से इन लोगों ने असलहा को खरीदा था. इसके बाद से यह तय माना जा रहा था कि एटीएस की टीम जल्द कानपुर में छापेमारी करेगी. हमारे सूत्रों के मुताबिक, एटीएस की टीम ने कानपुर शहर में 3 घंटे सर्च ऑपरेशन चलाया और चमनगंज समेत तीन जगहों पर रेड मारी.

आफाक की तलाश में एटीएस

एटीएस की टीम को शकील की निशानदेही पर संदिग्ध आफ़ाक़ की तलाश थी, लेकिन आफाक एटीएस के हत्थे नहीं चढ़ पाया. एटीएस तीन आरोपितों को लखनऊ से लेकर कानपुर आई थी. मिनहाज मुशीर के बाद एटीएस ने उनके साथियों मोहम्मद मुस्तकीम लइक और शकील को गिरफ्तार किया था. इन्होंने आरोपितों को पिस्टल सप्लाई की थी. यह पिस्टल उसने कानपुर में एक अन्य संदिग्ध आफ़ाक़ की मदद से ली थी. इसी को खोजने के लिए टीम कानपुर आई थी. लखनऊ से आने के बाद टीम ने सीधे पेचबाग, नाला रोड और नई सड़क पर छापेमारी की.

कानपुर से खरीदा था असलहा

ऐसी संभावना पहले से ही थी कि, इनके और पकड़े गए साथियों के साथ कानपुर में ATS छापेमारी कर सकती है. एटीएस ने लखनऊ में 11 जुलाई को गजवातुल संगठन से जुड़े आतंकी मिनहाज और मुशीर को गिरफ्तार किया था. तफ्तीश में खुलासा हुआ था कि इन दोनों ने शकील नाम के शख्स की मदद से कानपुर के चमनगंज इलाके से असलहा कारतूस और चाकू खरीदे थे. 14 जुलाई को एटीएस ने दोबारा कार्रवाई करते हुए शकील के साथ मोहम्मद मोहित और मुस्तकीम को गिरफ्तार कर पुलिस कस्टडी रिमांड पर लिया था.
 

लइक से पूछाताछ जारी

उसके साथ ही लइक का भी नाम पूछताछ में सामने आया था. हालांकि लइक से पूछताछ अभी भी जारी है और उसकी भूमिका की तलाश की जा रही है. सूत्रों की मानें तो ATS के हाथ आफाक नहीं लगा उसके परिचितों और रिश्तेदारों से कई घंटे तक पूछताछ भी की गई है. एटीएस सूत्रों की माने तो आफाक की लोकेशन दक्षिण भारत के एक प्रमुख शहर में मिल रही है. जिससे संभावना जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में वो एटीएस की गिरफ्त में होगा. 

ये भी पढ़ें.

पुलिस और वाहन चोरों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश गोली लगने से घायल, चोरी की बाइक बरामद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी वालों के लिए बड़ी खबर, मिला लंबा वीकेंड, 19 अक्टूबर को छुट्टी का ऐलान
यूपी वालों के लिए बड़ी खबर, मिला लंबा वीकेंड, 19 अक्टूबर को छुट्टी का ऐलान
योगी सरकार का मिशन शक्ति अभियान, 26 मंदिरों में होंगे आयोजन
योगी सरकार का मिशन शक्ति अभियान, 26 मंदिरों में होंगे आयोजन
योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26, आयुष रिसर्च को मिलेगा बढ़ावा
योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26, आयुष रिसर्च को मिलेगा बढ़ावा
बस्ती के 5 जिगरी दोस्तों का कमाल, UP पुलिस में एक साथ बने कॉन्सटेबल
बस्ती के 5 जिगरी दोस्तों का कमाल, UP पुलिस में एक साथ बने कॉन्सटेबल

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, कहा- 'हड्डियां तोड़ सकते हैं लेकिन...'
राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, कहा- 'हड्डियां तोड़ सकते हैं लेकिन...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
'भगवान उनका भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Is Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने तोड़ी चुप्पी
'भगवान भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे ने तोड़ी चुप्पी
टीम इंडिया से बाहर चल रही स्टार बल्लेबाज को मिला नया रोल, स्विट्जरलैंड ने बनाया एम्बेसडर
टीम इंडिया से बाहर चल रही स्टार बल्लेबाज को मिला नया रोल, स्विट्जरलैंड ने बनाया एम्बेसडर
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
Embed widget